व्हाट्सएप पिक्चर इन पिक्चर मोड जारी करेगा

मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप अपने इन्नोवेटिव फीचर के लिए जाना जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब आईओएस पर वीडियो कॉल के लिए पिक्चर इन पिक्चर मॉड रोल आउट कर रहा है। हाल ही में इन्हें नेट पर देखा गया और बाद में द वर्ज ने भी बताया कि व्हाट्सएप आईफोन यूजर्स के लिए picture-in-picture फीचर लेकर आ रहा है। यह फीचर बिना किसी रूकावट के वीडियो कॉल के दौरान अन्य ऐप का उपयोग करने की अनुमति देता है। इस फीचर का उपयोग करते हुए यूजर वीडियो कॉल को मिनिमाइज कर सकते हैं और अपना काम जारी रख सकते हैं|

व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकेंगे वॉइस नोट्स

व्हाट्सएप अपनी फीचर मैं कई नए बदलाव करने जा रहा है। इसमें सबसे मजेदार फीचर्स स्टेटस पर वॉइस नोट्स लगाने वाला होगा। अच्छी बात यह है कि यह नए बदलाव सभी उपभोक्ताओं के लिए रोल आउट किए जा रहे हैं। अगले कुछ सप्ताह में इसका फायदा सभी को मिलने वाला है। उपयोगकर्ता को स्टेटस में फोटो वीडियो कोमा टेक्स्ट संदेश और लिंक के अलावा वॉइस नोट साझा करने का विकल्प दिया जा रहा है। व्हाट्सएप यूजर्स अब अपनी आवाज में कुछ बोल कर 30 सेकंड तक की वॉइस रिकॉर्डिंग अपने स्टेटस में शेयर कर सकेंगे। व्हाट्सएप के लेटेस्ट बेटा वर्जन में नया फीचर सामने आया है। इंस्टॉल करने के बाद बीटा यूजर वॉइस रिकॉर्ड कर सकेंगे अब आपको स्टेटस सेक्शन में पेंसिल और कैमरा आइकन के साथ ही माइक्रोफोन ऑप्शन भी दिया जा रहा है इस बटन पर टाइप करके स्टेटस में रिकॉर्डिंग लगा सकते हैं।