एक्स पर अब ‘पेड पार्टनरशिप’ लेबल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने विज्ञापनों में पारदर्शिता लाने के लिए ‘पेड पार्टनरशिप’ लेबल पेश किया है। अब क्रिएटर को स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए उलझनों वाले हैशटैग लगाने की जरूरत नहीं होगी। इससे फॉलोअर्स का भरोसा बढ़ेगा और लोगों को पता चलेगा कि कौन सा कंटेंट विज्ञापन है। बिना बताए प्रमोशन करने से प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता कम होती है, इसलिए ब्रांड डील को स्पष्ट रखा जाएगा।
X now features a ‘Paid Partnership’ label
Social media platform X has introduced a ‘Paid Partnership’ label to bring transparency to advertising. Creators will no longer need to use confusing hashtags for sponsored posts. This will increase trust with followers and help people identify which content is an advertisement. Unannounced promotions undermine the platform’s credibility, so brand deals will be kept clear.
गूगल होम अब जेमिनी के साथ हुआ और स्मार्ट
गूगल ने अपने स्मार्ट होम डिवाइसेज के लिए नए अपडेट जारी किए हैं। अब जैमिनी एआई की मदद से वॉइस कंट्रोल पहले से कहीं ज्यादा आसान और सटीक हो गया है। नए फीचर के साथ पुराने बग्स को फिक्स किया गया है और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया गया है। अब यूजर अपनी आवाज से घर की स्मार्ट मशीनों को और भी बेहतर तरीके से कमांड दे सकेंगे।
Google Home now gets smarter with Gemini
Google has released new updates for its smart home devices. Voice control is now easier and more accurate than ever with Gemini AI. Previous bugs have been fixed and the user experience has been improved. Users will now be able to command smart devices in their homes with their voices in an even more efficient way.
मेटा एआई से अब शॉपिंग की सुविधा भी
मेटा अपने चैटबॉट के लिए एक खास शॉपिंग फीचर की टेस्टिंग कर रही है। अब कुछ यूजर्स सीधे मेटा एआई से बात करते हुए सामान ढूंढ और ब्राउज़ कर सकते हैं। आपको बस अपनी पसंद का सामान टाइप करना होगा और स्क्रीन पर फोटो के साथ प्रोडक्ट की जानकारी दिखने लगेगी। दिलचस्प बात यह है कि मेटा एआई इन सुझावों के लिए गूगल के जेमिनी 3 मॉडल की मदद ले रहा है।
Meta AI now also offers shopping features
Meta is testing a special shopping feature for its chatbot. Some users can now search and browse products by speaking directly to Meta AI. All you have to do is type in the item you’re looking for, and product information along with a photo will appear on the screen. Interestingly, Meta AI is using Google’s Gemini 3 model to make these suggestions.
‘नियरबाय ग्लासेस’ एंड्रॉइड ऐप लॉन्च
मेटा और स्नैप जैसे स्मार्ट चश्मों से बढ़ते जासूसी के खतरे को देखते हुए नया एंड्रॉइड ऐप ‘नियरबाय ग्लासेस’ लॉन्च हुआ है। यह ऐप स्मार्ट ग्लास को पहचान कर चेतावनी देता है। यह ऐप ब्लूटूथ सिग्नल को स्कैन करके पता लगाता है कि कोई डिवाइस बिना सहमति के वीडियो तो रिकॉर्ड नहीं कर रहा। ऐसे गैजेट प्राइवेसी में दखल हैं और यह ऐप लोगों को सुरक्षा खुद करने की ताकत देता है।
‘Nearby Glasses’ Android App Launched
In response to the growing threat of spying from smart glasses like Meta and Snap, a new Android app, “Nearby Glasses,” has been launched. This app detects and alerts smart glasses. It scans Bluetooth signals to determine if a device is recording video without consent. Such gadgets are an invasion of privacy, and this app empowers people to protect themselves.






