मैक ओएस में ग्रुप कॉलिंग फीचर लाएगा व्हाट्सएप
मेटा स्वामित्व वाला व्हाट्सएप मैक ओएस डिवाइस पर एक नया ग्रुप कॉलिंग फीचर शुरू कर रहा है जो यूजर्स को चुनिंदा प्रतिभागियों के साथ ग्रुप कॉल करने की अनुमति देगा। पहले ग्रुप कॉल शुरू करना संभव नहीं था क्योंकि बटन या तो डिसएबल था या मैक ओएस पर काम नहीं कर रहा था। हालांकि व्हाट्सएप बीटा के लेटेस्ट अपडेट में कॉल बटन आखिरकार उपलब्ध है और यूजर्स अब एक ग्रुप कॉल शुरू कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि नए फिचर यूजर्स को उन लोगों के साथ एक ग्रुप कॉल करने की अनुमति देगा जो एक ही ग्रुप में नहीं है। इसके लिए यूजर्स को कॉलस टैब को खोलना होगा और फिर क्रिएट कॉल बटन पर टैप करना होगा।

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.