व्हाट्सएप में नया मैसेज रिएक्शन फीचर आया।
व्हाट्सएप में पिछले दिनों ही चैनल फीचर की घोषणा की थी, जिसकी टेस्टिंग लंबे समय से चल रही थी। यह इंस्टाग्राम के चैनल फीचर की तरह है। यह फीचर अभी तक यूजर तक नहीं पहुंचा है, लेकिन इंस्टेंट मैसेजिंग एप इस फीचर में नए अपडेट करने शुरू कर दिए हैं। रिपोर्ट की माने, तो व्हाट्सएप बीटा अपडेट के जरिए कंपनी ने चैनल फीचर के लिए नया मैसेज रिएक्शन अपडेट जारी किया है। वेबीटाइन्फो फॉर की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रायड 2 .23 .15 .18 के लेटेस्ट अपडेट के बाद व्हाट्सएप चैनल में एक नया सेक्शन जोड़ा गया है, जिसका नाम चैनल सेटिंग्स है। इस सेक्शन में चैनल एडमिन को कुछ ऑप्शन मैनेज करने की पावर्स मिलेगी। इस रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें इन नए सेक्शन की पहली झलक देखने को मिली है।

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.