एप्पल का विजन प्रो हेडसेट लॉन्च, आंख और आवाज से होगा नियंत्रित।
कैलिफोर्निया, एजेंसी। टेक कंपनी एप्पल का वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस सोमवार को शुरू हुआ। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने अपने पहले मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट ‘एप्पल विजन प्रो’ को लॉन्च किया। यह प्रोडक्ट वर्चुअल और रियल दुनिया को जोड़ता है। सिर में पहनने और आंखों में लगाने के बाद हेडसेट, यूजर के सामने एक स्क्रीन पेश करता है, जिसमें हर छोटा बड़ा काम हो जाता है, साथ ही मनोरंजन से गेमिंग तक मौजूद है। कुक ने कहां, विजन प्रो आंखों, हाथों और आवाज से नियंत्रित हो सकता है।

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.