Britain Houses the Oldest Museum

ब्रिटेन में है सबसे पुराना संग्रहालय

आज से 343 वर्ष पहले 21 मई 1683 को ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड में दुनिया का पहला विश्वविद्यालय संग्रहालय ‘एशमोलियन’ खुला था। आज भी यह कला और पुरातत्व का बेहतरीन संग्रहालय है।

इस संग्रहालय की नींव प्रसिद्ध इंग्लिश पुरातत्वविद एलियास एशमोल ने रखी थी।

एशमोल ने दुर्लभ और अनोखी चीजों का संग्रह विश्वविद्यालय को दान कर दिया था।

जिस समय यह खुला, उस दौरान ऑक्सफोर्ड वैज्ञानिक खोजों का प्रमुख केंद्र था।

अन्य निजी संग्रहों के विपरीत, इसे नियमित रूप से आम जनता के लिए खोला गया था।

यहां रखी कलाकृतियां पांच लाख साल पुरानी सभ्यता से लेकर 20 वीं सदी तक की हैं।

इस संग्रहालय में मानव जाति द्वारा बनाए गए सबसे शुरुआती पत्थर के औजार मौजूद हैं।

आज इसे एशमोलियन म्यूजियम ऑफ आर्ट एंड आर्कियोलॉजी के नाम से जाना जाता है।

यह संग्रहालय प्राचीन मिस्र की ममी से लेकर आधुनिक पेंटिंग तक का अनूठा संगम है।

343 years ago today—on May 21, 1683—the world’s first university museum, the ‘Ashmolean,’ opened in Oxford, Britain. To this day, it remains an outstanding museum of art and archaeology.

The foundation of this museum was laid by the renowned English archaeologist Elias Ashmole.

Ashmole donated his collection of rare and unique objects to the university.

At the time of its opening, Oxford was a leading hub for scientific discoveries.

Unlike other private collections, this museum was regularly opened to the general public.

The artifacts housed here span a timeline ranging from a civilization dating back 500,000 years to the 20th century.

This museum preserves some of the earliest stone tools ever created by humankind.

Today, it is known as the Ashmolean Museum of Art and Archaeology.

This museum represents a unique blend of exhibits, ranging from ancient Egyptian mummies to modern paintings.

‘Runcation’: The Passion for Exploring While Running

दौड़ते हुए घूमने का शौक है ‘रनकेशन’

लोग सिर्फ आराम करने के लिए नहीं, दौड़ने के लिए भी छुट्टियां प्लान कर रहे हैं। इस ट्रेंड को ‘रनकेशन’ कहा जा रहा है। लोग मैराथन या रनिंग इवेंट के लिए अलग-अलग शहर या देशों की यात्रा करते हैं।

‘रनिंग’ और ‘वेकेशन’, दोनों को मिलाकर रनकेशन’ शब्द बना है।

महामारी के दौरान जिम बंद होने से दौड़ने का क्रेज बढ़ा था, जो अब एक ट्रैवल ट्रेंड बन गया है।

बस या टैक्सी के बजाय लोग शहर की गलियों और पार्कों में दौड़कर उसे करीब से देखते हैं।

दुनिया भर के रनिंग क्लब और फिटनेस ऐप ने इस ट्रेंड को युवाओं के बीच काफी मशहूर किया है।

साल 2024 में रनिंग क्लब में लोगों की मागीदारी 59 फीसदी तक बढ़ गई है।

न्यूयॉर्क, लंदन और टोक्यो जैसी बड़ी मैराथन के लिए लोग सात समंदर पार जा रहे हैं।

होटल अब मेहमानों को गाइडेड रन और दौड़ने के नक्शे दे रहे हैं।

रनकेशन की वजह से पर्यटन उद्योग और स्थानीय व्यापार को काफी फायदा हो रहा है।

People are now planning vacations not just to relax, but also to run. This trend is being dubbed a ‘Runcation.’ Enthusiasts travel to different cities or countries specifically to participate in marathons or running events.

The term ‘Runcation’ is a portmanteau formed by combining the words ‘running’ and ‘vacation.’

The craze for running surged during the pandemic when gyms were closed, and it has now evolved into a distinct travel trend.

Instead of relying on buses or taxis, people are exploring cities up close by running through their streets and parks.

Running clubs and fitness apps worldwide have played a significant role in popularizing this trend among the youth.

In 2024, participation in running clubs has witnessed a substantial increase, rising by up to 59 percent.

People are traveling across oceans to participate in major marathons held in cities such as New York, London, and Tokyo.

Hotels are now catering to guests by offering guided runs and providing running route maps.

The tourism industry and local businesses are reaping significant benefits from the ‘Runcation’ trend.

Pundalik: India’s First Silent Feature Film

पुंडलिक भारत की पहली मूक फीचर फिल्म

आज भारत दुनिया के सबसे बड़े फिल्म उद्योगों में गिना जाता है। लेकिन इसकी शुरुआत एक छोटी मूक फिल्म से हुई थी। 18 मई 1912 को रिलीज हुई श्री पुंडलिक भारत की पहली मूक फीचर फिल्म थी।

मराठी संत पुंडलिक के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने यह दिखाया कि भारत भी अपनी कहानियों को पर्दे पर उतार सकता है।

श्री पुंडलिक का निर्देशन दादासाहेब तोरणे (रामचंद्र गोपाल तोरणे) ने किया था।

यह फिल्म मराठी भाषा के प्रसिद्ध संत पुंडलिक के जीवन पर आधारित थी।

फिल्म मुंबई में रिलीज हुई थी। इसकी अवधि लगभग 22 मिनट थी।

उस दौर में कई फिल्में मूक हुआ करती थीं। यानी इनमें आवाज नहीं हुआ करती थी।

श्री पुंडलिक ने सिनेमा उद्योग की शुरुआत का रास्ता तैयार किया था।

फिल्म की शूटिंग भारत में, लेकिन प्रोसेसिंग लंदन में हुई थी। इसके कैमरामैन ब्रिटेन के जॉनसन थे।

Today, India is counted among the world’s largest film industries. However, its journey began with a short silent film. Released on May 18, 1912, Shree Pundalik was India’s first silent feature film.

Based on the life of the Marathi saint Pundalik, this film demonstrated that India, too, could bring its own stories to the silver screen.

Shree Pundalik was directed by Dadasaheb Torney (Ramchandra Gopal Torney).

The film was based on the life of the renowned Marathi saint, Pundalik.

The film was released in Mumbai. It had a runtime of approximately 22 minutes.

In that era, many films were silent—meaning they did not feature any audio.

Shree Pundalik paved the way for the inception of the cinema industry.

While the film was shot in India, its processing took place in London. Its cinematographer was Johnson from Britain.

The Habit of Picking Teeth Gave Rise to the ‘Table Knife’

दांत कुरेदने की आदत ने दिया ‘टेबल नाइफ’

13 मई 1637 को फ्रांस के कार्डिनल रिशेल्यू ने भोजन के चाकू के नुकीले सिरों को गोल करवा दिया। इसके पीछे का मुख्य कारण भोजन की मेज पर लोगों की खराब आदतें और शिष्टाचार की कमी थी।

लोग चाकू की नोक से दांत साफ करते थे, जो रिशेल्यू को बेहद नागवार गुजरता था।

नुकीले चाकू अक्सर बातचीत के दौरान छोटे-मोटे झगड़ों में हथियार का काम करते थे।

रिशेल्यू ने रसोइयों को आदेश दिया कि सभी चाकुओं की नोक घिसकर गोल कर दी जाए।

सिरों को गोल करने से मेज पर अचानक होने वाले हमलों या चोट लगने का खतरा कम हो गया।

इस बदलाव ने आधुनिक ‘डाइनिंग एटिकेट’ (मोजन के शिष्टाचार) की नींव रखी थी।

फ्रांस के अन्य कुलीनों ने भी उनकी देखादेखी चाकुओं को गोल करवाना शुरू कर दिया।

बाद में किंग लुई XIV ने मी इस नियम को अपनाया और नुकीले चाकुओं पर प्रतिबंध लगाया।

On May 13, 1637, Cardinal Richelieu of France ordered that the pointed tips of dining knives be rounded off. The primary reason behind this decision was the poor habits and lack of etiquette displayed by people at the dining table.

People used the tips of their knives to pick their teeth—a practice that Richelieu found utterly distasteful.

Furthermore, pointed knives often served as weapons during minor altercations that arose amidst conversation.

Richelieu issued orders to his cooks to grind down the tips of all knives, rendering them round.

Rounding off the tips reduced the risk of sudden attacks or accidental injuries occurring at the table.

This change laid the foundation for modern ‘dining etiquette.’

Following his example, other French nobles also began having their knives rounded.

Subsequently, King Louis XIV adopted this rule as well and imposed a ban on pointed knives.

85 Years Ago, the Z3 Introduced Digital Thinking

85 साल पहले जेड-3 ने दी थी डिजिटल सोच

स्मार्टफोन अब आपके सारे काम कर देता है, पर इसके पीछे एक 85 वर्ष पुराना कंप्यूटर था। 12 मई 1941 को जर्मनी के कोनराड जुस ने जेड लॉन्च किया था। यह विश्व की पहली मशीन थी, जिसने डिजिटल तरीके से सोचना सिखाया।

जेडउ दुनिया का पहला ऐसा कंप्यूटर था जो बाइनरी सिस्टम (0 और 1) पर चलता था। आज का सुपर कंप्यूटर हो या आपका फोन, सब इसी भाषा पर टिके हैं।

उस दौर में जब बाकी मशीनें बहुत धीमी थीं, जेड 3 बिजली के स्विच की मदद से बड़े-बड़े हिसाब चुटकियों में कर लेता था।

यह पहला कंप्यूटर था जिसे प्रोग्राम किया जा सकता था। इसे निर्देश देकर काम कराया जा सकता था, बिल्कुल वैसे ही जैसे आप ऐप्स चलाते हैं।

आज का कंप्यूटर कही भी लग जाता है, लेकिन यह पहला स्मार्ट कंप्यूटर एक विशाल अलमारी जैसा मारी-मरकम था।

Smartphones now handle all your tasks, but behind them lies a computer that is 85 years old. On May 12, 1941, Germany’s Konrad Zuse launched the Z3. It was the world’s first machine to demonstrate how to “think” in a digital manner.

The Z3 was the world’s first computer to operate on the binary system (using 0s and 1s). Whether it is a modern supercomputer or your personal phone, every device today relies on this very language.

In an era when other machines were incredibly slow, the Z3—utilizing electric switches—could perform complex calculations in the blink of an eye.

It was the first computer that could be programmed. It could be made to execute tasks by issuing specific instructions—much in the same way you run apps today.

While modern computers can fit just about anywhere, this pioneering “smart” computer was a massive, hulking machine—resembling nothing so much as a colossal wardrobe.

The Trishul Missile Strengthens India

त्रिशूल मिसाइल ने भारत को किया मजबूत

भारत ने 11 मई 1998 को त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। यह भारत की पहली स्वदेशी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों में एक थी। हवाई हमलों से रक्षा के लिए इसे तैयार किया था।

त्रिशूल को कम दूरी में दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को मार गिराने के लिए बनाया गया था।

यह जमीन से हवा में दागी जाती थी। इसे डीआरडीओ ने विकसित किया था।

दुश्मन के लड़ाकू विमान को निशाना बना सकती थी।

हेलीकॉप्टर और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले लक्ष्यों पर हमला करने में यह सक्षम थी।

त्रिशुल तेजी से प्रतिक्रिया देने वाली मिसाइलों में से एक थी।

सेना और नौसेना के उपयोग के लिए डिजाइन की गई थी।

यह लगमग नौ किलोमीटर तक लक्ष्य भेद सकती थी।

कम ऊंचाई पर तेजी से उड़ने वाले लक्ष्यों को ट्रैक कर सकती थी

इससे भारत को आधुनिक मिसाइल तकनीक सीखने में मदद मिली।

अन्य मिसाइल के बनाने में त्रिशूल मिसाइल की तकनीक प्रयोग हुआ।

India successfully tested the Trishul missile on May 11, 1998. It was one of India’s first indigenously developed surface-to-air missiles. It was designed to provide defense against aerial attacks.

Trishul was built to shoot down enemy aerial targets at short ranges.

It was launched from the ground to the air. It was developed by the DRDO.

It was capable of targeting enemy fighter aircraft.

It was capable of attacking helicopters and targets flying at low altitudes.

Trishul was one of the rapid-response missiles.

It was designed for use by both the Army and the Navy.

It could strike targets at a range of approximately nine kilometers.

It could track fast-moving targets at low altitudes.

This helped India acquire modern missile technology.

The technology utilized in the Trishul missile was subsequently applied in the development of other missiles.

A Bank Built Inside a Fort 700 Years Ago

किले में 700 वर्ष पहले बना था बैंक

विश्व का सबसे पुराना बैंकिंग सिस्टम मोरक्को में 700 साल पहले था, जिसे इगौदार कहा जाता है। उस समय लोग सोना, चांदी, अनाज और जरूरी सामान सुरक्षित रखने के लिए इनका उपयोग करते थे।

एंटी एटलस पर्वत श्रृंखला के बीच छिपे ये किले 12वीं से 15वीं शताब्दी के आसपास बने थे।

इस बैंक को एक व्यक्ति नहीं, बल्कि समुदाय चलाता था।

ये किले पत्थर, मिट्टी और ताड़ की लकड़ी से बनाए जाते थे।

जमीन और व्यापार से जुड़े जरूरी दस्तावेज मी इसी बैंक में वर्षों तक सुरक्षित रखे जाते थे।

हर परिवार के लिए एक अलग ‘लॉकर चैंबर’ आवंटित होता था।

पूरे सिस्टम की देखरेख एक मरोसेमंद व्यक्ति करता था जिसे ‘एमिन’ या कीपर कहा जाता था।

मिट्टी-पत्थर के कारण तापमान नियंत्रित रहता था, जिससे अनाज कमी खराब नहीं होता था।

हमले के समय ये बैंक पूरे गांव के लिए एक सुरक्षित शरणस्थल का काम करते थे।

इनमें से कई किले आज मी सही-सलामत हैं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन्हें लोग पसंद करते हैं।

The world’s oldest banking system existed in Morocco 700 years ago; it was known as the Igoudar. In those times, people utilized these structures to safeguard gold, silver, grain, and other essential commodities.

Hidden amidst the Anti-Atlas mountain range, these fortified structures were constructed sometime between the 12th and 15th centuries.

This bank was not managed by a single individual, but rather by the entire community.

These forts were built using stone, mud, and palm wood.

Important documents related to land ownership and trade were also securely preserved within this bank for years on end.

Each family was allocated a distinct “locker chamber” of its own.

The entire system was overseen by a trustworthy individual known as the “Amin,” or Keeper.

Thanks to the use of mud and stone, the internal temperature remained regulated, ensuring that the stored grain never spoiled.

In times of attack, these banks served as safe havens and shelters for the entire village.

Many of these forts remain intact to this day and continue to serve as major attractions for tourists, drawing admiration from visitors.

The Great Nicobar Project: Paving the Way for an ‘Atmanirbhar’ (Self-Reliant) India

ग्रेट निकोबार परियोजना से आत्मनिर्भर बनेगा भारत

भारत सरकार अंडमान और निकोबार के ग्रेट निकोबार द्वीप पर एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट बना रही है, जिसका नाम ‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ है। इसका मकसद पोर्ट, एयरपोर्ट, टाउनशिप और पावर प्लांट बनाकर देश की सुरक्षा, व्यापार और कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।

यह प्रोजेक्ट अंडमान और निकोबार के सबसे दक्षिणी द्वीप ‘ग्रेट निकोबार’ पर बन रहा है।

इसकी कुल अनुमानित लागत लगभग 72,000 से 92,000 करोड़ रुपये के बीच है।

इसे पूरा करने के लिए 30 साल का लक्ष्य रखा है, जिसका पहला चरण 2025-2035 तक चलेगा।

यहां पर अंतरराष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट बनेगा, जो बड़े मालवाहक जहाजों को संभालेगा।

अनुमान है कि 2040 तक इस प्रोजेक्ट से सालाना 30,000 करोड़ की कमाई हो सकती है।

सामरिक दृष्टि से यह प्रोजेक्ट हिंद महासागर में भारत की ‘आंख और कान’ बनेगा।

यहां बनने वाला अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नागरिक और सैन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होगा।

आधुनिक टाउनशिप बसाई जाएगी, जिसमें पर्यटन और व्यापार की सुविधाएं होंगी।

द्वीप की जरूरतों के लिए गैस और सोलर आधारित हाइब्रिड पावर प्लांट लगाया जाएगा।

ग्रेट निकोबार ‘शोम्पेन’ और ‘निकोबारी’ जैसी दुर्लभजनजातियों का घर है।

जनजातियों के संरक्षण के लिए विशेष नीतियां (2004 और 2015 की पॉलिसी) लागू रहेंगी।

यह प्रोजेक्ट सफल हुआ तो भारत हिंद महासागर में मजबूत ताकत बन जाएगा।

The Government of India is undertaking a major infrastructure initiative on Great Nicobar Island in the Andaman and Nicobar archipelago, known as the ‘Great Nicobar Project.’ Its objective is to bolster the nation’s security, trade, and connectivity through the development of a port, an airport, a township, and a power plant.

This project is being developed on ‘Great Nicobar,’ the southernmost island of the Andaman and Nicobar group.

The total estimated cost of the project ranges between approximately ₹72,000 crore and ₹92,000 crore.

A 30-year timeline has been set for its completion, with the first phase scheduled to run from 2025 to 2035.

An International Container Transshipment Port will be established here, capable of handling large cargo vessels.

It is estimated that by 2040, this project could generate an annual revenue of ₹30,000 crore.

From a strategic perspective, this project will serve as India’s ‘eyes and ears’ in the Indian Ocean region.

The international airport to be constructed here will cater to both civilian and military purposes.

A modern township will be developed, featuring facilities designed to support tourism and trade.

To meet the island’s energy requirements, a hybrid power plant utilizing both gas and solar energy will be installed.

Great Nicobar is home to indigenous communities such as the ‘Shompen’ and ‘Nicobarese.’

Special policies (specifically the policies of 2004 and 2015) will remain in force to ensure the conservation and protection of these tribal communities.

If successfully executed, this project will establish India as a formidable power within the Indian Ocean region.

Licenses Were Once Required Even for Bicycles

साइकिल के लिए भी बनता था लाइसेंस

एक समय भारत में साइकिल चलाने के लिए भी लाइसेंस जरूरी था। हर साल रजिस्ट्रेशन, टैक्स और लाइसेंस रिन्यू कराना पड़ता था।
बिना अनुमति साइकिल चलाने पर चालान तक कट जाता था।

▪️आजादी के पहले और बाद (1940-1960) कई शहरों में साइकिल लाइसेंस अनिवार्य था।

▪️साइकिल चलाने के लिए जेब में सरकारी परमिट या लाइसेंस लेकर घूमना पड़ता था।

▪️ब्रिटिश राज में नगर पालिकाओं और पंचायतों ने इसके लिए कड़े नियम बनाए थे।

▪️साइकिल लाइसेंस की सालाना फीस तब दो रुपये हुआ करती थी।

▪️फीस जमा करने के बाद पीतल या एल्यूमीनियम का एक छोटा टैग (बिल्ला) मिलता था।

▪️इस धातु के टैग को साइकिल के फ्रेम या मडगार्ड पर चिपकाना या टांगना जरूरी था।

▪️रात में साइकिल चलाने के लिए उस पर लालटेन या लाइट होना अनिवार्य नियम था।

At one time in India, a license was mandatory even for riding a bicycle. One had to undergo annual registration, pay taxes, and renew the license every year.
Riding a bicycle without permission could even result in a fine.

▪️Both before and after independence (1940–1960), bicycle licenses were mandatory in many cities.

▪️To ride a bicycle, one had to carry a government permit or license in one’s pocket.

▪️During the British Raj, municipalities and panchayats (village councils) had established strict regulations regarding this.

▪️The annual fee for a bicycle license at that time was two rupees.

▪️Upon payment of the fee, one would receive a small brass or aluminum tag (badge).

▪️It was mandatory to affix or hang this metal tag on the bicycle’s frame or mudguard.

▪️For riding at night, it was a mandatory rule to have a lantern or light attached to the bicycle.

The First Postage Stamp Reaches the Common Man

आम आदमी तक पहुंचा था पहला डाक टिकट

डाक सेवा के इतिहास में 1 मई 1840 एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन इंग्लैंड में दुनिया का पहला डाक टिकट जारी किया गया था, जिसे ‘पेनी ब्लैक’ कहा जाता है। इसने डाक भेजने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया और आधुनिक पोस्टल सिस्टम की शुरुआत की।

यह दुनिया का पहला आधिकारिक गौद वाला डाका टिकट था।

यह 1 मई को जारी हुआ, लेकिन इसका आधिकारिक इस्तेमाल 6 मई 1840 से शुरू हुआ था।

इस क्रांतिकारी विचार और टिकट के पीछे सर रोलैंड हिल का दिमाग था।

इसका नाम ‘पेनी ब्लैक’ इसलिए पड़ा, क्योंकि इसकी कीमत मात्र एक पेनी थी।

इस पर ब्रिटेन की तत्कालीन महारानी विक्टोरिया का प्रोफाइल चित्र बना हुआ था।

इस टिकट पर देश का नाम नहीं लिखा था, क्योंकि तब ब्रिटेन ही अकेला देश था, जो डाक टिकट जारी कर रहा था।

आज भी ब्रिटेन दुनिया का एकमात्र देश है, जिसे अपने डाक टिकटो पर देश का नाम लिखने की जरूरत नहीं होती।

एक पेनी के टिकट से आये औस (लगभग 14 ग्राम) तक का पत्र कहीं भी भेजा जा सकता था।

नकल रोकने के लिए इसके बैकग्राउंड में बहुत ही महीन और जटिल नक्काशी की गई थी। सुरक्षा के लिए प्रत्येक टिकट के कागज में एक छोटे मुकुट का वॉटरमार्क बनाया गया था।

इसे स्टील की प्लेटों का उपयोग करके ‘लाइन एनग्रेविंग’ तकनीक से छापा गया था।

May 1, 1840, marks a significant day in the history of postal services. On this day, the world’s first postage stamp—known as the ‘Penny Black’—was issued in England. It completely revolutionized the way mail was sent and ushered in the era of the modern postal system.

It was the world’s first official adhesive postage stamp.

Although it was issued on May 1st, its official usage commenced on May 6, 1840.

The visionary mind behind this revolutionary concept and the stamp itself belonged to Sir Rowland Hill.

It acquired the name ‘Penny Black’ because its cost was a mere one penny.

It featured a profile portrait of Britain’s reigning monarch at the time, Queen Victoria.

The name of the country was omitted from the stamp because, at that time, Britain was the only nation issuing postage stamps.

To this day, Britain remains the only country in the world that is not required to display its name on its postage stamps.

A single one-penny stamp allowed for the postage of a letter weighing up to one ounce (approximately 14 grams) to any destination.

To prevent counterfeiting, the background of the stamp featured extremely fine and intricate engraving. As a security measure, a watermark of a small crown was embedded within the paper of every stamp.

It was printed using the ‘line engraving’ technique, utilizing steel plates.