Anthropic Rolls Out New Update for Claude

Anthropic has updated Claude AI. Users will now find the interfaces for both ‘Chat’ and ‘Work’ (or collaborative tasks) in a single location, eliminating the need to switch between tabs or windows. The system will automatically utilize features like Chat and Work based on the user’s specific needs.

AI-Powered Alexa Plus Launches in India

Amazon’s Alexa Plus is now available in India. Compared to the standard Alexa, this version focuses more on conversational abilities and task completion. It has been launched in India with support for both Hindi and English and can integrate with services such as Swiggy, MakeMyTrip, and Zomato.

Google Releases Pixel Update

Google has released an update for Pixel devices. The highlight of this release is the ‘Pixel Drop,’ which introduces new features and various improvements to Pixel phones. This update will be available for devices ranging from the Pixel 6 series up to the new Pixel 10 series.

एंथोपिक ने क्लॉड में किया नया अपडेट

एंथ्रोपिक ने क्लॉड एआई में अपडेट किया है। अब क्लॉड चैट और कोवर्क का इंटरफेस एक ही जगह मिलेगा। यूजर को टैब या विंडो में जाने की जरूरत नहीं होगी। सिस्टम खुद यूजर की जरूरत के हिसाब से चैट, कोवर्क जैसे फीचर का इस्तेमाल करेगा।

एआई वाला एलेक्सा प्लस भारत में आया

एमेजॉन का एलेक्सा प्लस अब भारत में उपलब्ध हो गया है। यह पुराने एलेक्सा की की तुलना में बातचीत करने और काम पूरे करने की क्षमता पर केंद्रित है। भारत में इसे हिंदी और अंग्रेजी सपोर्ट संग लाया गया है। यह स्विगी, मेक माय ट्रिप और जोमैटो जैसी सेवाओं से जुड़ सकता है।

गूगल ने पिक्सल का अपडेट किया जारी

गूगल ने पिक्सल का अपडेट जारी कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत पिक्सल ड्रॉप है। इसके जरिए पिक्सल फोन में नए फीचर्स और कई सुधार शामिल किए गए हैं। यह अपडेट पिक्सल 6 से लेकर नई पिक्सल 10 सीरीज तक के डिवाइस में मिलेगा।