व्हाट्सऐप को टक्कर देगा ‘एक्सचैट’
न्यूयॉर्क, एजेंसी। प्राइवेसी ही भविष्य है, इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए एलन मस्क के प्लेटफॉर्म एक्स ने अपना नया मैसेजिंग ऐप एक्सचैट लॉन्च कर दिया। यह ऐप व्हाट्सऐप और सिग्नल जैसे दिग्गज ऐप को टक्कर देने के लिए बनाया गया।
एक्सचैट का ध्यान यूजर को निजी, सुरक्षित और बिना विज्ञापन वाली बातचीत मुहैया कराना है। इसे एक्स के एवरिथिंग ऐप मॉडल से हटकर एक अलग मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया गया। इस नए ऐप को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया, जिसमें तेज और सुरक्षित परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, एक्सचैट को ऐसी प्रोग्रामिंग और एन्क्रिप्शन तकनीकों पर तैयार किया है, जो लोगों की बातचीत को ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद बनाएगी। इसके साथ ही, यह ऐप यूजर्स को एक डिस्ट्रैक्शन फ्री अनुभव देने का दावा करता है।. एआई से जोड़ने की योजना : एक्सचैट को अन्य सेवाओं जैसे डिजिटल पेमेंट और एआई फीचर्स के साथ जोड़ने की योजना है। इससे यह सिर्फ मैसेजिंग ऐप न ना रहकर स्मार्ट कम्युनिकेशन टूल बन सकता है।
New York (Agency): With the philosophy that “privacy is the future” at its core, Elon Musk’s platform, X, has launched its new messaging app: XChat. This app has been designed to compete with industry giants such as WhatsApp and Signal.
XChat focuses on providing users with private, secure, and ad-free communication. It has been introduced as a standalone messaging platform, distinct from X’s broader “everything app” model. This new app has been developed using modern technology, with a particular emphasis on fast and secure performance. According to reports, XChat is built upon programming and encryption technologies designed to make user conversations more stable and reliable. Furthermore, the app claims to offer users a distraction-free experience. Plans for AI Integration: There are plans to integrate XChat with other services—such as digital payments—and AI-driven features. This integration could transform it from being merely a messaging app into a comprehensive smart communication tool.






