एक बार भगवान बुद्ध एक गांव में प्रवचन दे रहे थे। प्रवचन समाप्त होने के बाद, एक आदमी ने उनसे पूछा, ‘भगवान, आपने आज बहुत सी बातें बताईं, लेकिन जीवन की सबसे बड़ी ‘सीख क्या है ?’
बुद्ध ने आदमी की तरफ देखा। अपनी मुट्ठी में रेत भरी और फिर मुट्ठी को ऊपर उठाकर कहा, ‘तुम इस रेत को अपनी मुट्ठी में कितनी देर तक पकड़कर रख सकते हो ?
‘वह आदमी हैरान रह गया। उसने य पूछा, ‘क्या मतलब? यह तो बहुत आसान है।’ बुद्ध ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘नहीं, यह इतना आसान नहीं है। अगर तुम इस रेत को बहुत जोर से पकड़ोगे, तो यह तुम्हारी मुट्ठीं से फिसल जाएगी। अगर तुम इसे बहुत ढीला छोड़ोगे, तो हवा इसे उड़ा देगी। जीवन में भी यही बात लागू होती है। हम अपनी खुशियों, अपने रिश्तों, अपने सपनों को पकड़कर रखने की कोशिश करते हैं। हम जितना ज्यादा इन्हें पकड़ने की कोशिश करते हैं, उतना ही वे हमारे हाथों से फिसलने लगते हैं।’ उसने कहा, ‘तो फिर हमें क्या करना चाहिए?’
बुद्ध ने कहा, ‘हमें रेत को प्यार से, सहजता से पकड़ना चाहिए। हमें अपनी खुशियों का, रिश्तों का, अपने सपनों का आनंद लेना चाहिए। जब तक वे पास हैं, तब तक हम उनका आनंद लें। जब वे हमारे पास से चले जाएं, तो हमें उन्हें जाने देना चाहिए।’
Once, Lord Buddha was delivering a discourse in a village. After the discourse concluded, a man asked him, “Lord, you have shared many insights today, but what is the greatest lesson of life?”
Buddha looked at the man. He scooped up a handful of sand into his fist, then raised his hand and asked, “For how long can you hold this sand within your fist?”
The man was puzzled. He asked, “What do you mean? That is quite simple.” Smiling, Buddha replied, “No, it is not that simple. If you clutch the sand too tightly, it will slip through your fingers. If you hold it too loosely, the wind will blow it away. The same principle applies to life. We try to hold onto our happiness, our relationships, and our dreams. Yet, the harder we try to cling to them, the more they begin to slip away from our grasp.” The man then asked, “In that case, what should we do?”
Buddha replied, “We should hold the sand with love and ease. We should simply cherish our happiness, our relationships, and our dreams. As long as they are near, let us enjoy them; and when they eventually depart from us, we must let them go.”







