गूगल के बार्ड में हिंदी समेत कई भाषाएं जोड़ीं।
गूगल ने अपने एआई संचालित चैटबॉट बार्ड की सुविधाओं में विस्तार किया है। कंपनी ने बताया कि वह बार्ड में और अधिक सुविधाएं जोड़ रही है। यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब वह वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए कृत्रिम मेधा विकसित करने की दौड़ में अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को टक्कर देना चाहती है। गूगल ने कहा कि बार्ड का उपयोग अब अरबी, चीनी, जर्मन, हिंदी और स्पेनिश सहित 40 से अधिक भाषाओं में किया जा सकता है। साथ ही इसका विस्तार यूरोप और ब्राजील में भी कर दिया गया है। भारत में यह सुविधा पहले से ही मौजूद है। गूगल ने बार्ड को फरवरी में लॉन्च किया था।

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.