एक और शांति प्रयास
कोरिया में युद्ध बन्द करवाने का प्रथम प्रवास विफल हो जाने के बाद भी जिन लोगों ने निराश होकर अपने शान्ति के प्रयत्नों को शिथिल नहीं किया और शान्ति का मार्ग खोजने में जुटे रहे, उनकी बुद्धिमानी, दूरदर्शिता और धीरज की प्रशंसा ही करनी होगी। राष्ट्रमंडल के देशों के प्रधानमंत्रियों ने कोरिया और दूरपूर्व की समस्याओं को आओं को अपने विचार-विनिमय में मुख्य स्थान दिवा और यह निर्विवाद रूप से कहा जा सकता है कि नेहरूजी अपने साथी प्रधानमंत्रियों को अपनी विचार-धारा से प्रभावित करने में बहुत हद तक कामयाब हुए।
लन्दन में एकत्र राष्ट्रमंडलीय राजनीतिज्ञों ने अनुभव किया कि यदि दूरपूर्व की समस्याओं को शान्तिपूर्वक हल नहीं किया जा सका, तो बुद्ध के फैलने का गम्भीर खतरा है, जो संसार के लिए महान विपत्ति का कारण होना। युद्ध को टालने और शान्ति को कायम रखने की सर्वोपरि भावना से प्रेरिता होकर राष्ट्रमंडलीय प्रधानमंत्रियों ने निर्णय किये। उनका यह निष्कर्ष बहुत महत्वा रखता है कि जिनके प्रति हम शंकाशील हैं, अथवा जिन्हें हम अपने विरुद्ध समझते हैं, उनके दृष्टिकोण को समझने की भी हमको कोशिश करनी चाहिए और उन्हें अधिकाधिक अपना विरोधी बनाने के बजाय अपने पक्ष में करनेका प्रयत्न करना चाहिए। जैसा कि नेहरूजी ने कहा है, आज संसार के राजनीतिज्ञ सुरक्षा की बात करते हैं, किन्तु असुरक्षा की भावना उत्पन्न करते हैं; शान्ति की दुहाई देते हैं, किन्तु युद्ध के रूप में सोचते और काम करते हैं।
यदि हम शान्ति के इच्छुक हैं, और इसमें कोई शक नहीं कि दुनिया के करोड़ों लोग शान्ति के इच्छुक हैं, तो हमको अपने दिलों से वह भावना दूर कर देनी चाहिए कि युद्ध अनिवार्य है। इसके विपरीत हमको शांति की अनिवार्यता स्वीकार करना चाहिए। दुनिया जब तक शान्ति की मनोवृत्ति को नहीं अपनायेगी, तब तक शान्ति की बहुत आशा नहीं की जा सकती। राष्ट्रमंडलीय प्रधानमंत्रियों का कहना है कि यदि मार्शल स्टालिन अथवा माओ त्से-तुंग के साथ विचार-विनिमय की व्यवस्था हो सके, तोवे उसका स्वागत करेंगे। एक-दूसरे के विचारों को और उससे भी अधिक दिलों को समझने के लिए ऐसी मुलाकात की उपयोगिता निर्विवाद है। जितनी जल्दी उसकी योजना की जायेगी, उतना ही विश्व शान्ति के हित में श्रेयस्कर होना।
Even after the failure of the first attempt to end the war in Korea, those who did not lose heart and continued their peace efforts, striving to find a path to peace, deserve commendation for their wisdom, foresight, and patience. The Prime Ministers of the Commonwealth countries gave primary importance to the problems of Korea and the Far East in their discussions, and it can be said without a doubt that Nehru was largely successful in influencing his fellow Prime Ministers with his viewpoint.
The Commonwealth statesmen gathered in London realized that if the problems of the Far East could not be solved peacefully, there was a serious risk of the conflict spreading, which would be a great calamity for the world. Driven by the paramount desire to avert war and maintain peace, the Commonwealth Prime Ministers made their decisions. Their conclusion is highly significant: that we should try to understand the perspective of those we are suspicious of, or whom we consider our adversaries, and instead of further alienating them, we should try to win them over to our side. As Nehru said, today the world’s politicians talk of security, but they create a sense of insecurity; they preach peace, but they think and act in terms of war.
If we desire peace, and there is no doubt that millions of people around the world desire peace, then we must banish from our hearts the feeling that war is inevitable. On the contrary, we must accept the inevitability of peace. Until the world adopts a peaceful mindset, there can be little hope for peace. The Commonwealth Prime Ministers stated that they would welcome an arrangement for an exchange of views with Marshal Stalin or Mao Zedong. The usefulness of such a meeting for understanding each other’s views, and even more importantly, each other’s hearts, is undeniable. The sooner such a meeting is planned, the better it will be for the cause of world peace.

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.