Britain Houses the Oldest Museum

ब्रिटेन में है सबसे पुराना संग्रहालय

आज से 343 वर्ष पहले 21 मई 1683 को ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड में दुनिया का पहला विश्वविद्यालय संग्रहालय ‘एशमोलियन’ खुला था। आज भी यह कला और पुरातत्व का बेहतरीन संग्रहालय है।

इस संग्रहालय की नींव प्रसिद्ध इंग्लिश पुरातत्वविद एलियास एशमोल ने रखी थी।

एशमोल ने दुर्लभ और अनोखी चीजों का संग्रह विश्वविद्यालय को दान कर दिया था।

जिस समय यह खुला, उस दौरान ऑक्सफोर्ड वैज्ञानिक खोजों का प्रमुख केंद्र था।

अन्य निजी संग्रहों के विपरीत, इसे नियमित रूप से आम जनता के लिए खोला गया था।

यहां रखी कलाकृतियां पांच लाख साल पुरानी सभ्यता से लेकर 20 वीं सदी तक की हैं।

इस संग्रहालय में मानव जाति द्वारा बनाए गए सबसे शुरुआती पत्थर के औजार मौजूद हैं।

आज इसे एशमोलियन म्यूजियम ऑफ आर्ट एंड आर्कियोलॉजी के नाम से जाना जाता है।

यह संग्रहालय प्राचीन मिस्र की ममी से लेकर आधुनिक पेंटिंग तक का अनूठा संगम है।

343 years ago today—on May 21, 1683—the world’s first university museum, the ‘Ashmolean,’ opened in Oxford, Britain. To this day, it remains an outstanding museum of art and archaeology.

The foundation of this museum was laid by the renowned English archaeologist Elias Ashmole.

Ashmole donated his collection of rare and unique objects to the university.

At the time of its opening, Oxford was a leading hub for scientific discoveries.

Unlike other private collections, this museum was regularly opened to the general public.

The artifacts housed here span a timeline ranging from a civilization dating back 500,000 years to the 20th century.

This museum preserves some of the earliest stone tools ever created by humankind.

Today, it is known as the Ashmolean Museum of Art and Archaeology.

This museum represents a unique blend of exhibits, ranging from ancient Egyptian mummies to modern paintings.