क्लिप फीड में अब शामिल होंगे विज्ञापन
नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि वह अब क्लिप फीड और पॉडकास्ट में विज्ञापन शामिल करेगी। इस बदलाव की विशेषता एआई का उपयोग है, जो विज्ञापनों को यूजरस की पसंद के हिसाब से सटीक और असरदार बनाएगा।
वीडियो पॉडकास्ट शेयर करना आसान
स्पॉटिफाई ने वीडियो पॉडकास्ट के लिए एप्पल की एचएलएस तकनीक को अपनाया है। क्रिएटर स्पॉटिफाई पर होस्ट किए गए वीडियो पॉडकास्ट को बिना किसी बदलाव के सीधे एप्पल पॉडकास्ट पर भी आसानी से दिखा सकेंगे।
अब हवा में लिखकर भेजें अपना मैसेज
मेटा ने स्मार्ट चश्मे के लिए अपडेट जारी किया है। अब इसमें न्यूरल हैंडराइटिंग की सुविधा दी गई है, जिससे यूजर हवा में हाथ के इशारों से टाइप कर सकेंगे। इसके लिए किसी भौतिक कीबोर्ड की जरूरत नहीं होगी।
व्हाट्सऐप पर होगी ‘इनकॉग्निटो चैट’
व्हाट्सऐप जल्द ही मेटा एआई के साथ ‘इनकॉग्निटो चैट’ लाने वाला है। इसके जरिये यूजर्स एआई असिस्टेंट के साथ अस्थाई तौर पर निजी बातचीत कर सकेंगे। यह फीचर उन लोगों के लिए मददगार हो सकता है, जो निजी मामलों, वित्तीय, स्वास्थ्य या पेशे से जुड़े संवेदनशील सवाल पूछना चाहते हैं और चाहते हैं कि इस बातचीत का कोई रिकॉर्ड नहीं रहे।
Netflix has announced that it will now incorporate advertisements into its clip feeds and podcasts. A key feature of this change is the use of AI, which will make the ads highly precise and effective by tailoring them to individual user preferences.
Sharing Video Podcasts Just Got Easier
Spotify has adopted Apple’s HLS technology for video podcasts. Creators will now be able to seamlessly publish video podcasts hosted on Spotify directly to Apple Podcasts without requiring any modifications.
Send Messages by Writing in the Air
Meta has released an update for its smart glasses. It now features a “neural handwriting” capability, allowing users to type by making hand gestures in the air. This eliminates the need for a physical keyboard.
‘Incognito Chat’ Coming to WhatsApp
WhatsApp is soon set to introduce an ‘Incognito Chat’ feature powered by Meta AI. This will allow users to engage in temporary, private conversations with the AI assistant. This feature could prove particularly useful for individuals who wish to ask sensitive questions—whether related to personal matters, finances, health, or their profession—and prefer that no permanent record of the conversation remains.





