रंगोत्सव एक विरासत
होली बड़ा सतरंगी त्योहार है। यह बहुत मनोवैज्ञानिक है, लेकिन इसके साथ बहुत सी पौराणिक कहानियां भी जुड़ी हैं। यह त्योहार मनुष्य की जरूरत है, क्योंकि उसमें रेचन की इजाजत है। फ्रायड ने कैथार्सिस, यानी रेचन की खोज बहुत देर से की, इस देश में तो वह पहले से ही मौजूद था।
आज के बौद्धिक युग में पुरानी कहानियां अर्थहीन लगती हैं, पर उनके पीछे जो गहरे सत्य छिपे हुए हैं, उन्हें ‘डीकोड’ करने (खोलने) की जरूरत है। हालांकि, इनका आशय समझ लेना ही काफी होगा। एक बात पक्की है कि होली का स्रोत बहुत पुराना है। भविष्यपुराण, नारद पुराण, फाल्गुन पुराण और कई शास्त्रों में इसका विवरण मिलता है। स्वभावतः बहुत से लोगों ने अलग-अलग समय पर इसमें क्रिया-कांड जोड़ा है, इसलिए उनकी कहानियां जुड़ती गईं और होली मनाने का तरीका भी बदलता चला गया। फाल्गुन महीना हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना है, वसंत ऋतु की शुरुआत है, किसान नई फसल बोते हैं; होली उस सबका स्वागत करती है।
पुराण के साथ सुविधा है कि यह इतिहास नहीं होता, पर मनुष्य का स्वभाव देखते हुए ये घट सकती हैं। पुराने लोग प्रतीकों में बात करते थे, तर्कसंगत नहीं। इसलिए वे कल्पना की उड़ान भरने के लिए स्वतंत्र थे।
होली को जलाने के अनेक कारण बताए जाते हैं। अशुभ को जलाना तो समझ में आता है, पर होली के साथ गाली कैसे जुड़ गई? भारत की आध्यात्मिक संस्कृति में सरेआम वीभत्स व्यवहार करना, समाज-सम्मत कैसे हुआ? इस दिन जो भी गंदगी है, यानी कीचड़, गोबर, गाली, सब कुछ आदरणीय हो जाता है। हैरानी की बात, इसके लिए शास्त्रीय आधार भी है।
भविष्योत्तर पुराण में होली की कथा का अनूठा विवरण मिलता है : राजा रघु के समय में ढूंढी नामक राक्षसी थी, जिसने तपस्या करके भगवान शिव से वरदान प्राप्त किया था कि उसे देवता, मानव, अस्त्र-शस्त्र, सर्दी या गर्मी नहीं मार सकते। भगवान शिव ने वरदान देते हुए उसे संकेत कर दिया कि उसे बच्चों से खतरा है। वह राक्षसी बच्चों को परेशान करती थी और रक्त पीती थी। आखिरकार गुरु वंशिष्ठ के परामर्श पर, फाल्गुन पूर्णिमा की रात बच्चों ने आग जलाकर, चिल्लाकर, हंसी- मजाक के साथ तालियां बजाकर उस राक्षसी को डराया और गांव से बाहर खदेड़ दिया, जिससे वह मारी गई।
इसी घटना के कारण होली पर अशिष्ट भाषा, हंसी-मजाक और शोरगुल करने की परंपरा है, जो बच्चों द्वारा राक्षसी को भगाने का प्रतीक है। उसके लिए मंत्र भी है, ‘हे देव, रक्त पीने वाली राक्षसी से संत्रस्त होकर बच्चों ने यह होली रची है। अतः हम आपकी पूजा करते हैं। आप हमें कल्याण और स्वास्थ्य प्रदान करो।’ यह कल्याणकारी, स्वास्थ्यदायी त्योहार हमारी विरासत है।
होली के साथ गाली कैसे जुड़ गई? इस दिन जो भी गंदगी है, यानी कीचड़, गोबर, गाली, सब कुछ आदरणीय हो जाता है। हैरानी की बात, इसके लिए शास्त्रीय आधार भी है।
अमृत साधना
Holi is a colorful festival. It is deeply psychological, but it also has many mythological stories associated with it. This festival is a human need because it allows for catharsis. Freud discovered catharsis very late, but it already existed in this country.
In today’s intellectual age, old stories seem meaningless, but the deeper truths hidden behind them need to be decoded. However, understanding their meaning is enough. One thing is certain: Holi has a very ancient origin. Its descriptions are found in the Bhavishya Purana, Narada Purana, Phalguna Purana, and many other scriptures. Naturally, many people have added rituals to it at different times, so their stories have been added, and the way Holi is celebrated has also changed. Phalguna is the last month of the Hindu calendar, marking the beginning of spring, and farmers sow new crops; Holi welcomes all of this.
The advantage of the Puranas is that these are not history, but given human nature, these things can happen. Ancient people spoke in symbols, not logic. Therefore, they were free to let their imaginations soar.
Many reasons are given for burning Holika. Burning something inauspicious is understandable, but how did abuse become associated with Holi? How did public vulgar behavior become socially acceptable in India’s spiritual culture? On this day, any filth—mud, dung, and abuse—becomes respectable. Surprisingly, there is a scriptural basis for this.
The Bhavishyottar Purana provides a unique account of the Holi story: During the time of King Raghu, there was a demoness named Dhundhi, who, through penance, received a boon from Lord Shiva that she could not be killed by gods, humans, weapons, cold, or heat. While granting the boon, Lord Shiva hinted that she was in danger from children. The demoness harassed children and drank their blood. Finally, on the advice of Guru Vanshishtha, on the night of Phalguna Purnima, the children lit a fire, shouted, laughed, and clapped, scaring the demon out of the village, killing her.
This incident is the reason for the tradition of using foul language, joking, and making noise on Holi, which symbolizes the children’s driving away the demon. There is even a mantra for this: “O God, children have created this Holi out of fear of the blood-sucking demon. Therefore, we worship you. Please grant us well-being and health.” This beneficial, health-giving festival is our heritage.
How did the term “abuse” become associated with Holi? On this day, all filth—mud, dung, and abuse—becomes revered. Surprisingly, there is a scriptural basis for this.
Amrit Sadhana







