Explore powerful AI-driven tools for daily guidance, spirituality, fun quizzes, and self-discovery.
Reveal insights about your future, love, and career with AI tarot readings.
Read TarotView daily Panchang, auspicious timings, tithi, nakshatra, and festivals.
View PanchangDiscover your destiny number, life path, and numerology predictions.
Calculate Nowविचार नहीं भाव बदलिए
विचार अच्छा है। विचार बुरा है। इसका अर्थ है कि कोई उसे अच्छा या बुरा बना रहा है। हवा ठंडी है। हवा गर्म है। इसका अर्थ है कि कोई उसे ठंडा या गर्म बना रहा है।
हम विचार को सीधा पकड़ते हैं। उसको अच्छा या बुरा बनाने वाला पर्दे के पीछे छिपा रहता है। कौन बना रहा है उसे अच्छा या बुरा? हम विचार को रोकना चाहते हैं, क्योंकि अच्छा विचार नहीं आ रहा है। पर विचार को रोककर करेंगे क्या? कैसे रोक पाएंगे? जब तक भाव को नहीं पकड़ेंगे, तब तक बेचारा विचार क्या करेगा? वह तो बेचारा है। पकड़ना है, तो भाव को पकड़ो।
प्रश्न होना चाहिए कि क्या भाव को बदला जा सकता है? चिंतन या विचार को बदलना जरूरी नहीं है। जरूरी है भाव को बदलना। विचार महान संपदा है, तो बड़ा खतरा भी है। जितने-जितने खतरे पैदा हुए हैं, वे सब विचार ने उत्पन्न किए हैं, किंतु यह भी एकांगी सत्य है। यह विचार पर आरोपण मात्र है। विचार न संपदा है और न खतरा। संपदा है भाव और खतरा है भाव। पूरा व्यक्तित्व भावों से निर्मित व्यक्तित्व है। विचार उसकी एक तरंग है, एक रश्मि है। वह समग्र नहीं है। विचार के पीछे जो है, वह समग्र है। जब तक उस पर हमारा ध्यान केंद्रित नहीं होगा, तब तक विचारों को रोकने की उधेड़बुन में समय बीतेगा, अर्थ कुछ भी नहीं होगा। जब व्यक्ति ध्यान करने बैठता है, तब विचार बहुत आते हैं। व्यक्ति का पहला प्रश्न होता है कि उन विचारों को कैसे रोकें? मैं पूछता हूं, उन्हें रोकने की क्या आवश्यकता है? विचार आते हैं, आने दें। जो अपने आप आते हैं, उन्हें आने दें, रोके नहीं।
ध्यान का अर्थ विचारों को रोकना नहीं है। उसका अर्थ है भावों को बदलना। जब तक रागभाव और द्वेषभाव है, तब तक विचार आएंगे। जब ये दोनों भाव सक्रिय होते हैं, तब विचारों की श्रृंखला चल पड़ती है। उसको रोका नहीं जा सकता। राग और द्वेष विचारों के घटक हैं। यह जो कहा जाता है कि मनुष्य का विकास विचारों के आधार पर हुआ है, यह नंबर दो की बात है। मुख्य बात है कि मनुष्य का विकास भाव जगत से हुआ है। भावना ने विचार को जन्म दिया और विचार ने विकास का द्वारा खोल दिया। हमें साथ ही-साथ यह भी कहना होगा कि भाव ने विचार को जन्म दिया और विचार ने विनाश को जन्म दिया। विकास और विनाश दोनों का संबंध विचारों से है और उन विचारों का संबंध भाव से है। भाव, विचार और विकास। भाव, विचार और विनाश। यह सूत्र बन गया।
अध्यात्म के आचार्यों ने कहा-निष्काम कर्म करो। कृष्ण ने कहा-अनासक्त कर्म करो। यह बहुत सीधी-सी बात लगती है। प्रश्न है कि निष्काम और अनासक्त कैसे रहा जा सकता है? निष्काम और अनासक्ति की साधना कठिनतम साधना है। जब तक रागात्मक और द्वेषात्मक भावों पर हमारा नियंत्रण नहीं हो जाता, तब तक निष्काम और अनासक्त योग नहीं सधता। आसक्ति की तीव्रता बनी-की-बनी रहती है। एक बहाना जरूर मिल जाता है कि आदमी अकरणीय कार्य भी कर लेता है और जब उसका समाधान देना होता है, तब निष्काम कर्म और अनासक्ति की दुहाई देने लग जाता है। वह कह देता है, मैंने जो किया, वह पूर्ण निष्काम भाव से किया है, अनासक्त भाव से किया है। निष्काम कर्म और अनासक्त योग की साधना में बहुत तपना पड़ता है, खपना पड़ता है।
राग का प्रतिपक्ष है विराग। विराग का अर्थ है, न राग और न द्वेष। इसी विराग या वैराग्य का नाम है निष्काम कर्म, अनासक्ति योग। विराग भावना जागे, यह आवश्यक है। वैराग्य का अर्थ केवल साधु बनना नहीं है।
आचार्य महाप्रज्ञ
A thought is good. A thought is bad. This means someone is making it good or bad. The wind is cold. The wind is hot. This means someone is making it cold or hot.
We directly grasp the thought. The one who makes it good or bad is hidden behind the curtain. Who is making it good or bad? We want to stop the thought because a good thought is not coming. But what will we achieve by stopping the thought? How can we stop it? Unless we grasp the emotion, what will the poor thought do? It is just a poor thing. If you want to grasp it, grasp the emotion.
The question should be whether the emotion can be changed? It is not necessary to change the thought or the thought. What is necessary is to change the emotion. Thought is a great asset, but it is also a great danger. All the dangers that have arisen have been created by thought, but this too is a one-sided truth. This is merely an imposition on thought. Thought is neither wealth nor danger. Wealth is emotion, and danger is emotion. The entire personality is shaped by emotions. Thought is a wave, a ray. It is not the whole. What lies behind the thought is the whole. Unless we focus on that, time will be spent trying to stop the thoughts, but nothing will be meaningful. When a person sits down to meditate, many thoughts come. The first question a person has is how to stop those thoughts. I ask, why is there a need to stop them? Thoughts come; let them come. Let those that come naturally come; don’t stop them.
Meditation doesn’t mean stopping thoughts. It means transforming emotions. As long as there are feelings of love and hatred, thoughts will come. When these two emotions are active, a chain of thoughts begins. It cannot be stopped. Love and hatred are components of thoughts. The saying that human evolution has been based on thoughts is second nature. The main point is that human evolution has been from the world of emotions. Emotion gave birth to thought, and thought opened the door to evolution. We must also say that emotion gave birth to thought, and thought gave birth to destruction. Both development and destruction are related to thoughts, and those thoughts are related to emotion. Emotion, thought, and development. Emotion, thought, and destruction. This became the formula.
Spiritual masters said, “Perform selfless action.” Krishna said, “Perform selfless action.” This seems simple. The question is, how can one remain selfless and detached? The practice of selflessness and detachment is the most difficult practice. Until we control our emotional and hateful emotions, we cannot achieve selfless and detached yoga. The intensity of attachment persists. A person always finds an excuse to commit the undoable act, and when faced with a solution, he begins to invoke selfless action and detachment. He says, “Whatever I did, I did it with complete selflessness, without attachment.” The practice of selfless action and non-attachment yoga requires a lot of hard work and effort.
The opposite of attachment is detachment. Dispassion means neither attachment nor hatred. This detachment or non-attachment is called selfless action and non-attachment yoga. It is essential that the feeling of detachment is awakened. Dispassion does not simply mean becoming a saint.
Acharya Mahapragya
दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनता भारत
यह कोई छिया सत्य नहीं है कि विश्व में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है। यहां करीब 280 लाख टन दलहन का उत्पादन होता है, जो वैश्विक उत्पादन का करीब 25 फीसदी है। जिस तरह से भारत दाल के उत्पादन में आगे बढ़ रहा है, उसी का नतीजा है कि अब सरकार ने दलहन में ‘आत्मनिर्भरता मिशन’ की शुरुआत की है, ताकि 2030-31 तक दालों का उत्पादन 350 लाख टन किया जा सके। ऐसा करना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि हम दालों के बड़े उपभोक्ता भी हैं। इतना ही नहीं, न्यूनतम समर्थन मूल्य, यानी एमएसपी पर शत-प्रतिशत खरीदारी सुनिश्चित करने पर भी सरकार जोर दे रही है, ताकि आयात पर निर्भरता कम हो। दालों की सरकारी खरीद का गणित जो नहीं जानते, उनको बता दूं कि देश में पहले गेहूं और धान की खरीद तो एमएसपी पर होती थी, लेकिन दलहन व तिलहन के लिए ऐसी व्यवस्था नहीं थी, पर केंद्र सरकार ने किसानों को आय समर्थन देने के लिए दलहन व तिलहन को एमएसपी पर खरीदने की व्यवस्था की। नतीजतन, बीते आठ वर्षों में दलहन की 75 फीसदी तक उपज़ सरकारी मूल्यों पर खरीदी जा रही है, जिसका लाभ किसान पा रहे हैं।
में आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की। सरकारों का यह समझना भी सुखद है कि दालें केवल कृषि उत्पाद नहीं हैं, बल्कि पोषण सुरक्षा, मृदा स्वास्थ्य और ग्रामीण आजीविका की आधार भी हैं। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्तूबर, 2025 को 11,440 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन के साथ दलहन इसका लक्ष्य दाल उत्पादन बढ़ाने के साथ साथ खेती के क्षेत्र को 310 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाना भी है। इसका एक मकसद यह भी है कि चार वर्षों तक एमएसपी पर तुअर, उड़द और मसूर की शत-प्रतिशत खरीद सुनिश्चित हो। इसके लिए किसानों के बीच कुल 88 लाख निःशुल्क बीज किट और 126 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज बांटने की व्यवस्था की गई है। यह सब इसीलिए किया जा रहा है, क्योंकि सरकारें दाल उत्पादन की जरूरत और किसानों की आवश्यकता, दोनों को बखूबी समझ रही हैं। यह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ते भारत का संकेत है।
ऐसे में, यह कहना गलत होगा कि दालों के उत्पादन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। अलबत्ता, पहले से कहीं अधिक गंभीरता दिख रही है। उम्मीद यही है कि जिस तरह से काम किए जा रहे हैं, जल्द ही हम दलहन के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएंगे। इससे न सिर्फ किसानों को लाभ मिलेगा, बल्कि आम आदमी के पोषण पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।
स्वाति वत्स, टिप्पणीकार
It’s no secret that India is the world’s largest producer of pulses. It produces approximately 28 million tons of pulses, accounting for about 25% of global production. As a result of India’s progress in pulse production, the government has launched a “Self-Reliance Mission” in pulses, aiming to increase pulse production to 35 million tons by 2030-31. This is crucial because India is also a major consumer of pulses. Furthermore, the government is also emphasizing ensuring 100% procurement at the Minimum Support Price (MSP), reducing dependence on imports. For those unfamiliar with the government’s pulse procurement system, let me remind you that wheat and paddy were previously procured at the Minimum Support Price (MSP), but such a system did not exist for pulses and oilseeds. However, the central government, in order to provide income support to farmers, instituted the MSP (Minimum Support Price) procurement of pulses and oilseeds. As a result, over the past eight years, up to 75% of pulses production has been procured at government prices, benefiting farmers.
The Self-Reliance Mission was launched in 2015. It is heartening that governments recognize that pulses are not just agricultural products, but also the foundation of nutritional security, soil health, and rural livelihoods. In light of this, Prime Minister Narendra Modi announced the Pulses Mission on October 11, 2025, with a budgetary allocation of ₹11,440 crore. The goal is to increase pulse production and expand the cultivated area to 31 million hectares. One of its objectives is to ensure 100% procurement of tur, urad, and masoor at MSP for four years. To this end, arrangements have been made to distribute a total of 8.8 million free seed kits and 12.6 million quintals of certified seeds to farmers. This is being done because governments fully understand both the need for pulse production and the needs of farmers. This is a sign of India moving towards self-reliance.
In such a situation, it would be wrong to say that pulse production is not receiving adequate attention. However, there seems to be more seriousness than ever before. It is hoped that with the current pace of work, we will soon become completely self-sufficient in pulses. This will not only benefit farmers but will also have a positive impact on the nutrition of the common man.
Swati Vats, Commentator
दालों की पैदावार और अधिक बढ़ानी होगी
संयुक्त राष्ट्र की पहल पर हर वर्ष 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य दालों का हमारी सेहत के लिए जो महत्व है, उसके प्रति जागरूकता फैलाना है और इसकी खेती के बारे में लोगों को बताना है। दलहन की खेती पर्यावरण संरक्षण के हित में भी है, क्योंकि इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। यह देखते हुए कि दालों से हमें कई लाभ मिलते हैं, हमें इसकी खेती की तरफ और ध्यान देना चाहिए। दालों से मिलने वाले फायदे की बात करें, तो हरी मूंग हमारे पेट के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसी तरह, चना और अरहर की दाल भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। बावजूद इसके, इसकी खेती को लेकर जरूरी जागरूकता नहीं दिखती, जो दुखद है।
दलहन की पैदावार के लिए किसानों को मेहनत खूब करनी पड़ती है, पर जब मेहनत का उचित फल नहीं मिलता, तो उनकी रुचि
को दलहन की खेती को लेकर घटने लगती है। यह अच्छी बात है कि केंद्र सरकार ने दालों की पैदावार बढ़ाने के प्रयास किए हैं, लेकिन उसकी योजनाएं तभी कामयाब हो सकेंगी, जब कृषि विभाग, कृषि विशेषज्ञ और किसान मिलकर इस दिशा में काम करेंगे। जैसे-कृषि विभाग की ओर से किसानों जागरूक करने के प्रयास करने चाहिए। कृषि विशेषज्ञ मौसम चक्र के अनुसार या जहां दलहन की पैदावार न के बराबर होती है, वहां इसकी उपज बढ़ाने के लिए नई तकनीक विकसित करें, और किसानों को चाहिए कि वे संबंधित विभागों से जरूरी जानकारियां लेकर दलहन की खेती पर अपना ध्यान केंद्रित करें, ताकि इसकी पैदावार बढ़े। अगर इन तीनों का सही मायने में संगम हो गया, तो निस्संदेह देश में दलहन की खेती नई ऊंचाई को छू सकेगी और भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसी भी दाल की कीमत आसमान तक नहीं पहुंच सकेगी।
यह सब करना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि भारत को दालों का ज्यादा से ज्यादा निर्यात करना चाहिए, ताकि देश की आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर पड़े और किसानों की आय बढ़ सके।
करीब डेढ़ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी लगभग 109 उन्नत किस्म के बीजों को जारी किया था, जो जलवायु परिवर्तन, अधिक उपज और जैविक कृषि को बढ़ावा देने वाले हैं। इनमें मुख्य तौर पर अनाज, तिलहन, फल और सब्जियां हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का यह बहुत ही अच्छा प्रयास रहा, लेकिन दलहन को लेकर भी ऐसी कोशिशें होनी चाहिए। हालांकि, इन सबकी सफलता तभी सुनिश्चित हो सकेगी, जब संबंधित विभागों और किसानों के बीच उचित तालमेल बनाया जाएगा। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए।
राजेश कुमार चौहान, टिप्पणीकार
World Pulses Day is celebrated every year on February 10th, initiated by the United Nations. Its primary objective is to raise awareness about the importance of pulses for our health and to educate people about their cultivation. Pulse cultivation is also beneficial for environmental protection, as it improves soil fertility. Given the many benefits pulses provide, we should pay more attention to their cultivation. Speaking of the benefits of pulses, green gram is very beneficial for our stomach. Similarly, chickpea and pigeon pea are also very beneficial for health. Despite this, there is a lack of awareness about their cultivation, which is sad.
Farmers have to work hard to produce pulses, but when their efforts don’t yield the desired results, their interest
in pulse cultivation begins to wane. It’s a good thing that the central government has made efforts to increase pulse production, but its plans will only be successful if the Agriculture Department, agricultural experts, and farmers work together in this direction. For example, the Agriculture Department should make efforts to educate farmers. Agricultural experts should develop new technologies to increase pulse production based on the weather cycle or in areas where pulse production is negligible. Farmers should obtain necessary information from relevant departments and focus on pulse cultivation to increase production. If these three are truly integrated, pulse cultivation in the country will undoubtedly reach new heights, and in an agricultural country like India, the price of any pulse will not skyrocket.
All this is also important because India should export as much pulses as possible, which will positively impact the country’s economic situation and increase farmers’ income.
About a year and a half ago, Prime Minister Narendra Modi released 109 improved seed varieties that promote climate change, higher yields, and organic farming. These primarily include grains, oilseeds, fruits, and vegetables. This was a very good initiative by the Indian Council of Agricultural Research, but similar efforts should be made for pulses as well. However, their success can only be ensured through proper coordination between the relevant departments and farmers. The government must ensure this.
Rajesh Kumar Chauhan, Commentator
नई जनगणना
पिछले कुछ समय से हर दसवें वर्ष हमारे देश में जनगणना की जाती है। पिछली जनगणना को, जो सन् 1941 में हुई थी, दस वर्ष हो चुके हैं और इसलिए ताजा जनगणना का काम शुरू कर दिया गया है। हमारा देश क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से बहुत विशाल है।
पिछली जनगणना के अनुसार, उसमें 35 करोड़ व्यक्ति निवास करते हैं। उनके संबंध में तरह-तरह के तथ्य मालूम करना और उन्हें सिलसिलेवार संग्रह करना आसान काम नहीं है। शिक्षा के अभाव में लोग जनगणना के उद्देश्यों को अभी भी ठीक तरह नहीं समझ पाये हैं। इस कारण यह काम और भी कठिन हो जाता है। किन्तु राष्ट्रीय दृष्टि से यह काम बड़े महत्व का है। उसके जरिये यह मालूम किया जा सकेगा कि हमारे देश में कितने व्यक्ति रहते हैं, उनमें कितने पुरुष, कितनी स्त्रियां और कितने बच्चे हैं, कितने उनमें साक्षर और शिक्षित हैं, वे किस जाति के हैं और किस धर्म को मानते हैं, उनकी मातृभाषा क्या है आदि। वर्तमान जनगणना में इस प्रकार के 22 तथ्यों का पता लगाया जायेगा। देश का उत्तम शासन-प्रबन्ध करने के लिए सरकार के लिए यह जानकारी बहुत उपयोगी होगी और वह उसके आधार पर उपयुक्त योजनायें बना सकेगी।
अंग्रेजों के शासन काल में जनगणना में जातपांत को बहुत महत्व दिया जाता था। उससे देश में पृथकता की भावना को प्रोत्साहन मिलता था। अब शासन का लक्ष्य देश के लोगों को एकसूत्र में ग्रथित करना है। इसलिए जनगणना में जातिगत भेदों को खास महत्व नहीं दिया जायेगा। अवश्य ही आदिवासियों, हरिजनों और एंग्लो-इंडियनों की अलग से गणना की जायेगी। इसका कारण यह है कि भारतीय संविधान ने इन लोगों को कुछ समय के लिए संरक्षण प्रदान किये हैं और इसलिए उनकी गणना करना आवश्यक हो जाता है। अगली जनगणना के समय यह भेद भी समाप्त हो जायेगा। इस जनगणना में एक नया दृष्टिकोण दाखिल किया गया है। उसके अनुसार, लोगों की आर्थिक स्थिति के बारे में विशेष रूप से पता लगाया जायेगा। यह मालूम किया जायेगा कि उनकी आजीविका का मुख्य और सहायक साधन कौन सा है और वे आर्थिक दृष्टि से स्वाबलंबी हैं या पराश्रित।
For some time now, a census has been conducted in our country every ten years. Ten years have passed since the last census, which took place in 1941, and therefore, a new census has been initiated. Our country is vast in terms of area and population.
According to the last census, 350 million people live there. Obtaining various facts about them and collecting them systematically is not an easy task. Due to lack of education, people still do not properly understand the objectives of the census, making this task even more difficult. However, from a national perspective, this work is of great importance. It will reveal how many people live in our country, how many men, women, and children there are, how many of them are literate and educated, their caste and religion, their mother tongue, etc. The current census will ascertain 22 such facts. This information will be very useful for the government to better administer the country, and it will be able to formulate appropriate plans based on it.
During British rule, caste was given great importance in the census. This encouraged feelings of division within the country. Now, the government’s goal is to unite the people of the country. Therefore, caste distinctions will not be given much importance in the census. Of course, tribals, Harijans, and Anglo-Indians will be counted separately. This is because the Indian Constitution has provided protection to these people for a period of time, making it necessary to count them. This distinction will also be eliminated in the next census. A new approach has been introduced in this census. According to it, people’s economic status will be specifically assessed. It will be determined what their primary and secondary sources of livelihood are, and whether they are economically independent or dependent.
समय पर मत टालिए
अभी एक प्रश्न मुझसे पूछा गया है कि क्या आमूल परिवर्तन में समय लगता है? हममें से ज्यादातर लोग यह सोचने के आदी हैं कि अंदरूनी तब्दीली के लिए वक्त जरूरी है। मैं कुछ हूं हूं और जो मुझे होना चाहिए, उसमें परिवर्तन के लिए समय की आवश्यकता है। मैं लोभी हूं और उस लोभ के परिणामस्वरूप भ्रांति, विरोधाभास, इंद्र और क्लेश से घिरा हुआ हूं। ऐसे में, परिवर्तन अर्थात लोभरहित होने के लिए हम सोचते हैं कि समय जरूरी है। इसका अर्थ यह हुआ कि समय को साधन के रूप में आवश्यक समझा जाता है।
वास्तव में, समस्या यह है कि एक व्यक्ति हिंसक, लोभी, ईष्यालु, क्रोधी, दुष्टया आवेगपूर्ण है; तो वह ‘जो है’, उसमें परिवर्तन के लिए क्या समय जरूरी है? सबसे पहला प्रश्न तो यह है कि हम’ जो हैं’, उसे बदलना क्यों चाहते हैं? क्योंकि हम जो हैं, उससे हमें असंतोष होता है। वह द्वंद्व और अशांति पैदा करता है और उस अवस्था को न पसंद करके हम कुछ बेहतर, कुछ महान, और अधिक आदर्शवादी होना चाहते हैं। चूंकि हममें पीड़ा, बेचैनी और द्वंद्व हैं, इसीलिए हम चाहते हैं कि हममें बुनियादी बदलाव आए। क्या समय द्वंद्व पर विजय प्राप्त कर पाता है?
यदि आप कहते हैं कि समय के माध्यम से द्वंद्व का इलाज हो जाएगा, तो आप अब भी द्वंद्व में ही हैं। आप कह सकते हैं कि जो आप हैं, उसके परिवर्तन में, यानी द्वंद्व से पीछा छुड़ाने में बीस दिन या बीस वर्ष लग जाएंगे, पर इस दौरान भी आप द्वंद्व में ही रहते हैं, इसलिए समय द्वारा परिवर्तन नहीं आ सकता। जब हम समय का प्रयोग किसी गुण, सदाचार अथवा अवस्था की उपलब्धि के साधन के रूप में करते हैं, तो हम ‘जो हैं’, उसको टाल
रहे होते हैं या उसकी उपेक्षा कर रहे होते हैं और मेरे विचार से इस तथ्य को समझ लेना महत्वपूर्ण है।
में जो कि समाज है, हिंसा और लोभ हमारे परस्पर संबंध के इस संसार में जो कि समाज है, पीड़ा व बेचैनी का कारण बनते हैं; और इस बेचैनी की हालत से, जिसे हम लोभ या हिंसा का नाम देते हैं, परिचित होने की वजह से हम स्वयं से कहते हैं, ‘मैं समय रहते इससे मुक्त हो जाऊंगा। मैं अहिंसा, ईर्ष्यारहित होने, शांति का अभ्यास करूंगा।’
तो आप अहिंसा का अभ्यास करना चाहते हैं, क्योंकि हिंसा बेचैनी की, द्वंद्व की अवस्था है और आप सोचते हैं कि समय द्वारा आप अहिंसा को पा लेंगे, द्वंद्व को जीत लेंगे। परंतु वास्तव में हो क्या रहा है?
द्वंद्व की दशा में होने के कारण आप एक ऐसी अवस्था प्राप्त कर लेना चाहते हैं, जहां कोई द्वंद्व न हो। अतः हिंसा पर विजय प्राप्त करने के साधन के रूप में समय पर निर्भर रहने की प्रक्रिया के असत्य को समझना और उससे मुक्त होना जरूरी है।
जब हम समय का प्रयोग किसी गुण, सदाचार अथवा अवस्था की उपलब्धि के साधन के रूप में करते हैं, तो हम ‘जो हैं’, उसको टाल रहे होते हैं या उसकी उपेक्षा कर रहे होते हैं।
जे कृष्णमूर्ति
I was recently asked a question: does radical change take time? Most of us are accustomed to thinking that time is necessary for internal transformation. I am something and I need to be something, and it takes time to transform. I am greedy, and as a result of that greed, I am surrounded by confusion, contradictions, sorrows, and suffering. Therefore, we think that time is necessary for transformation, that is, to become free from greed. This means that time is considered necessary as a means.
In reality, the problem is that if a person is violent, greedy, jealous, angry, evil, or impulsive, does time really matter to change who they are? The first question is: why do we want to change who we are? Because who we are is dissatisfied with who we are. It creates conflict and unrest, and by rejecting that state, we want to be something better, something greater, and more idealistic. Because we have pain, restlessness, and conflict, we desire fundamental change. Can time overcome conflict?
If you say that conflict will be cured through time, you are still in conflict. You may say that it will take twenty days or twenty years to transform who you are, that is, to free yourself from conflict, but even during this time, you remain in conflict, so change cannot come through time. When we use time as a means to achieve some quality, virtue, or state, we are postponing or ignoring who we are, and I think it is important to understand this fact.
Violence and greed cause pain and restlessness in this world of our relationships, which is society; and because we are familiar with this state of restlessness, which we call greed or violence, we tell ourselves, “I will be free from it in time.” I will practice nonviolence, non-jealousy, and peace.
So you want to practice nonviolence because violence is a state of restlessness and conflict, and you think that through time you will achieve nonviolence, overcome conflict. But what is really happening?
Being in a state of conflict, you want to achieve a state where there is no conflict. Therefore, it is important to understand the falsehood of relying on time as a means to overcome violence and to free ourselves from it.
When we use time as a means to achieve some quality, virtue, or state, we are avoiding or ignoring what we truly are.
J. Krishnamurti
शिव ने मस्तक पर धारण किया चंद्रमा
चंद्रमा का जन्म फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हुआ था। शिव-पार्वती के विवाह की इस तिथि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। शिव ने चंद्रमा को इसी दिन अपने मस्तक पर धारण किया था।
ऋग्वेद के ‘पुरुष सूक्त’ खंड में वर्णन है कि चंद्रमा का जन्म मन से और सूर्य का जन्म आदिम सत्ता की आंखों से हुआ था। ‘चंद्रमा मनसो जातश्चक्षोः सूर्यो अजायत’, इसलिए चंद्रमा को ‘मन’ या मन के अधिष्ठाता देवता के रूप में पूजा जाता है। मन जिसकी कोई थाह नहीं है। मन की जीवन में निर्णायक भूमिका होती है, क्योंकि कहा गया है- ‘मन के हारे हार है, मन के जीते जीत।’ नव ग्रहों में रानी और संबंधों में मां के रूप में प्रतिष्ठित, कोमल भावनाओं का प्रतीक चंद्रमा राजसी सुख भी देता है।
मत्स्य एवं अग्नि पुराण में ऐसा वर्णन है कि जब ब्रह्माजी सृष्टि की रचना कर रहे थे, तो उन्होंने संकल्प से अपने दस मानस पुत्रों की उत्पत्ति की। इनमें अत्रि, अंगिरा, पुलस्त्य, मरीचि, पुलह, क्रतु, भृगु, वसिष्ठ, दक्ष और नारद थे। इनमें अत्रि ऋषि का विवाह प्रजापति कर्दम और देवहूति की कन्या अनसूया से हुआ। अनसूया से दुर्वासा, दत्तात्रेय और सोम तीन पुत्र हुए। सोम ही चंद्र के नाम से जाने जाते हैं। वैदिक काल में सोम का स्थान प्रमुख देवताओं में था। सूर्य, अग्नि और इंद्र आदि देवताओं की तरह सोम के भी स्तुति मंत्र प्रचलित हैं।
चंद्रमा के जन्म की एक अन्य कथा भी है। पौराणिक कथा के अनुसार जब देवता और दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था, तो उसमें चौदह रत्न निकले। चंद्रमा इन्हीं में से एक थे। यद्यपि ग्रह रूप में चंद्रमा की उपस्थिति समुद्र मंथन से पहले भी थी। समुद्र से निकले चौदह रत्नों में से दो को शिव ने ग्रहण किया। एक, कालकूट विष और दूसरा चंद्रमा। ऐसी मान्यता है कि
जब विष की ज्वाला से शिव का मस्तिष्क जलने लगा, तो उसे शीतलता प्रदान करने के लिए उन्होंने मस्तक पर चंद्रमा को धारण किया।
इन कथाओं के बीच चंद्रमा के जन्म का पद्म पुराण में भी जिक्र आता है। ब्रह्माजी ने अपने मानस पुत्र अत्रि को सृष्टि के विस्तार की आज्ञा दी। ऋषि अत्रि ने ‘अनुत्तर’ नाम का तप करना आरंभ कर दिया। तप करते हुए ऋषि के नेत्रों से जल के कुछ कण टपक गए। दिव्य रोशनी से जगमगाते हुए उन कणों को, पुत्र की कामना से दिशाओं ने स्त्री रूप में धारण कर लिया, लेकिन वे उस तेज को संभाल नहीं पाईं और उसे त्याग दिया। ब्रह्माजी ने उस त्यागे हुए गर्भ को पुरुष रूप दिया। यही पुरुष रूप चंद्रमा है। चंद्रमा का विवाह दक्ष प्रजापति की सत्ताइस नक्षत्र कन्याओं से हुआ। पत्नी रोहिणी के प्रति विशेष लगाव के कारण दक्ष ने उन्हें क्षय रोग का शाप दिया था, जिसे भगवान शिव ने आंशिक रूप से ठीक किया। इसी कारण चंद्रमा घटते और बढ़ते हैं।
अरुण कुमार जैमिनि
The Moon was born on the Chaturdashi Tithi of the Krishna Paksha (dark fortnight) of the month of Phalguna. This date, the wedding of Shiva and Parvati, is celebrated as Mahashivratri. Shiva wore the Moon on his head on this day.
The Purusha Sukta section of the Rig Veda describes the Moon as born from the mind, and the Sun as born from the eyes of the primordial being. “Chandrama Manso Jatashakshah Suryao Ajayat,” (The moon is the mind, the sun is the eye of the primordial being). Therefore, the Moon is worshipped as the presiding deity of the mind, the mind, which has no bounds. The mind plays a decisive role in life, as it is said, “If the mind loses, it is defeat; if the mind wins, it is victory.” Regarded as the queen of the nine planets and a mother in relationships, the Moon, symbolizing tender emotions, also bestows royal comforts.
The Matsya and Agni Puranas describe that when Brahma was creating the universe, he created his ten Manas sons through his will. These included Atri, Angira, Pulastya, Marichi, Pulaha, Kratu, Bhrigu, Vasishtha, Daksha, and Narada. Sage Atri married Anasuya, the daughter of Prajapati Kardama and Devahuti. Anasuya bore three sons: Durvasa, Dattatreya, and Soma. Soma is also known as the Moon. In the Vedic period, Soma was among the most prominent deities. Like the Sun, Fire, and Indra, chants praising Soma are also popular.
There is another story about the Moon’s birth. According to mythology, when the gods and demons churned the ocean together, fourteen gems emerged. The Moon was one of these gems. Although the Moon existed as a planet even before the churning of the ocean, Shiva accepted two of the fourteen gems: the poison Kalakuta, and the moon. It is believed that when Shiva’s brain began to burn from the flames of the poison, he wore the moon on his head to cool it.
Among these stories, the birth of the Moon is also mentioned in the Padma Purana. Brahma commanded his mental son, Atri, to expand the universe. Sage Atri began a penance called “Anuttar.” While meditating, a few drops of water fell from the sage’s eyes. These drops, glowing with divine light, were taken by the directions in the form of women, yearning for a son. However, unable to handle the radiance, they abandoned it. Brahma gave the abandoned fetus a male form. This male form is the Moon. The Moon was married to the twenty-seven Nakshatra daughters of Daksha Prajapati. Due to his special affection for his wife Rohini, Daksha cursed him with tuberculosis, which Lord Shiva partially cured. This is why the Moon waxes and wanes.
Arun Kumar Jaimini
अब चांद पर इंसान होगा आत्मनिर्भर
कैलिफोर्निया, एजेंसी। दस साल से भी कम समय में चंद्रमा पर ‘आत्मनिर्भर’ बस्ती बसाई जाएगी। स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी है। कंपनी ने अब अपना ध्यान मंगल ग्रह से पहले चांद पर शहर बसाने पर लगा दिया है।
California, California. A “self-sufficient” colony will be established on the Moon in less than ten years. SpaceX founder Elon Musk announced this on SpaceX. The company has now shifted its focus to building a city on the Moon before Mars.
अब टीवी पर भी छा रहा है शॉर्ट्स का जादू
यूट्यूब अब सिर्फ फोन तक सीमित नहीं है, भारत में 7.5 करोड़ से ज्यादा लोग इसे अपने स्मार्ट टीवी पर देख रहे हैं। लोग अब टीवी पर 21 मिनट से लंबे वीडियो देखना पसंद कर रहे हैं। साथ ही, हर महीने 65 करोड़ लोग यूट्यूब शॉर्ट्स देख रहे हैं। विज्ञापनों को बेहतर बनाने के लिए यूट्यूब अब एआई और नए टूल ला रहा है, जिससे ब्रांड की पहुंच और आसान हो जाएगी।
YouTube is no longer limited to phones; over 75 million people in India watch it on their smart TVs. People are now choosing to watch videos longer than 21 minutes on TV. Additionally, 650 million people are watching YouTube Shorts every month. YouTube is now rolling out AI and new tools to improve advertising, making it easier for brands to reach out.
एप्पल के आईपैड 12 और आईपैड एयर 8
एप्पल जल्द ही आईपैड 12 और आईपैड एयर 8 उतारने वाला है। आईपैड 12 में ए18 चिप होगी, जिससे सस्ते आईपैड में भी एप्पल के एआई फीचर चल सकेंगे। वहीं आईपैड एयर 8 को और तेज बनाने के लिए इसमें एम4 चिप दी जाएगी। कंपनी का लक्ष्य कम कीमत में नई तकनीक से छात्रों और कर्मचारियों को अपनी ओर खींचना है।
Apple is soon launching the iPad 12 and iPad Air 8. The iPad 12 will feature an A18 chip, allowing Apple’s AI features to run even on cheaper iPads. The iPad Air 8 will feature an M4 chip to make it faster. The company aims to attract students and employees with new technology at a lower price.
ओपनए आई ला रहा नया स्मार्ट ईयरबड
चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई अब अपना पहला गैजेट डाइम ईयरबड 2026 के आखिर तक लॉन्च करेगी। इन बड्स के जरिए आप सीधे बोलकर एआई का इस्तेमाल कर सकेंगे, इसके लिए फोन की स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं होगी। यह ईयरबड आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में एक स्मार्ट असिस्टेंट की तरह काम करेगा।
OpenAI, the company behind ChatGPT, will launch its first gadget, the Dime earbuds, by the end of 2026. These earbuds will allow you to use AI directly by speaking, without the need to look at your phone screen. These earbuds will act as a smart assistant in your everyday life.