Highway Gang Rape: The 127-Page Verdict Narrates the Tale of Brutality

हाईवे गैंगरेप : फैसले के 127 पन्ने बयां करते हैं दरिंदगी की दास्तां

अनिल शर्मा

बुलंदशहर। हाईवे के हैवानों को आखिरकार उनके किए की सजा मिल ही गई। सोमवार को न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम ओमप्रकाश वर्मा ने पांचों दोषी अभियुक्तों को आजीवन कारावास और 1.81-1.81 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। इस गैंगरेप का 127 पेजों में न्यायालय ने फैसला लिखा।

घृणित कृत्य की भर्त्सना कीः अदालत ने ने फैसले में इस शर्मनाक, निंदनीय और घृणित कृत्य की जमकर भर्त्सना की है। करीब 9 साल से हाईवे गैंगरेप मामले में सजा पर न केवल पीड़ित पक्ष बल्कि प्रदेश और देशभर के लोगों की निगाहें लगी हुई थीं। हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि आखिर हाईवे पर मां-बेटी से उनके परिजनों को बंधक बनाकर दरिंदगी करने वालों को क्या सजा मिलती है।

जुबेर को अतिरिक्त सजा सुनाई: सोमवार को दोपहर में न्यायालय द्वारा सजा का फैसला सुनाए जाने का मैसेज सभी जगह फैल गया। लोग इसकी चर्चा करने लगे। विशेष लोक अभियोजक वरुण कौशिक ने बताया कि अलग अलग धाराओं में न्यायालय ने सभी पांचों दोषियों को आजीवन कारावास और 1.81-1.81 अर्थदंड की सजा सुनाई है। एक दोषी जुबेर रको को आर्म्स एक्ट में दो वर्ष के कारावास की अतिरिक्त सजा सुनाई गई है। खास बात यह है कि अर्थदंड की आधी आधी धनराशि पीड़िता मां-बेटी को मिलेगी।

राक्षसों को सभ्य समाजसेरखें दूर, जिंदा रहने तक जेल में रखें: सोमवार को न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम ओमप्रकाश वर्मा ने आरोपियों को सजा सुनाते हुए सख्त टिप्पणी की।

विशेष लोक अभियोजक वरुण कौशिक ने बताया कि न्यायाधीश ने अपने फैसले से बड़ा संदेश दिया है। अदालत ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कहा कि सभ्य समाज से इन राक्षसों को दूर रखा जाए, ये जब तक जिंदा रहें इन्हें जेल में ही रखा जाए। न्यायालय ने इस घटना को शर्मनाक और घृणित कृत्य बताते हुए इसकी भर्त्सना की। एक दोषी जुबेर को आर्म्स एक्ट में दो वर्ष के कारावास की अतिरिक्त सजा भी सुनाई।

किस धारा में कितनी सजा और अर्थदंड

394, 395, 397 में 10-10 वर्ष की कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड

120 बी में 20 वर्ष की कारावास, 50-50 हजार रुपये अर्थदंड

376 डी में आजीवन कारावास और एक-एक लाख रुपये अर्थदंड

342 में एक वर्ष की सजा और एक हजार रुपये अर्थदंड

4/25 आर्म्स एक्ट में जुबेर को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास

जेल में कड़ी निगरानी में रहेंगे पांचों अभियुक्त

सजा सुनाए जाने के बाद पांचों अभियुक्तों को जिला कारागार में कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। जेल अधिकारियों के अनुसार किसी भी बंदी को सजा सुनाए जाने के बाद विशेष निगरानी में अलग बैरक में रखा जाता है। जेल अधिकारियों ने बताया कि बंदीरक्षकों को पांचों अभियुक्तों पर नजर रखने और उनकी गतिविधियों पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। बीते कई सालों से पांचों अभियुक्त जिला कारागार में ही बंद है।

Anil Sharma

Bulandshahr. The monsters of the highway have finally received their punishment. On Monday, Special Judge under the POCSO Act, Om Prakash Verma, sentenced all five convicted accused to life imprisonment and a fine of Rs. 1.81 lakh each. The court’s verdict in this gang rape case spans 127 pages.

Condemnation of the heinous act: In its verdict, the court strongly condemned this shameful, reprehensible, and heinous act. For nearly 9 years, the verdict in the highway gang rape case had been under scrutiny not only by the victims’ families but also by people across the state and the country. Everyone was eager to know what punishment would be meted out to those who committed this brutal act against a mother and daughter on the highway after holding their family members hostage.

Zubair given additional sentence: The news of the court’s sentencing decision spread everywhere on Monday afternoon. People started discussing it. Special Public Prosecutor Varun Kaushik said that the court sentenced all five convicts to life imprisonment and a fine of Rs. 1.81 lakh each under different sections. One convict, Zubair, was given an additional sentence of two years’ imprisonment under the Arms Act. Significantly, half of the fine amount will be given to the victim mother and daughter.

Keep these monsters away from civilized society, keep them in jail for life: On Monday, Special Judge under the POCSO Act, Om Prakash Verma, made strong remarks while pronouncing the sentence against the accused.

Special Public Prosecutor Varun Kaushik said that the judge has sent a strong message through his verdict. Considering the seriousness of the incident, the court said that these monsters should be kept away from civilized society and should remain in jail for as long as they live. The court condemned the incident as a shameful and heinous act. One convict, Zubair, was also given an additional sentence of two years’ imprisonment under the Arms Act.

Punishment and Fines Under Each Section

Sections 394, 395, 397: 10 years imprisonment and a fine of ₹10,000 each

Section 120B: 20 ​​years imprisonment and a fine of ₹50,000 each

Section 376D: Life imprisonment and a fine of ₹100,000 each

Section 342: One year imprisonment and a fine of ₹1,000

Zubair receives an additional two years imprisonment under Section 4/25 of the Arms Act

All five accused will be kept under strict surveillance in jail

After the sentencing, all five accused will be kept under strict surveillance in the district jail. According to jail officials, any prisoner is kept in a separate cell under special surveillance after being sentenced. Jail officials said that the prison guards have been instructed to keep a close watch on the five accused and monitor their activities. The five accused have been imprisoned in the district jail for several years.

Shameful: Law student gangraped in Kolkata

Kolkata, Agency. A former student raped a student of a law college in Kolkata inside the institute. Two other senior students assisted the main accused in the crime. Police registered a case of gang rape and arrested all three accused.

Police said on Friday that the incident took place on the evening of June 25. The student had gone to the college to fill the academic form. Then the three accused forcibly took the student to a guard’s room on the ground floor of the college and sexually assaulted her from 7:30 pm to around 10 pm. After the incident, the victim informed her parents about the matter and lodged a complaint with the police.

Police said that the room has been sealed. Police said that the medical examination revealed that the student

The former student and two senior students were involved in the incident. The student had come to the college to fill the form.

Gang rape has been confirmed. Marks of cutting and scratching have been found on her body. The court on Friday sent the three accused to four days of police custody.

The accused have been identified as college employee Monojeet Mishra, 31 (the main accused), two students, Zaib Ahmed, 19, and Pramit Mukherjee, 20. A video was made of the incident and the three accused threatened to release it on the internet if the victim spoke to anyone about the incident.

शर्मनाक : कोलकाता में लॉ की छात्रा से गैंगरेप

कोलकाता, एजेंसी। कोलकाता के एक लॉ कॉलेज की छात्रा से संस्थान के अंदर ही एक पूर्व छात्र ने दुष्कर्म किया। दो अन्य वरिष्ठ छात्रों ने वारदात में मुख्य आरोपी की सहायता की। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना 25 जून की शाम की है। छात्रा शैक्षणिक फॉर्म भरने के लिए कॉलेज गई थी। तभी तीनों आरोपी जबरन छात्रा को कॉलेज के भूतल पर एक गार्ड के कमरे में ले गए और शाम 7:30 बजे से रात करीब 10 बजे तक यौन उत्पीड़न किया। वारदात के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने माता-पिता को दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कहा कि कमरा सील कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में छात्रा के साथ

पूर्व छात्र और दो वरिष्ठ छात्र वारदात में शामिल कॉलेज में फॉर्म भरने के लिए आई थी छात्रा

सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर काटने और नोचने के निशान मिले हैं। अदालत ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

आरोपियों की पहचान कॉलेज कर्मचारी 31 वर्षीय मोनोजीत मिश्रा (मुख्य आरोपी), दो छात्रों 19 वर्षीय जैब अहमद और 20 वर्षीय प्रमित मुखर्जी के रूप में हुई है। वारदात के दौरान वीडियो बनाया गया और तीनों आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पीड़िता ने घटना के बारे में किसी से बात की तो वे इसे इंटरनेट पर जारी कर देंगे।