मन की उम्र बढ़ती रहे
लोग बड़े हो जाते हैं, पर सिर्फ शरीर से, मन उनका बच्चा ही रहता है। बचपन में बचपना सुंदर लगता है, पर बड़े लोग जब बच्चों जैसे आचरण करते हैं, तो मुश्किल हो जाती है। सारे रिश्ते बिगड़ जाते हैं। रिश्तों की गुत्थी सुलझाने के लिए मनोवैज्ञानिकों ने कई कोशिशें कीं।
20वीं सदी में अमेरिका में एक बहुत बड़े मनोचिकित्सक हुए डॉ एरिक बर्न। उन्होंने सैकड़ों मरीजों का उपचार किया और फिर वह इस नतीजे पर पहुंचे कि इंसान एक व्यक्तित्व नहीं है। साहात आहरसिक चहरे नसके अंदर कार्य अपने अनुभवों की बुनियाद पर उन्होंने एक किताब लिखी- गेम्स पीपुल प्ले, यानी खेल जो लोग खेलते हैं।
डॉ बर्न एक वकील का इलाज कर रहे थे, जो कम उम्र में ही एक सफल, प्रसिद्ध और संपन्न वकील बन गया था। एक सत्र के दौरान वह बोला, मैं वकील नहीं हूं, एक छोटा बच्चा हूं। फिर अगले सत्रों में कई बार वकील ने डॉ बर्न से पूछा, आप वकील से बोल रहे हैं या बच्चे से? यह देखकर बर्न में कौतूहल जगा। उन्होंने धीरे-धीरे अपने अन्य मरीजों के विश्लेषण के दौरान भी पाया कि एक व्यक्ति में कम-से-कम तीन लोग बसते हैं- बच्चा, मां-बाप और वयस्क। और, ये तीन लोग क्रमशः बदलते रहते हैं। कब बच्चा उभरता है और कब मां-बाप बोलने लगते हैं, यह कहा नहीं जा सकता। यह बदलाव सिर्फ शब्दों में प्रकट नहीं होता, बल्कि शब्दों से तो बहुत कम कहा जाता है; चेहरे के हाव-भाव, देह-भाषा, शरीर का तापमान और अन्य कई निःशब्द इशारों से उस व्यक्ति की मंशा का पता चलता है। मनोवैज्ञानिकों ने पाया है कि जब कोई इंसान बोलता है, है, तो केवल सात प्रतिशत संप्रेषण उसके शब्दों से होता है, बाकी 38 प्रतिशत स्वर के उतार-चढ़ाव, शब्दों पर आघात इत्यादि से होता है; और देह-भाषा यानी बॉडी लैंग्वेज द्वारा 55 प्रतिशत संप्रेषण होता है।
हम बचपन में अपने से बड़ों के विचार, भाव और आचरण का अनुकरण कर रहे होते हैं। भारतीयों में यह आदत गहरी होती है, क्योंकि यहां बच्चों पर मां-बाप का असर होता है। यह देखना हमारे विकास में सहयोगी होगा कि जो हमारे विचार या भाव हैं, उनमें कितने सचमुच हमारे हैं और कितने हम मां-बाप के ही दोहरा रहे हैं।
आदमी वयस्क तब होता है, जब जीवन का सीधा सामना करता है- अभी और यहीं, जब वह भूतकाल के प्रभाव को मिटा देता है। जिसका यह केंद्र विकसित होता है, वह व्यक्ति सहज स्फूर्त और सतर्क होता है। वह अपने फैसले खुद ले सकता है और बचकानी हरकतें नहीं करता। बचपन की इच्छाएं बड़े होने के बाद वयस्क होनी चाहिए। शरीर की उम्र के साथ मन की उम्र भी बढ़ती जाए, नाए, तो संतुलन बना रहता है।
यह देखना हमारे विकास के लिए बहुत सहयोगी होगा कि जो हमारे विचार या भाव आ रहे हैं, उनमें कितने सचमुच हमारे अपने हैं और कितने हम मां-बाप के ही दोहरा रहे हैं।
अमृत साधना
People grow up—but only physically; their minds often remain childlike. While childishness appears charming in childhood, it becomes problematic when adults behave like children. All relationships begin to deteriorate. Psychologists have made numerous attempts to untangle the complexities of human relationships.
In the 20th century, a prominent psychiatrist named Dr. Eric Berne emerged in America. He treated hundreds of patients and eventually arrived at the conclusion that a human being does not possess a singular personality. Based on his experiences and observations, he authored a book titled Games People Play—essentially, the games that people play.
Dr. Berne was treating a lawyer who, at a remarkably young age, had already become successful, renowned, and wealthy. During one session, the lawyer remarked, “I am not a lawyer; I am a little child.” In subsequent sessions, the lawyer frequently asked Dr. Berne, “Are you speaking to the lawyer, or to the child?” This observation piqued Dr. Berne’s curiosity. Through the analysis of his other patients, he gradually discovered that at least three distinct entities reside within a single individual: the Child, the Parent, and the Adult. Furthermore, these three entities alternate with one another. It is impossible to predict exactly when the “Child” will surface or when the “Parent” will begin to speak. This shift is not manifested solely through words—indeed, words convey very little in this regard; rather, a person’s true intent is revealed through facial expressions, body language, changes in body temperature, and various other non-verbal cues. Psychologists have found that when a person communicates, only seven percent of the message is conveyed through words; another 38 percent is conveyed through vocal intonation, emphasis on specific words, and similar nuances; and a staggering 55 percent of the communication is conveyed through body language.
During our childhood, we are constantly imitating the thoughts, emotions, and behaviors of our elders. This habit runs deep among Indians, as children here are profoundly influenced by their parents. It would be highly conducive to our personal growth to examine our thoughts and emotions—to discern which of them are truly our own, and which we are merely echoing from our parents.
A person truly attains adulthood when they confront life directly—in the “here and now”—and when they have shed the influence of the past. An individual who has cultivated this inner core becomes naturally spontaneous and alert. Such a person is capable of making their own decisions and refrains from childish behavior. The desires of childhood ought to mature as one grows older; a true sense of balance is maintained only when the maturity of the mind keeps pace with the aging of the body.
It would be immensely beneficial for our development to closely observe the thoughts and emotions that arise within us—to distinguish which of them are genuinely our own, and which we are merely reiterating from our parents.
Amrit Sadhana







