मीटिंग में असली की पहचान होगी
जूम ने सैम ऑल्टमैन की कंपनी ‘वर्ल्ड’ के साथ हाथ मिलाया है, ताकि वीडियो कॉल को सुरक्षित बनाया जा सके। अब वर्ल्ड की तकनीक यह वेरिफाई करेगी कि स्क्रीन के दूसरी तरफ कोई असली इंसान है या एआई द्वारा बनाया गया कोई नकली रोबोट। पिछले साल की शुरुआत में ही ऐसे फ्रॉड से 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था।
Zoom has partnered with Sam Altman’s company, ‘Worldcoin,’ to enhance the security of video calls. Now, Worldcoin’s technology will verify whether the entity on the other side of the screen is a real human being or a fake robot generated by AI. As early as the beginning of last year, such fraudulent activities resulted in financial losses exceeding $200 million.
जेमिनी नोटबुक फीचर मुफ्त मिलेगा
गूगल ने अपने एआई चैटबॉट जेमिनी के अंदर एक शानदार फीचर नोटबुक को सभी के लिए मुफ्त में लॉन्च कर दिया है। पहले यह सुविधा केवल पैसे देने वाले सब्सक्राइबर के लिए थी। आप जेमिनी. गूगल कॉम पर जाकर अपनी चैट और जरूरी फाइल्स को बेहतर ढंग से ऑर्गनाइज कर सकते हैं।
Gemini’s Notebook Feature Now Available for Free
Google has launched a fantastic feature—Notebook—within its AI chatbot, Gemini, making it available to everyone at no cost. Previously, this feature was accessible only to paying subscribers. You can now visit gemini.google.com to better organize your chats and important files.






