व्हाट्सऐप पर देखें इंस्टा रील
अब आपको इंस्टाग्राम रील्स देखने के लिए बार-बार ऐप बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सीधे व्हाट्सऐप के अंदर ही अपनी पसंदीदा रील का आनंद ले सकते हैं। इस सीक्रेट ट्रिक का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आपको बस व्हाट्सऐप में मौजूद मेटा एआई चैटबॉट को ओपन करना है।
Now, you no longer need to constantly switch apps just to watch Instagram Reels. You can enjoy your favorite Reels directly within WhatsApp itself. Using this secret trick is incredibly simple; all you have to do is open the Meta AI chatbot available within WhatsApp.
चैनल का नाम दिलाएगा व्यूज
यूट्यूब पर सफलता के लिए आपके चैनल का नाम ब्रांड की तरह काम करता है। एक प्रभावशाली नाम न केवल व्यूज बढ़ाता है, बल्कि फॉलोअर्स जोड़ने में भी मदद करता है। नाम ऐसा हो जिसे पढ़कर समझ आ जाए कि चैनल किस बारे में है (जैसे गेमिंग के लिए स्पोर्ट या गेमर शब्द का जुड़ाव)। नाम याद रखने में आसान और बोलने में सरल होना चाहिए।
Your Channel Name Will Drive Views
On YouTube, your channel name acts as a brand for your success. A compelling name not only boosts views but also helps in attracting subscribers. The name should be such that, upon reading it, one can immediately understand what the channel is about (for instance, incorporating terms like “Sports” or “Gamer” for a gaming channel). Furthermore, the name should be easy to remember and simple to pronounce.
टूल करेगा सच का खुलासा
G सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और झूठी खबरों से निपटने के लिए गूगल का फैक्ट चेक टूल बेहद मददगार साबित होगा। अक्सर वायरल होने वाली अधूरी या गलत जानकारियां लोगों को गुमराह करती हैं, जिससे बचने के लिए गूगल ने यह खास प्लेटफॉर्म दिया है। इस टूल का इस्तेमाल करना आसान है।
A Tool to Uncover the Truth
Google’s Fact Check tool proves to be immensely helpful in combating the misleading and false news that spreads across social media. Incomplete or incorrect information often goes viral and misleads people; to help prevent this, Google has introduced this specialized platform. Using this tool is straightforward and easy.






