वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने घोषणा की है कि अब क्रिएटर युटुब स्टूडियो में पॉडकास्ट बना सकते हैं और कंपनी के म्यूजिक ऐप में पॉडकास्ट का समावेश जल्द ही होने वाला है। कंपनी ने अपने टीम यूट्यूब अकाउंट से ट्वीट किया स्टूडियो डेस्कटॉप पर ने फीचर्स पर यूजर को एक नया पॉडकास्ट बनाने मौजूदा प्लेलिस्ट को पॉडकास्ट के रूप में सेट करने और अपने पॉडकास्ट के प्रदर्शन को मापने की सुविधा मिलेगी। एक पॉडकास्ट शो एक प्लेलिस्ट है और पॉडकास्ट एपिसोड उस प्लेलिस्ट में वीडियो है। क्रिएटर्स के पॉडकास्ट में केबल फुल लेंथ वाले एपिसोड होने चाहिए जिस क्रम में उनका कंज्यूम किया जाना चाहिए। यदि आपके पॉडकास्ट में कई सीजन है तो उन्हें उसी पॉडकास्ट में शामिल करें।

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.