The Day Hanuman Met Ram

राम से इस दिन मिले हनुमान

बड़ा मंगल (ज्येष्ठ मास)

ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को ‘बड़ा’ मंगल या ‘बुढ़वा’ मंगल कहा जाता है। इसके इस नाम के पीछे दो पौराणिक कथाओं का जिक्र मिलता है। एक कथा के अनुसार ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ही भगवान राम वन में सीता को खोजते हुए पहली बार हनुमान से मिले थे। इस कारण इस महीने के सभी मंगलवार को ‘बड़ा’ मंगल के नाम से जाना जाता है। वहीं दूसरी कथा के अनुसार महाभारत काल में ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप धारण कर भीम के बल के अभिमान को नष्ट किया था। कालांतर में इसे ‘बुढ़वा’ मंगल भी कहा जाने लगा। इस दिन हनुमान के वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पवन पुत्र को चोला चढ़ाने से हर प्रकार की बाधा दूर होती है। यह पर्व विशेष रूप से उत्तर भारत और खासकर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और मध्य क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाता है।

एक अन्य कहानी के अनुसार एक बार लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह के पुत्र की तबीयत बहुत खराब हो गई। योग्य चिकित्सकों को दिखाने और हर प्रकार के उपाय करने के बाद भी वाजिद अली के पुत्र, का रोग ठीक नहीं हुआ, तब किसी ने उन्हें बताया कि अलीगंज में स्थित हनुमान मंदिर में प्रार्थना करने से उनके पुत्र का रोग ठीक हो जाएगा। वाजिद अली शाह ने अपने पुत्र के लिए वहां जाकर प्रार्थना की। इससे उनका पुत्र ठीक हो गया। इसके बाद नवाब और उनकी बेगम ने उस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया, जो ज्येष्ठ माह में पूर्ण हुआ। तभी से लखनऊ में बड़ा मंगल के दिन भंडारे और गुड़ के प्रसाद वितरण की परंपरा शुरू हो गई।

सूर्य के वृष राशि में आने पर ज्येष्ठ मास का आगमन होता है। ज्येष्ठ का अर्थ है- बड़ा। इस मास में दिन बड़े होते हैं। ज्येष्ठ मास का स्वामी मंगल क अग्निकारक है, इसलिए इस मास में भीषण गर्मी इन पड़ती है। इस माह में जल का विशेष महत्व है। चाहे ऐ वह जल-बचाव के रूप में हो या जल-दान के रूप में। इस माह में जल से जुड़े दो विशेष पर्व आते हैं-गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी। इन पर्वो पर पानी से भरा घड़ा, पंखा, छाता, जूते-चप्पल आदि का दान करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है।

ज्येष्ठ मास में ही ‘नौतपा’ भी पड़ता है। नौ दिन की यह अवधि आमतौर पर मई के अंत और जून की शुरुआत में होती है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इससे धरती पर भीषण गर्मी पड़ती है। इस अवधि में सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होता है। ऐसी मान्यता है कि नौतपा में धरती जितनी तपती है, मानसून में वर्षा उतनी ही अच्छी होती है। सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ नौतपा समाप्त हो जाता है।

इस मास में विष्णु की पूजा के साथ ही गंगा, सूर्य, वरुण और हनुमान की पूजा का भी विशेष महत्व है। एक मान्यता के अनुसार इस महीने में परिवार के बड़े पुत्र या पुत्री का विवाह नहीं करना चाहिए।

Bada Mangal (The Month of Jyeshtha)

The Tuesdays falling within the month of Jyeshtha are referred to as ‘Bada Mangal’ (Great Tuesday) or ‘Budhwa Mangal’ (Old Tuesday). Two mythological legends are cited as the basis for this name. According to one legend, it was specifically on a Tuesday during the month of Jyeshtha that Lord Ram, while searching for Sita in the forest, encountered Hanuman for the very first time. Consequently, all Tuesdays occurring within this month came to be known as ‘Bada Mangal.’ Conversely, according to a second legend, during the era of the Mahabharata, on a Tuesday in the month of Jyeshtha, Lord Hanuman assumed the guise of an elderly monkey (Vanara) to humble Bhima and dispel his arrogance regarding his physical strength. Over time, this occasion also came to be referred to as ‘Budhwa Mangal.’ On this day, the elderly form of Hanuman is worshipped. It is believed that offering a Chola (sacred vestment) to the Son of the Wind (Pawan Putra) on this day helps remove all manner of obstacles. This festival is celebrated with great fervor, particularly across North India—and most notably in the Purvanchal and Central regions of Uttar Pradesh.

According to yet another story, the son of Nawab Wajid Ali Shah of Lucknow once fell gravely ill. Despite consulting highly skilled physicians and exhausting every possible remedy, Wajid Ali’s son showed no signs of recovery. Eventually, someone suggested to him that offering prayers at the Hanuman temple located in Aliganj would cure his son’s ailment. Wajid Ali Shah visited the temple and prayed earnestly for his son’s recovery. Miraculously, his son was cured. Following this event, the Nawab and his Begum undertook the renovation of the temple—a project that was completed during the month of Jyeshtha. Since that time, the tradition of organizing Bhandaras (community feasts) and distributing Prasad (sacred food offerings), particularly Gur (jaggery), on the day of Bada Mangal has flourished in Lucknow.

The month of Jyeshtha commences when the Sun enters the zodiac sign of Taurus. The word Jyeshtha itself signifies “great” or “elder.” During this month, the days are notably longer. The ruling deity of Jyeshtha is Mars (Mangal), which is associated with the element of fire; consequently, this month is characterized by scorching heat. Water holds immense significance during this month—whether in the context of water conservation or through the act of Jal-daan (donating water). Two distinct festivals associated with water fall within this month: Ganga Dussehra and Nirjala Ekadashi. On these festivals, donating items such as a water-filled earthen pot, a hand fan, an umbrella, and footwear is considered to be especially meritorious.

The period known as ‘Nautapa’ also falls during the month of Jyeshtha. This nine-day duration typically occurs between late May and early June, when the Sun enters the Rohini Nakshatra (constellation). This results in intense heat across the earth. During this period, the Sun is at its closest proximity to the Earth. It is believed that the more intensely the earth heats up during Nautapa, the better the rainfall will be during the monsoon season. Nautapa concludes when the Sun enters the Mrigashira Nakshatra.

In addition to the worship of Lord Vishnu, the worship of Goddess Ganga, the Sun God, Lord Varuna, and Lord Hanuman holds special significance during this month. According to one belief, the marriage of the eldest son or daughter of a family should not be solemnized during this month.

Maa Bhadrakali: An Aspect of Shiva-Shakti

मां भद्रकाली : शिव शक्ति का एक स्वरूप

भद्रकाली जयंती

ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अपरा एकादशी (13 मई) को भद्रकाली जयंती मनाई जाती है। भद्रकाली, मां काली का सौम्य रूप है। महाभारत के शांति पर्व के अनुसार ये सती के कोप से उत्पन्न दक्ष के यज्ञ की विध्वसंक देवी हैं। भद्रकाली युद्ध की देवी हैं। केरल में इन्हें करियम काली देवी के नाम से जाना जाता है, जो किसी भी व्यक्ति के भाग्य को बदलने की शक्ति रखती हैं।

मां भद्रकाली के चार रूप हैं- दक्षजित, महिषाजित, रुरुजित और दारिकाजित। इनके हर स्वरूप की एक कहानी है।

दक्षजितः शिव-वायु पुराण तथा महाभारत की कथाओं के अनुसार शिव की पत्नी सती ने अपने पिता दक्ष की यज्ञ अग्नि में खुद को भस्म कर लिया। इससे क्रोधित शिव ने दक्ष को मारने के लिए वीरभद्र और भद्रकाली को अपनी जटाओं से प्रकट किया, इसलिए वीरभद्र को देवी भद्रकाली का भाई माना जाता है। जब भगवान विष्णु ने दक्ष की रक्षा के लिए वीरभद्र को कैद कर लिया, तब भद्रकाली ने वीरभद्र को भगवान विष्णु से मुक्त करवाया और दक्ष को मारने में उनकी मदद की, जिससे उनका नाम ‘दक्षजित’ हुआ।

महिषाजित : कालिका पुराण में वर्णन है कि त्रेता युग में भद्रकाली महिषासुर का वध करने के लिए प्रकट हुई थीं। महिषासुर भी तीन हुए हैं। भद्रकाली ने जिसका वध किया, वह दूसरा महिषासुर था। तीसरे महिषासुर ने जानना चाहा कि उसकी मृत्यु कैसे होगी, तो उसे गौर वर्ण भद्रकाली के दर्शन हुए, जो पूर्व जन्म में क्षीर सागर से प्रकट हुई थीं और देवी ने उसे वचन दिया था कि वह अठारह भुजाओं वाली महिषासुर मर्दिनी के रूप में जन्म लेंगी और उसका वध करेंगी। देवी का यह रूप ‘महिषाजित’ है।

रुरुजितः वराह पुराण के अनुसार जब देवी रौद्री (पार्वती का एक रूप) नीली पर्वत की तलहटी में ध्यान कर रही थीं। उन्होंने राक्षस रुरु के अत्याचार से पीड़ित देवताओं की दयनीय दशा देखी, तो उनके क्रोध की चिंगारी से भद्रकाली का जन्म हुआ। रुरु का वध करने के कारण उन्हें ‘रुरुजित’ नाम मिला।

दारिकाजित : केरल में देवी की पूजा ज्यादातर ‘दारिकाजित’ के रूप में की जाती है, जिसका अर्थ है- ‘दारिका का वध करने दारिका वाली।’ मार्कण्डेय पुराण के अनुसार असुर ने शक्ति के मद में चूर होकर तीनों लोकों में आतंक मचा दिया था। दारिका के बुरे कर्मों कोदेखकर, शिव ने अपना तीसरा नेत्र खोलकर भद्रकाली को प्रकट किया, इसलिए देवी को शिव की पुत्री भी कहा जाता है। भद्रकाली ने दारिका को मारने के लिए एक बेताल को अपनी सवारी बनाया और उसका वध किया। हालांकि, दारिका का वध करने पर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ, इसलिए देवताओं ने शिव से उन्हें शांत करने के लिए कहा। भगवान शिव शिशु रूप में उनके मार्ग में लेट गए। इससे काली की मातृ प्रकृति जाग्रत हो गई और वह शांत हो कर उस स्थान पर बस गईं।

कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली का देवीकूप मंदिर शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। महाभारत युद्ध से पहले और विजय के पश्चात भगवान कृष्ण पांडवों के साथ यहां पूजा करने आए थे। पांडवों ने विजय के पश्चात अपने घोड़े देवी को अर्पित किए थे। उस दिन से भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर देवी को यहां टेराकोटा और धातु के घोड़े मंदिर में चढ़ाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में कृष्ण और बलराम का ‘मुंडन’ संस्कार भी हुआ था। उड़ीसा में इस दिन को जलक्रीड़ा एकादशी के रूप में मनाते हैं। इस दिन यहां भगवान जगन्नाथ की प्रतीकात्मक छवियों को जल कुंड या पवित्र तालाब में स्नान करवाया जाता है।

Bhadrakali Jayanti

Bhadrakali Jayanti is celebrated on Apara Ekadashi—the eleventh day of the dark fortnight (Krishna Paksha)—during the month of Jyeshtha (May 13). Bhadrakali is the gentle and benevolent form of Maa Kali. According to the Shanti Parva of the Mahabharata, she is the destructive goddess of Daksha’s sacrificial ritual (Yajna), born from the wrath of Sati. Bhadrakali is the Goddess of War. In Kerala, she is known as Goddess Kariyam Kali, who possesses the power to alter the destiny of any individual.

Maa Bhadrakali manifests in four distinct forms: Dakshajit, Mahishajit, Rurujit, and Darikajit. Each of these forms is associated with a unique legend.

Dakshajit: According to legends found in the Shiva Purana, Vayu Purana, and the Mahabharata, Sati—the consort of Lord Shiva—immolated herself in the sacrificial fire of her father, Daksha. Enraged by this act, Shiva manifested Veerabhadra and Bhadrakali from his matted locks (Jata) to slay Daksha; consequently, Veerabhadra is regarded as the brother of Goddess Bhadrakali. When Lord Vishnu captured Veerabhadra in an attempt to protect Daksha, Bhadrakali intervened to liberate Veerabhadra from Vishnu’s custody and assisted him in slaying Daksha, thereby earning the epithet ‘Dakshajit’.

Mahishajit: The Kalika Purana recounts that during the Treta Yuga, Bhadrakali manifested specifically to slay the demon Mahishasura. Notably, there have been three distinct demons bearing the name Mahishasura; the one slain by Bhadrakali was the second of these three. When the third Mahishasura sought to discover the circumstances of his own demise, he was granted a vision of a fair-complexioned Bhadrakali—the very deity who, in a previous incarnation, had emerged from the Kshira Sagara (Ocean of Milk). The Goddess gave him her solemn word that she would be born in the form of Mahishasuramardini—a manifestation endowed with eighteen arms—and would ultimately be the one to slay him. This specific manifestation of the Goddess is known as ‘Mahishajit’.

Rurujit: According to the Varaha Purana, this form emerged when Goddess Raudri (an aspect of Goddess Parvati) was engaged in deep meditation at the foothills of the Neeli Parvat (Blue Mountain). Upon witnessing the pitiable plight of the gods, who were suffering under the tyranny of the demon Ruru, Bhadrakali was born from the sparks of her divine wrath. For having slain Ruru, she acquired the name ‘Rurujit.’

Darika-jit: In Kerala, the Goddess is predominantly worshipped as ‘Darika-jit,’ a name signifying ‘the Vanquisher of Darika.’ According to the Markandeya Purana, this Asura (demon)—intoxicated by his immense power—had unleashed a reign of terror across the three realms. Witnessing Darika’s heinous deeds, Lord Shiva opened his third eye to manifest Bhadrakali; for this reason, the Goddess is also revered as the daughter of Shiva. To slay Darika, Bhadrakali adopted a Vetala (spectral being) as her mount and proceeded to vanquish him. However, even after slaying Darika, her fury remained unquenched; consequently, the gods implored Lord Shiva to pacify her. Lord Shiva then assumed the form of an infant and lay down upon her path. This act awakened Kali’s innate maternal instincts; her rage subsided, and she settled permanently at that very spot.

The Devikup Temple of Maa Bhadrakali in Kurukshetra is revered as one of the Shakti Peethas (sacred seats of the Goddess). Prior to the commencement of the Mahabharata war—and again following their victory—Lord Krishna, accompanied by the Pandavas, visited this shrine to offer their prayers. Following their triumph, the Pandavas offered their horses as a tribute to the Goddess. Since that day, devotees—upon the fulfillment of their wishes—continue to offer terracotta and metal horses to the Goddess at this temple. It is also widely believed that the Mundan (first tonsure) ceremony of Lord Krishna and Lord Balarama took place at this very temple. In the state of Odisha, this auspicious day is celebrated as Jalakrida Ekadashi. On this occasion, symbolic effigies of Lord Jagannath are ceremonially bathed in a sacred water tank or holy pond located at the site.

    वरूथिनी एकादशी 2026 🙏

    Date: 13 May 2026, Wednesday

    Varuthini Ekadashi हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ और पुण्य देने वाली एकादशी मानी जाती है। यह व्रत भगवान श्री विष्णु को समर्पित होता है और मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सुख, समृद्धि, सौभाग्य और पापों से मुक्ति प्राप्त होती है।

    🌸 वरूथिनी एकादशी का महत्व

    “Varuthini” का अर्थ होता है रक्षा करने वाली। ऐसा माना जाता है कि यह एकादशी व्यक्ति को दुख, नकारात्मकता और दुर्भाग्य से बचाती है।

    इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, व्रत और दान करने से:

    • जीवन में positive energy आती है
    • आर्थिक परेशानियां कम होती हैं
    • परिवार में सुख-शांति बनी रहती है
    • अच्छे कर्मों का फल मिलता है

    🪔 पूजा और व्रत विधि

    ✔ सुबह जल्दी उठकर स्नान करें
    ✔ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें
    ✔ “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें
    ✔ फलाहार या निर्जला व्रत रखें
    ✔ जरूरतमंदों को दान करें

    ✨ Spiritual Message

    Varuthini Ekadashi हमें सिखाती है कि अच्छे कर्म, भक्ति और संयम से जीवन बेहतर बनाया जा सकता है। यह दिन आत्मशुद्धि और भगवान के प्रति श्रद्धा बढ़ाने का अवसर है।

    🙏 भगवान विष्णु आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं।
    Happy Varuthini Ekadashi 2026! 🌼

    कालाष्टमी 2026: 10 मई को करें भगवान काल भैरव की पूजा, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    कालाष्टमी 2026 कब है?

    सनातन धर्म में कालाष्टमी का विशेष महत्व माना जाता है। हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। वर्ष 2026 में वैशाख माह की कालाष्टमी 10 मई 2026, रविवार को पड़ रही है। यह दिन भगवान शिव के रौद्र स्वरूप काल भैरव को समर्पित होता है।

    मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर भय, नकारात्मक ऊर्जा, शत्रु बाधा और जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।


    भगवान काल भैरव कौन हैं?

    भगवान काल भैरव को शिव जी का उग्र और रक्षक स्वरूप माना जाता है। उन्हें समय (काल) का स्वामी कहा जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, वे अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और बुरी शक्तियों का नाश करते हैं।

    काशी के कोतवाल के रूप में भी काल भैरव की विशेष पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि बिना काल भैरव के दर्शन के काशी यात्रा अधूरी मानी जाती है।


    कालाष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त

    • तिथि: 10 मई 2026, रविवार
    • अष्टमी तिथि प्रारंभ: (पंचांग अनुसार स्थानीय समय देखें)
    • निशिता काल पूजा: देर रात पूजा का विशेष महत्व
    • राहुकाल से बचकर पूजा करें

    सही पूजा मुहूर्त के लिए अपने क्षेत्र के पंचांग या मंदिर से जानकारी अवश्य लें।


    कालाष्टमी पूजा विधि

    1. सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें

    साफ वस्त्र पहनकर भगवान शिव और काल भैरव का ध्यान करें।

    2. मंदिर में दीपक जलाएं

    सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

    3. काल भैरव को अर्पित करें

    • काला तिल
    • नारियल
    • फूल
    • धूप
    • सरसों का तेल
    • मिठाई

    4. मंत्र जाप करें

    ॐ कालभैरवाय नमः

    या

    ॐ भैरवाय नमः

    इन मंत्रों का 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है।

    5. कुत्तों को भोजन कराएं

    काल भैरव की सवारी कुत्ता माना जाता है। इस दिन कुत्तों को रोटी, बिस्किट या भोजन खिलाने से पुण्य प्राप्त होता है।


    कालाष्टमी व्रत का महत्व

    • नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है
    • शनि और राहु दोष में राहत मिलती है
    • भय और मानसिक तनाव कम होता है
    • व्यापार और करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं
    • घर में सुख-शांति बनी रहती है

    कालाष्टमी पर क्या करें और क्या न करें

    करें

    ✔ भगवान शिव और काल भैरव की पूजा करें
    ✔ गरीबों और जरूरतमंदों को दान दें
    ✔ रात में भैरव मंत्र का जाप करें

    न करें

    ✘ किसी का अपमान न करें
    ✘ मांस-मदिरा का सेवन न करें
    ✘ क्रोध और नकारात्मक सोच से बचें


    निष्कर्ष

    कालाष्टमी केवल एक व्रत नहीं बल्कि आत्मिक शक्ति और सुरक्षा का पर्व माना जाता है। 10 मई 2026 को आने वाली कालाष्टमी पर भगवान काल भैरव की पूजा कर भक्त जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और शांति प्राप्त कर सकते हैं।

    यदि आप भी अपने जीवन से डर, बाधाएं और नकारात्मकता दूर करना चाहते हैं, तो इस कालाष्टमी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान काल भैरव की आराधना अवश्य करें।


    FAQs

    Q1. कालाष्टमी 2026 कब है?

    कालाष्टमी 10 मई 2026, रविवार को मनाई जाएगी।

    Q2. कालाष्टमी किस भगवान को समर्पित है?

    यह भगवान काल भैरव को समर्पित पर्व है।

    Q3. कालाष्टमी पर क्या दान करना चाहिए?

    काला तिल, सरसों का तेल, भोजन और वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है।

    Q4. क्या कालाष्टमी पर व्रत रखा जाता है?

    हाँ, कई भक्त इस दिन व्रत रखकर भगवान काल भैरव की पूजा करते हैं।

    List Name of Hindu God and Goddess | Hindu Gods and Goddesses Names in Hindi & English

    Hindu Dharma is one of the oldest religions in the world, filled with rich culture, spirituality, and devotion. In Hinduism, there are many Gods and Goddesses worshipped for different powers, blessings, and purposes. Every deity represents a unique energy and teaches important life values.

    In this blog by SOA Technology, we are sharing a useful and easy-to-read Hindi + English mix list of Hindu God and Goddess names along with their importance.


    🕉️ Major Hindu Gods Names List

    1. Lord Brahma (ब्रह्मा)

    • Creator of the Universe
    • Known as the creator among the Hindu Trinity (Trimurti)

    Symbols:

    📖 Vedas, Lotus, Swan


    2. Lord Vishnu (विष्णु)

    • Protector and Preserver of the Universe
    • Takes avatars like Ram and Krishna

    Famous Avatars:

    • Lord Rama
    • Lord Krishna
    • Narasimha
    • Vamana

    https://amzn.to/42Wc4YZ


    3. Lord Shiva (शिव)

    • Destroyer and Transformer
    • Also called Mahadev, Bholenath

    Symbols:

    🔱 Trishul, Damru, Nandi


    4. Lord Ganesha (गणेश)

    • God of Wisdom & Success
    • Worshipped before starting any work

    Known As:

    • Vighnaharta
    • Ganpati Bappa

    5. Lord Hanuman (हनुमान)

    • Symbol of Strength, Devotion & Courage
    • Greatest devotee of Lord Rama

    Popular For:

    💪 Power, protection from negativity


    6. Lord Krishna (कृष्ण)

    • Avatar of Lord Vishnu
    • God of Love, Compassion & Guidance

    Famous Scripture:

    📚 Bhagavad Gita


    7. Lord Rama (राम)

    • Seventh Avatar of Vishnu
    • Symbol of truth, duty & ideal life

    🌸 Hindu Goddesses Names List

    1. Goddess Lakshmi (लक्ष्मी)

    • Goddess of Wealth & Prosperity

    Worshipped During:

    🪔 Diwali Festival


    2. Goddess Saraswati (सरस्वती)

    • Goddess of Knowledge, Music & Wisdom

    Students Pray For:

    📚 Education and intelligence

    https://amzn.to/42Wc4YZ


    3. Goddess Durga (दुर्गा)

    • Goddess of Power & Protection
    • Defeated demon Mahishasura

    4. Goddess Parvati (पार्वती)

    • Wife of Lord Shiva
    • Symbol of love and devotion

    5. Goddess Kali (काली)

    • Fierce form of Goddess Durga
    • Represents destruction of evil

    6. Goddess Sita (सीता)

    • Wife of Lord Rama
    • Symbol of purity and patience

    7. Goddess Radha (राधा)

    • Divine companion of Lord Krishna
    • Represents pure love and devotion

    📅 Hindu Gods According to Days

    DayGod/Goddess
    MondayLord Shiva
    TuesdayHanuman Ji
    WednesdayLord Ganesha
    ThursdayLord Vishnu & Sai Baba
    FridayGoddess Lakshmi
    SaturdayShani Dev & Hanuman Ji
    SundaySurya Dev

    https://amzn.to/42Wc4YZ


    🌺 Importance of Hindu Gods and Goddesses

    Hindu Gods and Goddesses symbolize different forms of energy, emotions, knowledge, strength, and positivity. People worship them for:

    • Peace
    • Success
    • Health
    • Wealth
    • Protection
    • Wisdom

    Every deity teaches valuable lessons for life and spirituality.


    🙏 Conclusion

    The names of Hindu Gods and Goddesses are deeply connected with Indian culture, traditions, and faith. Whether it is Lord Shiva’s power, Krishna’s wisdom, Lakshmi’s blessings, or Saraswati’s knowledge, every deity inspires millions of devotees around the world.

    Stay connected with SOA Technology for more informative blogs, spiritual content, technology updates, and educational articles.

    We Must Move Forward by Letting Go of Resentment (Dalai Lama)

    द्वेष भुलाकर बढ़ना होग (व्लाई लामा)

    अक्सा ऐसा होता है कि हम खुद भी अपने कष्टों को कई तरीकोंसे बढ़ाते हैं। अपने दिमाग में पुराने जख्मों को याद कर-करके उन्हें ताजा रखते हैं और इस दौरान अपने साथ हुए अन्याय में वृद्धि करते जाते हैं। हम इस अचेतन इच्छा के साथ अपनी पीड़ादायक यादों को दोहराते हैं कि शायद ऐसा करने से परिस्थिति बदल जाए, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता।

    अपने दर्द को लगातार याद करने से सीमित उद्देश्य की गप्ति तो हो जाती है। इससे हमारे जीवन को थोड़ी उत्तेजना मिलती है अथवा दूसरे लोग हम पर ध्यान देते हैं। हमारे साथ सहानुभूति दशति हैं, परंतु यह हमें मिलने वाते दुख के बदले में बहुत बुरा समझौता है।

    हम देख सकते हैं कि ऐसे बहुत-से तरीके हैं, जिनके द्वाज़ हम मानसिक अशांति और कष्ट के अपने अनुभव में सक्रिय योगदान देते हैं। हालांकि, सामान्य तौर पर मानसिक व भावनात्मक दुख अपने आप स्वाभाविक ढंग से आ सकते हैं। प्रायः उन नकारात्मक भावों की पुनरावृत्ति से ही स्थिति ज्यादा बिगड़ जाती है।

    उदाहरण के लिए, जब हमें किसी व्यक्ति के प्रति गुप्सा या द्वेष महसूस होता है, तो अगर हम उस पर ध्यान नदें, तो इस बात की संभावना बहुत कम होती है कि वह भाव बढ़ जाएगा, परंतु यदिहम अपने साथ हुए अन्याय व अनुचित व्यवहार को याद करें और बार-बार उसी विषय में सोचते रहें, तो उसी से हमारे अंदर द्वेष का भाव पोषित होता है। इससे यह तीव्र घृणा में बदल जाता है।

    कई बार अधिक संवेदनशील होने, छोटी-छोटी चीजों पर प्रतिक्रिया करने और केसी बात को दिल से लगाकर भी हम अपने कष्ट व पड़ा को बढ़ा लेते हैं। हम छोटी छोटी बातों को ज्यादा गंभीरता से लेकर उन्हें बड़ा बना

    लेते हैं, जबकि कुछ महत्वपूर्ण बातों को हम नजरअंदाज कर देते हैं, जिनका हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है तथा जिनके दूरगामी परिणाम व प्रभाव होते हैं।

    मुझे लगता है काफी हद तक, आपको कष्ट होना या न होना इस बात पर निर्भर करता है कि किसी विशेष परिस्थिति में आपकी प्रतिक्रिया क्या होती है। उदाहरण के लिए, आपको पता चलता है कि आपके पीछे कोई आपकी बुराई करता है। अगर आप इस बात का बुरा मानकर या गुस्से से कोई प्रतिक्रिया देंगे, तो आप स्वयं अपनी मानसिक शांति को नष्ट कर लेंगे। आपकी पीड़ा आपकी अपनी रचना है। इसके विपरीत, अगर आप कोई नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं करते और उस निंदा को अपने कान के पीछे से हवा के शांत झोंके की तरह निकल जाने देते हैं, तो आप स्वयं को आहत और दुखी होने से बचा सकते हैं।

    It often happens that we ourselves, in various ways, exacerbate our own suffering. By constantly replaying old wounds in our minds, we keep them fresh; in doing so, we amplify the sense of injustice we have endured. We replay these painful memories with the subconscious hope that, perhaps, doing so might alter the past situation—yet, this never happens.

    Constantly dwelling on our pain does serve a limited purpose: it injects a certain amount of drama into our lives, or it draws the attention of others. People may offer us their sympathy, but this is a very poor bargain to strike in exchange for the suffering we inflict upon ourselves.

    We can observe that there are numerous ways in which we actively contribute to our own experiences of mental turmoil and distress. While mental and emotional suffering can, of course, arise naturally and spontaneously, the situation often deteriorates further precisely because of our tendency to dwell on—and thus perpetuate—those negative emotions.

    For instance, when we feel anger or resentment toward someone, if we simply choose not to dwell on it, the likelihood of that emotion escalating is quite low. However, if we constantly replay the injustices and unfair treatment we have suffered—thinking about them over and over again—we actively nourish that sense of resentment within ourselves. Consequently, it intensifies and transforms into deep-seated hatred.

    Often, by being overly sensitive, reacting to trivial matters, or taking things too personally, we inadvertently amplify our own suffering and distress. We take minor issues far too seriously—blowing them out of proportion—while simultaneously overlooking truly significant matters that have a profound impact on our lives and carry far-reaching consequences.

    I believe that, to a significant extent, whether or not you experience suffering depends entirely on how you choose to react to a specific situation. For example, consider the moment you discover that someone has been speaking ill of you behind your back. If you react with hurt or anger, you will destroy your own peace of mind. Your suffering is your own creation. Conversely, if you refrain from reacting negatively and let that criticism pass by—like a gentle breeze blowing past your ear—you can spare yourself from being hurt and distressed.

    Nothing Apart from the Soul

    आत्मा से अलग कुछ नहीं

    मुझसे किसी ने पूछा है कि मैं आत्मा तक कैसे पहुंच सकता हूं?

    आत्मा तक पहुंचना नहीं होता है। यदि पहुंचना होता, तो उसका यही मतलब होता कि आत्मा इस स्थल और पल में नहीं है और उसे प्राप्त करना अभी बाकी है। आत्मा अनित्य है। अनित्य वस्तु के लिए यत्न करना उचित नहीं है। आप आत्मा हैं, आप पहले से वह हैं। हकीकत यह है कि आप अपनी आनंदमय अवस्था से अनभिज्ञ हैं। शुद्ध आत्मा स्वयं आनंद है। अज्ञान बीच में आकर उस पर परदा डाल देता है। सारे प्रयत्न केवल मिथ्या ज्ञान रूपी अज्ञान को दूर करने के लिए किए जाते हैं। आत्मा को देह-मन के साथ एकरूप मान लेना मिथ्या ज्ञान है।

    आत्मा को जानने का अर्थ आत्मा होना है। होना ही सत्ता है, स्वयं का होना सत्ता है। अपनी न दिखने वाली आंखों के अस्तित्व की तरह, कोई भी न दिखने वाली आत्मा का इनकार नहीं करता है। जैसे आप अपनी आंखों को दर्पण में वस्तु की तरह देखते हैं, इसी प्रकार अपनी आत्मा को भी वस्तु की तरह देखना चाहते हैं, बस यही मुसीबत है। आप वस्तु-सत्ता से इतने घुल-मिल गए हैं कि आपने अपने सच्चे स्वरूप का ज्ञान गंवा दिया है। आत्मा को कौन जानेगा ? क्या अचेतन शरीर उसे जानेगा? आप हमेशा अपने ‘मैं’ के बारे में बोलते और सोचते हैं, लेकिन पूछे जाने पर उसका इनकार करते हैं। आप आत्मा हैं, फिर भी पूछते हैं कि उसे कैसे जाना जाए? इसमें ईश्वर की लीला और उसकी निर्दयता कहां है?

    आत्म-साक्षात्कार दूसरों की भी सहायता कर सकता है। यह हरसंभव सहायताओं में श्रेष्ठ है, यदि वह सहायता सुनार की भांति की जाए। सुनार जैसे सारे गहनों में केवल सोना देखता है, ऐसे ही ज्ञानी सब में केवल आत्मा ही देखता है। आप जब अपने आपको शरीर के साथाएकरूप मानते हैं, केवल तभी आकार व रूप दिखते हैं। जब आप अपने शरीर से परे होते हैं, तब आपकी शारीरिक चेतना के साथ दूसरे भी अदृश्य हो जाते हैं।

    आप सोच रहे होंगे कि क्या पेड़, वनस्पति इत्यादि के बारे में भी यह सत्य है? इसके उत्तर के लिए विश्लेषण कीजिए कि क्या वे कभी भी आत्मा से अलग अस्तित्व रखते हैं? आप सोचते हैं कि आप उन्हें देखते हैं। विचार आत्मा से प्रकट होते हैं। ढूंढ़ निकालिए कि ऐसे विचार कहां से प्रकट होते हैं? तब विचार शांत हो जाएंगे और केवल आत्मा शेष रहेगी।

    आत्मा ने अहं उत्पन्न किया है और अहंकार अपने ऊपर चिपके विचारों के भार से लदा हुआ है, जो जगत्, वृक्ष, वनस्पति इत्यादि के रूप में दिख रहे हैं। हे हैं। वस्तुतः ये सब आत्मा के अलावा कुछ नहीं हैं। यदि आप आत्मा को देखें, तो वही सर्वदा, सर्वत्र, सर्वरूप दिखाई देगी। आत्मा से अलग कुछ नहीं है।

    आप वस्तु-सत्ता से इतने घुल-मिल गए हैं कि आपने अपने सच्चे स्वरूप का ज्ञान गंवा दिया है। आत्मा को कौन जानेगा? क्या अचेतन शरीर उसे जानेगा?

    Someone asked me: “How can I reach the Soul?”

    One does not reach the Soul. If reaching were required, it would imply that the Soul is not present in this specific space and moment—that it is something yet to be attained. The Soul is eternal. It is inappropriate to strive for something that is impermanent. You are the Soul; you already are that. The reality is that you remain unaware of your own blissful state. The pure Soul is bliss itself. Ignorance intervenes, casting a veil over it. All spiritual efforts are undertaken solely to dispel this ignorance—this false knowledge. To identify the Soul with the body-mind complex constitutes this very false knowledge.

    To know the Soul means to be the Soul. To be is Existence; one’s own being is Existence itself. Much like the existence of your own eyes—which you cannot see directly—no one can truly deny the existence of the invisible Soul. Just as you view your eyes as objects reflected in a mirror, you similarly seek to view your Soul as an object; therein lies the sole predicament. You have become so deeply enmeshed with the realm of objects—with material existence—that you have lost awareness of your true nature. Who, then, is to know the Soul? Can the insentient body know it? You constantly speak and think in terms of your “I,” yet when questioned directly, you deny its reality. You are the Soul, yet you ask: “How is it to be known?” Where, in all this, lies God’s divine play or His cruelty?

    Self-realization can also serve to aid others. It is the highest form of assistance possible—provided that assistance is rendered in the manner of a goldsmith. Just as a goldsmith perceives only the gold within every piece of jewelry, so too does the enlightened sage perceive only the Soul within all beings. It is only when you identify yourself with the body that forms and shapes appear to be real. When you transcend your identification with the body—when you rise beyond your physical consciousness—then, along with your own physical form, the forms of others vanish from your perception as well.

    You may now be wondering: “Does this hold true for trees, vegetation, and all other forms of life as well?” To find the answer to this, analyze whether they ever possess an existence independent of the Soul. You believe that you perceive them. Thoughts emerge from the Soul. Discover the source from which such thoughts arise; thereupon, the thoughts will subside, and only the Soul will remain.

    The Soul has brought forth the ego, and the ego is burdened by the weight of thoughts clinging to it—thoughts that manifest in the guise of the world, trees, vegetation, and the like. In reality, all of these are nothing other than the Soul itself. If you perceive the Soul, it alone will appear—eternally, ubiquitously, and in every form. There is nothing that exists apart from the Soul.

    You have become so inextricably intertwined with the objective reality that you have lost the awareness of your true nature. Who is to know the Soul? Can the insentient body ever comprehend it?

    The Birth of a Buddha is Exceedingly Rare

    बुद्ध का जन्म अति दुर्लभ

    बुद्ध का दूसरा नाम तथागत है, जो ‘तथ्य’ से बना है। जो अंधी श्रद्धा के आधार पर बात नहीं करता, बल्कि जो बात कहता है, वह तथ्यगत, वैज्ञानिक, सोची-विचारी हुई बात है। बुद्ध से पहले भारत में जो धर्म था, वह आस्था और विश्वास का धर्म था। बुद्ध के आने से धर्म ने वैज्ञानिक रूप लिया।

    बुद्ध का एक अत्यंत प्रसिद्ध धम्मसूत्र है- मनुष्य का जीवित रहना भी दुर्लभ है, सद्धर्म का श्रवण करना भी दुर्लभ है और बुद्धों का उत्पन्न होना भी दुर्लभ है। मनुष्य होना दुर्लभ है, इसका अर्थ सिर्फ मानव शरीर प्राप्त करने से नहीं है, मनुष्य होने के बाद मैं अपनी मनुष्यता को समझ सकूं, पहचान सकूं, अपनी बुद्धि का उपयोग कर सकूं और चिंतन व विवेक द्वारा अपने जागरण में लग सकूं, यह दुर्लभ है। उसके बाद कह रहे हैं कि मनुष्य होकर जीवित रहना और दुर्लभ है। अगर तुम जीवित रह पाए, तो तो फिर जीवित रहते हुए सद्धर्म का पालन करने वाले बनो, यह और भी दुर्लभ बात है।

    सत्य बोलना, दान देना, दया करना, क्षमा करना, प्रीति करना, विनम्र रहना, निरहंकार होना, मैत्री-भाव, मुदिता, ये सब सद्धर्म के गुण हैं। आपके मन में दया हो सकती है, सेवा भावना भी हो सकती है, पर मैत्री-भाव बड़ी कठिन बात है, क्योंकि हम मित्रता सिर्फ उन्हीं के साथ निभा पाते हैं, जिनसे हमें कुछ लाभ हो या लाभ होने की संभावना हो। बिना लाभ की इच्छा किए मैं दूसरों के प्रतिप्रेम-भाव, मित्रता का भाव रखें, यह बड़ा कठिन है। सद्धर्म का पालन कोई तभी करेगा, जब सद्धर्म को श्रवण करेगा, धर्म का श्रवण तब करेगा, जब किसी जाग्रत व्यक्ति से मिलेगा। इसलिए बुद्ध सूत्र के आखिरी हिस्से में कहते हैं कि बुद्धों का उत्पन्न होना और भी दुर्लभ है। जिसको सुनकर, जिसको देखकर, जिससे मिलकर, मेरे चित्त में मनुष्य होने की इच्छा जगे और जीवन में धर्मपालन की इच्छा जगे, ऐसे बुद्धों का पृथ्वी पर पैदा होना और भी कठिन कार्य होता है। दुर्लभ से महान दुर्लभबात है, किसी बुद्ध का जन्म होना।

    बुद्ध पूर्णिमा वही दिन है, जब बुद्ध का जन्म हुआ था। एक बड़ी अद्भुत बात है कि पूर्णमासी के दिन बुद्ध का जन्म हुआ और पूर्णमासी के ही दिन उनको संबोधि भी प्राप्त हुई, फिर इसी पूर्णमासी पर उनका निर्वाण भी हुआ। यह एक बड़ी विलक्षण बात है कि जिस दिन जन्म हुआ, उसी दिन ज्ञान की प्राप्ति हुई और पूर्णमासी को ही निर्वाण को प्राप्त हुए। मेरी दृष्टि में बुद्ध पूर्णिमा का दिन बहुत विशेष प है। है। भले ही बुद्ध आज हमारे बीच नहीं हैं, भले ही तथागत चलते-फिरते हुए दिखते नहीं हैं, पच्चीस सौ वर्षों का अंतर पड़ गया है। पच्चीस सौ साल पहले बुद्ध चले गए, विदा हो गए, लेकिनइसके बावजूद बुद्धत्व की ऊर्जा का विस्फोट और वितरण अब भी होता है।

    आज से लगभग पच्चीस सौ साल पहले बुद्ध इस नश्वर जगत से चले गए, लेकिन इसके बावजूद बुद्धत्व की ऊर्जा का विस्फोट और वितरण अब भी होता है।

    Another name for the Buddha is ‘Tathagata,’ a term derived from the word ‘Tathya’ (fact/truth). He does not speak on the basis of blind faith; rather, whatever he articulates is factual, scientific, and the product of deep contemplation. Prior to the advent of the Buddha, the prevailing religion in India was one founded upon faith and belief. With the arrival of the Buddha, religion assumed a scientific character.

    The Buddha has a highly renowned Dhamma Sutra (Discourse on Righteousness): “To be born as a human being is rare; to hear the Saddhamma (True Teaching) is rare; and for Buddhas to arise in the world is rare.” The statement that “being human is rare” implies something far deeper than merely acquiring a human body; what is truly rare is that, having attained human form, one is able to comprehend and recognize one’s own humanity—to utilize one’s intellect and, through contemplation and discernment, dedicate oneself to the path of spiritual awakening. Furthermore, the Sutra asserts that to survive as a human being—to live a full lifespan—is even rarer. And should you succeed in surviving, to then become one who practices the Saddhamma while still alive—that is a matter of even greater rarity.

    Speaking the truth, giving charity, showing compassion, practicing forgiveness, cultivating love, maintaining humility, being free from ego, fostering a spirit of universal friendliness (Maitri), and experiencing sympathetic joy (Mudita)—these are all the virtues of the Saddhamma. You may harbor compassion in your heart, or possess a spirit of service; however, cultivating a genuine sense of universal friendliness is a profoundly difficult task. This is because we typically extend our friendship only to those from whom we derive some benefit, or from whom we anticipate receiving a benefit. To harbor feelings of love and friendship toward others—without any expectation of personal gain—is indeed a formidable challenge. One can only truly practice the Saddhamma if one has first heard the Saddhamma; and one can only hear the Dhamma if one encounters an awakened being. Therefore, in the concluding section of this Sutra, the Buddha declares that the arising of Buddhas in the world is the rarest phenomenon of all. To have a Buddha born upon this earth—a being whose words, presence, and company awaken within one’s own mind the aspiration to truly be human, and the resolve to live a life in accordance with the Dhamma—is an occurrence of the utmost rarity. It is a phenomenon far more rare—indeed, the most rare of all—than anything else: the birth of a Buddha. Buddha Purnima is the very day on which the Buddha was born. It is a truly remarkable phenomenon that the Buddha was born on the day of the full moon; on that very same full-moon day, he attained Sambodhi (Enlightenment); and subsequently, on this very same full-moon day, he attained Nirvana. It is indeed an extraordinary coincidence that the day of his birth coincided with the day of his enlightenment, and that he attained Nirvana on a full-moon day as well. In my view, the day of Buddha Purnima holds immense significance. Although the Buddha is no longer physically amongst us today—though the Tathagata is no longer visible to our walking eyes—a span of twenty-five hundred years has intervened. The Buddha departed—he took his leave—twenty-five hundred years ago; yet, despite this passage of time, the explosion and dissemination of the energy of Buddhatva (Buddhahood) continues to this day.

    Approximately twenty-five hundred years ago, the Buddha departed from this mortal realm; yet, despite this passage of time, the explosion and dissemination of the energy of Buddhatva continues to this day.

    Maharishi Bhrigu Brought Fire to Earth

    महर्षि भृगु पृथ्वी पर अग्नि लेकर आए

    भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र महर्षि भृगु का जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन हुआ था। ‘भृगु’ शब्द का अर्थ है-‘उज्ज्वल’, इसीलिए वैदिक साहित्य में भृगु की तुलना सूर्य से की गई है। ऋग्वेद के अनुसार ऋषि भृगु अग्नि-देवता ‘मातरश्विन्’ से अग्निप्राप्त करके, उसे पृथ्वी पर लेकर आए और लोगों को अग्नि का उपयोग करना सिखाया। इसी कारण भार्गवों को अग्निपूजक माना गया है। भृगु ने ही अग्नि को शुद्ध-अशुद्ध का ज्ञान किए बिना सर्वभक्षी होने का शाप भी दिया था। ज्योतिष के प्रसिद्ध ग्रंथ ‘भृगु-संहिता’ के रचयिता महर्षि भृगु हैं।

    भागवत पुराण के अनुसार भृगु का विवाह राजा दक्ष की पुत्री ख्याति से हुआ था। इनसे इनके दो पुत्र धाता-विधाता और पुत्री लक्ष्मी का जन्म हुआ। ऋषि भृगु की पुत्री होने के कारण लक्ष्मी का एक नाम भार्गवी भी है।

    इनकी दूसरी पत्नी काव्यामाता (दिव्या) से पुत्र उशना (दैत्य गुरु शुक्राचार्य) का जन्म हुआ। इनकी एक अन्य पत्नी पौलमी से दो पुत्र च्यवन और ऋचीक हुए। भृगु के बड़े भाई ऋषि अंगिरा हैं, जिनके पुत्र | देवगुरु बृहस्पति हैं। महर्षि भृगु की पुत्री लक्ष्मी का विवाह भगवान विष्णु से हुआ।

    एक पौराणिक कथा के अनुसार देवासुर संग्राम के समय महर्षि भृगु की पत्नी ख्याति ने भृगु की अनुपस्थिति में अपने आश्रम में असुरों की देवताओं से रक्षा की। इससे क्रोधित होकर भगवान विष्णु ने भूगु-पत्नी ख्याति का सुदर्शन चक्र से सिर काट दिया। जब भृगु को यह पता चला कि श्रीहरि ने उनकी पत्नी की हत्या की है, तो उन्होंने भगवान विष्णु को शाप दिया कि वे बार-बार पृथ्वी लोक स्त्री के गर्भ से जन्म लेंगे।

    महर्षि भृगु से जुड़ी एक अन्य प्रसिद्ध पौराणिक कथा है। एक बार ऋषि समाज में यह जानने की इच्छा हुई कि ब्रह्मा, विष्णु, महेश में सर्वश्रेष्ठ कौन है। सभी ऋषियों ने यह कार्य भृगु को सौंपा कि वे तीनों की परीक्षा लें और बताएं कि उनमें श्रेष्ठ कौन है। भृगु सबसे पहले ब्रह्मा के पास गए, लेकिन उन्हें प्रणाम नहीं किया। इससे ब्रह्मा क्रोधित हो गए। इसके बाद भूगु महादे महादेव के पास गए। वहां उनके व्यवहार ने शिव को भी क्रोधित कर दिया। इसके बाद वे विष्णु के पास गए और उन्हें योगनिद्रा में लीन देखकर उनके वक्षस्थल पर अपने पैर से प्रहार किया। इससे श्रीहरि की निद्रा टूट गई, लेकिन वे भृगु पर क्रोधित नहीं हुए, बल्कि उनके पांव को सहलाते हुए पूछा कि हे ऋषिवर ! मेरे कठोर वक्षस्थल पर आपके पांव लगने से उन्हें पीड़ा तो नहीं पहुंची। यह सुनकर भृगु ने विनीत होकर कहा, ‘प्रभु ऋषि समाज की यह जानने की इच्छा थी कि आप तीनों देवों में सर्वश्रेष्ठ कौन है। आपके व्यवहार ने सिद्ध कर दिया है कि तीनों देवों में आप ही श्रेष्ठ हैं।’

    Maharishi Bhrigu, the mind-born son of Lord Brahma, was born on the day of Vaishakh Purnima (the full moon day of the month of Vaishakh). The word ‘Bhrigu’ means ‘radiant’ or ‘bright’; for this reason, Bhrigu is compared to the Sun in Vedic literature. According to the Rigveda, Sage Bhrigu obtained fire from the fire-deity Matarishvan, brought it down to Earth, and taught mankind how to utilize it. Consequently, the Bhargavas (the descendants of Bhrigu) are regarded as fire-worshippers. It was also Bhrigu who cursed Fire to be all-consuming—devouring everything indiscriminately, without distinguishing between the pure and the impure. Maharishi Bhrigu is the author of the renowned astrological treatise, the Bhrigu Samhita.

    According to the Bhagavata Purana, Bhrigu was married to Khyati, the daughter of King Daksha. From this union, two sons—Dhata and Vidhata—and a daughter, Lakshmi, were born. As she is the daughter of Sage Bhrigu, Lakshmi is also known by the name Bhargavi.

    From his second wife, Kavyamata (also known as Divya), a son named Ushana (who became the Daitya Guru—preceptor of the demons—Shukracharya) was born. From another wife, Puloma, he had two sons: Chyavana and Richika. Bhrigu’s elder brother was Sage Angira, whose son was Devaguru (preceptor of the gods) Brihaspati. Maharishi Bhrigu’s daughter, Lakshmi, was married to Lord Vishnu.

    According to a mythological legend, during the Devasura Sangram (the war between the gods and the demons), Maharishi Bhrigu’s wife, Khyati—in her husband’s absence—provided sanctuary to the demons within her hermitage, thereby protecting them from the gods. Enraged by this act, Lord Vishnu severed Khyati’s head with his Sudarshan Chakra (divine discus). When Bhrigu discovered that Lord Hari (Vishnu) had slain his wife, he cursed Lord Vishnu, decreeing that He would be compelled to take birth repeatedly on the Earth plane from the womb of a mortal woman.

    There is another famous mythological tale associated with Maharishi Bhrigu. On one occasion, the community of sages (Rishis) felt a desire to determine who, among the Trinity of Brahma, Vishnu, and Mahesh (Shiva), was the supreme deity. All the sages entrusted Bhrigu with the task of testing the three deities and determining which of them was supreme. Bhrigu first went to Brahma but did not offer him his salutations. This angered Brahma. Next, Bhrigu went to Mahadev; there, too, his conduct provoked Shiva’s wrath. Thereafter, he proceeded to Vishnu; finding him immersed in Yoganidra (yogic slumber), he struck him on the chest with his foot. This act roused Sri Hari from his sleep; yet, instead of becoming angry with Bhrigu, he gently stroked the sage’s foot and asked, “O revered Sage! Did your foot not suffer any pain from striking against my hard chest?” Hearing this, Bhrigu humbly replied, “O Lord, it was the desire of the assembly of sages to ascertain which of the three deities is the greatest. Your conduct has conclusively proven that, among the three deities, you alone are supreme.”

    What, After All, Is Meditation?

    आखिर ध्यान क्या है

    एकाग्रचित्त होना ध्यान नहीं है, क्योंकि जहां रुचि होती है, वहां किसी वस्तु पर एकाग्रचित्त होना अपेक्षाकृत सरल होता है। युद्ध और नरसंहार की योजना बनाने वाला सेनापति बड़ा एकाग्रचित्त होता है। पैसा कमाने वाला व्यापारी भी बड़ा एकाग्रचित्त होता है। वह कठोर भी हो सकता है, क्योंकि वह प्रत्येक दूसरी भावना को एक और करके, जो चाहता है, उस पर पूर्णतया एकाग्रचित्त होता है। ऐसी एकाग्रता ध्यान नहीं है। वह केवल बहिष्करण है।

    फिर ध्यान क्या है? निस्संदेह ध्यान समझ है। यदि बहिष्करण होगा, तो समझ कैसे हो सकती है? जहां निवेदन है, अनुनय है, वहां समझ कैसे हो सकती है? बोध में, समझ में शांति होती है, स्वतंत्रता होती है, जिसे आप समझ लेते हैं, उससे आप मुक्त हो जाते हैं। केवल एकाग्रचित्त होना अथवा प्रार्थना करना समझ नहीं लाता। समझ ध्यान का आधार है, ध्यान की मूलभूत प्रक्रिया है। आप इस विषय में मेरे शब्दों को वेशक स्वीकार न करें, परंतु यदि आप प्रार्थना और एकाग्रता का सावधानी से परीक्षण करेंगे, तो पाएंगे कि इनमें से कोई समझ नहीं ला सकता। यह केवल दुराग्रह, दृढ़ता और भ्रम है, जबकि ध्यान से स्वतंत्रता, स्पष्टता और समग्रता आती है।

    फिर बोध का, समझ का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है, सभी वस्तुओं को उचित अर्थवत्ता, उचित मूल्यप्रदान करना। अज्ञानी होने का अर्थ है, गलत मूल्य प्रदान करना; मूर्खता का स्वभाव ही है कि वह उचित मूल्यों को नहीं समझती। बोध तभी होता है, जब उचित मूल्य होते हैं। उचित मूल्यों को स्थापित कैसे किया जाए- संपत्ति के उचित मूल्यको, संबंध के उचित मूल्यको, धारणाओं के उचित मूल्य को ? उचित मूल्य स्थापित हो सके, इसके लिए आवश्यक है कि आप विचारकर्ता को समझें। यदि मैं विचारकर्ता को नहीं समझता, जो मैं स्वयं हूं, तो मेरे चुनाव का, मेरे वरण का कोई अर्थ नहीं है, अर्थात यदि में अपने आप को ही नहीं जानता, तो मेरे कर्म, मेरे विचार का कोई भी आधार नहीं है। अतः स्व-बोध घ्यान का आरंभ है, वह बोध नहीं, जिसे आप पुस्तकों, अधिकारी व्यक्तियों, गुरुओं से प्राप्त करते हैं, बल्कि वह समझ जो स्व-अन्वेषण से आती है, जो आत्म-सजगता है।

    ध्यान स्व-बोध का आरंभ है और स्वबोध के बिना ध्यान संभव नहीं है। यदि मैं अपने विचारों, अपनी भावनाओंके तौर-तरीकों को नहीं समझता, यदि मैं अपने अभिप्रायों, अपनी आकांक्षाओं, अपनी मांगों, कर्म के विभिन्न प्रारूपों के अपने अनुशीलन को अर्थात धारणाओं को नहीं समझता, यदि मैं स्वयं को नहीं जानता, तो चिंतन के लिए कोई आधार ही नहीं बनता। खुद को समझे बिना जो विचारकर्ता केवल मांगता है, प्रार्थना करता है, बहिष्करण करता है, उसके हाथ सिर्फ दुविधा और भ्रांति ही लगने वाली है।

    युद्ध और नरसंहार की योजना बनाने वाला सेनापति बड़ा एकाग्रचित्त होता है। पैसा कमाने वाला व्यापारी भी बड़ा एकाग्रचित्त होता है। ऐसी एकाग्रता ध्यान नहीं है।

    जे कृष्णमूर्ति

    Being single-minded is not meditation, for where there is interest, concentrating on an object is relatively easy. A general planning war and carnage is intensely focused. A merchant intent on making money is also highly concentrated. He may even be ruthless, for by excluding every other emotion, he focuses his entire attention solely on what he desires. Such concentration is not meditation; it is merely exclusion.

    What, then, is meditation? Undoubtedly, meditation is understanding. If there is exclusion, how can there be understanding? Where there is supplication—entreaty—how can there be understanding? In awareness—in understanding—there is peace; there is freedom. Once you truly understand something, you are liberated from it. Mere concentration or prayer does not bring about understanding. Understanding is the foundation of meditation; it is the fundamental process of meditation. You need not, of course, accept my words on this subject; but if you carefully examine prayer and concentration, you will discover that neither can lead to understanding. They involve nothing but insistence, rigidity, and illusion; whereas meditation brings freedom, clarity, and wholeness.

    What, then, is the meaning of awareness—of understanding? It means assigning the proper significance—the proper value—to all things. To be ignorant means to assign false values; indeed, the very nature of folly is its inability to recognize true values. True awareness arises only when proper values ​​are established. How, then, are proper values ​​to be established—the proper value of property, of relationships, of ideas? For proper values ​​to be established, it is essential that you understand the thinker—the one who thinks. If I do not understand the thinker—who is none other than myself—then my choices, my decisions, are devoid of meaning; in other words, if I do not know myself, then my actions and my thoughts have no foundation whatsoever. Thus, self-knowledge is the beginning of meditation—not the knowledge you acquire from books, authorities, or gurus, but rather the understanding that arises from self-inquiry, which is self-awareness.

    Meditation is the inception of self-knowledge, and without self-knowledge, meditation is impossible. If I do not understand the nature and patterns of my thoughts and emotions—if I fail to comprehend my motives, my aspirations, my demands, and my adherence to various forms of action (that is, my beliefs)—if, in short, I do not know myself, then there can be no foundation for contemplation. Without understanding himself, the thinker who merely demands, prays, or engages in exclusion will find himself left with nothing but conflict and confusion.

    A general planning a war or a massacre is highly concentrated. A merchant intent on making money is also highly concentrated. Such concentration is not meditation.

    J. Krishnamurti