स्मार्टवॉच में उपयोग कर पाएंगे व्हाट्सऐप।
व्हाट्सऐप गूगल के वेयर ओएस पर काम करने वाले स्मार्टवॉच के लिए स्टैंड अलोन ऐप लॉन्च किया है। मेटा इस ऐप पर पिछले कई महीनों से काम कर रहा था। इस ऐप के जरिए यूजर स्मार्टवॉच से चैटिंग कर सकेंगे। इसमें मैसेज के रिप्लाई देने के अलावा वीओआईपी कॉल्स भी अटेंड कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए यूजर को अपने स्मार्टवॉच को फोन से कनेक्ट करना होगा। इसके लिए यूजर का स्मार्टवॉच वेयरओएस 3 या इससे ऊपर के वर्जन के साथ अपडेट होना चाहिए।

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.