गूगल ऐप में सर्च बार की जगह बदलेगी
गूगल अपने एंड्रॉइड यूजर के लिए गूगल सर्च ऐप में एक नया बदलाव पेश करने जा रहा है। दरअसल, गूगल में सर्च बार को लेकर एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी सर्च बार को जगह पर सेट करने में जुटी है। मीडिया रिपोटों की मानें तो गूगल ऐप के आने वाले अपडेट में यूजर को सर्च बार की जगह बदली हुई नजर आ सकती है। जहां अभी तक गूगल ऐप में सर्च बार ऊपर नजर आता है, यह अब नीचे की ओर नजर आएगा। कंपनी का मानना है कि सर्च बार की जगह बदलने से गूगल ऐप का फोन में इस्तेमाल करना पहले से आसान हो जाएगा।