व्हाट्सएप पिक्चर इन पिक्चर मोड जारी करेगा

मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप अपने इन्नोवेटिव फीचर के लिए जाना जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब आईओएस पर वीडियो कॉल के लिए पिक्चर इन पिक्चर मॉड रोल आउट कर रहा है। हाल ही में इन्हें नेट पर देखा गया और बाद में द वर्ज ने भी बताया कि व्हाट्सएप आईफोन यूजर्स के लिए picture-in-picture फीचर लेकर आ रहा है। यह फीचर बिना किसी रूकावट के वीडियो कॉल के दौरान अन्य ऐप का उपयोग करने की अनुमति देता है। इस फीचर का उपयोग करते हुए यूजर वीडियो कॉल को मिनिमाइज कर सकते हैं और अपना काम जारी रख सकते हैं|

इंस्टाग्राम में स्टोरी के लिए नया फीचर मिलेगा

हाल ही में मेटा इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए चैनल फीचर की शुरुआत की है। इस बीच जल्द इंस्टाग्राम के लोगों को एक और फीचर मिलने वाला है जिसके तहत वह किसी भी पोस्ट या स्टोरी पर जीआईएफ से रिक्वेस्ट कर पाएंगे।

अभी तक इंस्टाग्राम पर यूजर्स केवल जीआईएफ से रिएक्शन या तो डीएम में दे पाते थे। लेकिन नए अपडेट के बाद अब लोग जीआईएफ के जरिए पोस्ट और स्टोरी पर अपने रिएक्शन दे पाएंगे नया फीचर आज आने के बाद आपको कमेंट बॉक्स या सेंड मैसेज बॉक्स में जो भी जीआईएस भेजना है उसका कीवर्ड टाइप करना है और जीआईएफ आइकन पर क्लिक करना है।