मकर / Capricorn (22 दिसंबर – 19 जनवरी)
सामान्य: शांत रहकर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। दोस्तों के दायरे में आज का दिन बेहद प्यारा रहेगा।
प्रेम व संबंध: दोस्तों और प्रियजनों के साथ अपनी खुशियां शेयर करेंगे। दूसरों की मदद करने का आपका स्वभाव रिश्तों को गहरा करेगा।
वित्तीय स्थिति: अपनी ऊर्जा को काम की चीजों में लगाने से भविष्य के लिए अच्छे आर्थिक रास्ते खुलेंगे।
कार्यक्षेत्र: विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। अंदरूनी शांति और संयम के साथ काम करने पर आपको बेस्ट रिजल्ट मिलेंगे।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने से शारीरिक रूप से भी चुस्त रहेंगे।
