Following the Rules is Also the Responsibility of Travelers

नियमों का पालन यात्रियों की भी जिम्मेदारी

आवागमन और व्यापार-व्यवसाय के लिए यातायात व्यवस्था और सड़क-रेल जैसी सुविधाओं की महती भूमिका है। इसके लिए दुनिया भर में समाज और सरकारों के स्तर पर बड़े पैमाने पर सफल प्रयास भी हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि दुनिया भर में अत्याधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक आविष्कारों का उपयोग करते हुए उच्च मानकीकृत सड़कों का निर्माण हो रहा है। लेकिन, साथ ही इन सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की जान भी जा रही है, जो सबके लिए चिंता की बात है।

भारत में ही देखें, तो आजादी के बाद सड़कों की स्थिति इतनी अच्छी हो गई है। गांव-गांव में आवादी की छोटी से छोटी बसाहट तक संपर्क मार्ग से लेकर 14-16 लेन के स्वर्णिम चतुर्भुज एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है और ये सड़कें आर्थिक प्रगति में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

भारत का सड़क नेटवर्क माल ढुलाई का लगभग 70 प्रतिशत और यात्री यातायात का 85 प्रतिशत वहन करता है। देश का सड़क नेटवर्क दुनिया में दूसरा बड़ा है। यह 63.4 लाख किलोमीटर से भी अधिक है। इस नेटवर्क में 1,46, 195 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग, लगभग 1.5 लाख किलोमीटर राज्य राजमार्ग और स्थानीय सड़कें हैं।

जहां तक दुर्घटनाओं और मौतों की बात है, तो इसके लिए सर्वाधिक जिम्मेदार सड़क पर यात्रा करने वालों की है। सरकार हर साल सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाकर लोगों को जागरूक करती है। सरकार ने नए मोटर व्हीकल ऐक्ट के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने भी बढ़ाए हैं, हेलमेट और सीट बेल्ट को अनिवार्य किया है और ऑटोमैटिक चालान प्रणाली लागू की है। बावजूद इसके, नशे में ड्राइविंग के मामले बढ़े हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क सुरक्षा को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर मिशन के रूप में लेना होगा। स्पीड सीमा का सख्त पालन, ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार, पर्याप्त रोशनी, बेहतर साइन बोर्ड, हाईवे पेट्रोलिंग और दुर्घटना के बाद त्वरित चिकित्सा सहायता से हजारों जानें बचाई जा सकती हैं। साथ ही, जनता को भी समझना होगा कि सड़क केवल चलने की जगह नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का साझा मंच है। हाईवे और एक्सप्रेस-वे विकास के प्रतीक हैं, लेकिन यदि रफ्तार पर लगाम नहीं लगी, तो यही सड़कें मौत की राह बन जाती हैं। जरूरत है संतुलन की रफ्तार भी हो, लेकिन सुरक्षा के साथ। तभी विकास का यह सफर सही मायनों में सुरक्षित कहा जा सकेगा।

दिनेश मिश्र, टिप्पणीकार

Transportation systems and infrastructure such as roads and railways play a crucial role in facilitating movement and trade. Significant and successful efforts are being made worldwide at both the societal and governmental levels to improve these systems. As a result, high-standard roads are being constructed globally, utilizing state-of-the-art technology and scientific advancements. However, the large number of fatalities in road accidents on these very roads is a cause for concern for everyone.

In India, for example, the condition of roads has improved significantly since independence. From connecting even the smallest settlements in villages to constructing 14-16 lane Golden Quadrilateral expressways, these roads are playing a vital role in economic progress.

India’s road network carries approximately 70 percent of freight traffic and 85 percent of passenger traffic. The country’s road network is the second largest in the world, spanning over 6.34 million kilometers. This network includes 146,195 kilometers of national highways, approximately 150,000 kilometers of state highways, and local roads.

Regarding accidents and fatalities, the primary responsibility lies with those traveling on the roads. The government conducts a road safety fortnight every year to raise awareness. Under the new Motor Vehicles Act, the government has increased fines for traffic violations, made helmets and seat belts mandatory, and implemented an automatic challan (fine) system. Despite these measures, cases of drunk driving have increased.

Experts believe that road safety must be treated not merely as a campaign, but as a continuous mission. Strict adherence to speed limits, improvements at black spots, adequate lighting, better signboards, highway patrolling, and prompt medical assistance after accidents can save thousands of lives. The public must also understand that roads are not just places to travel on, but a shared platform of responsibility. Highways and expressways are symbols of development, but if speed is not controlled, these very roads become pathways to death. What is needed is balance; progress is important, but it must be accompanied by safety. Only then can this journey of development truly be considered secure.

Dinesh Mishra, Commentator