SpaceX brings Starlink Mini

SpaceX brings Starlink Mini

SpaceX has made a big announcement. The company has unveiled Starlink Mini. It is a small-sized satellite internet antenna. You will be able to carry it anywhere and access the Internet in any area. This antenna has inbuilt WiFi support, with the help of which you will be able to access the Internet. It has been launched in the US.

Cloud 3.5 Sonnet introduced

Cloud 3.5 Sonnet introduced

Anthropic, a company of six former OpenAI employees, has introduced a new AI model. Its name is Cloud 3.5 Sonnet. It is claimed that it is the most capable AI model till date. Cloud 3.5 Sonnet has the ability to analyze both text and images and prepare text accordingly. It is believed that it can compete with OpenAI’s ChatGPT.

WhatsApp will provide the facility to call by dialing a number

नंबर डायल कर कॉल की सुविधा देगा व्हाट्सऐप

वाशिंगटन, एजेंसी। व्हाट्सऐप अब डायलर फीचर लाने की तैयारी में है। इसकी मदद से यूजर ऐप में नंबर डायल करके किसी भी कॉन्टैक्ट को कॉल कर पाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप के कॉल टैब में फ्लोटिंग एक्शन बटन दिया जाएगा। इस पर क्लिक करके डायलर पैड को खोला जा सकता है। इसके बाद यूजर किसी भी नंबर पर डायल करके कॉल कर सकते हैं।

Chat can be transferred by scanning QR code

क्यूआर कोड स्कैन कर चैट कर सकेंगे ट्रांसफर

व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद सिर्फ क्यूआर कोड को स्कैन करके एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में चैट ट्रांसफर किए जा सकेंगे। ऐसे में गूगल ड्राइव की निर्भरता खत्म हो जाएगी। नए फीचर को बीटा वर्जन पर देखा गया है।

Gmail spam will be eliminated in one go

एक बार में ही जीमेल के स्पैम मेल से मिलेगा छुटकारा

अब जीमेल से मेल को एक साथ डिलीट कर सकते हैं। जीमेल में सबसे ऊपर सर्च बॉक्स पर अनसब्सक्राइब सर्च करें। क्रिएट फिल्टर पर क्लिक करके अप्लाई फिल्टर टू मैचिंग कनवर्सेशन पर क्लिक करें। क्रिएट फिल्टर पर टैप करें। लेबल सेलेक्ट करने पर सारे मेल नजर आएंगे। सभी मेल को सेलेक्ट करने डिलीट कर सकते हैं।

Translation is easy with Bhashini app

भाषिणी ऐप से ट्रांसलेशन आसान

ट्रांसलेशन के लिए कई एआई ऐप मौजूद है जिनसे दूसरों को अपनी बात समझा सकते हैं। ऐसा ही ऐप है भाषिणी। ट्रांसलेशन के लिए भारत सरकार का ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। भाषिणी के जरिए भारतीय नागरिकों को अलग-अलग भाषाएं ट्रांसलेट कर समझने की सुविधा मिलती है।

Magic Editor feature now available in other phones too

मैजिक एडिटर फीचर अब बाकी फोन्स में भी

गूगल ने नए पिक्चर एडिटिंग फंक्शन मैजिक एडिटर फीचर को गूगल फोटो के लिए पिछले साल पिक्सेल 8 सीरीज के साथ पेश किया था। शुरुआत में इसे पिक्सेल 8 लाइनअप के लिए एक्सक्लूसिव रखा गया था। लेकिन, अब इसे बाकी फोन्स के लिए भी जारी किया जा रहा है।

Apple Pay Later service closed

एप्पल पे लेटर सर्विस बंद

एप्पल अपने ग्राहकों के लिए पे लेटर सर्विस को हमेशा के लिए बंद करने जा रहा है। मालूम हो कि कंपनी ने इस सर्विस को एक साल पहले पेश किया था। एप्पल यूजर अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए एपल पे के साथ इंस्टॉलमेंट लोन एक्सेस कर सकते हैं। 9टू5 मैक की एक रिपोर्ट की मानें तो यूजर इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस सर्विस को बंद करने का एलान कर दिया है।

You can convert Hindi voice notes into text

हिंदी वॉयस नोट्स को बदल सकेंगे टेक्स्ट में

व्हाट्सएऐप कथित तौर पर अपने वॉयस ट्रांस्क्राइविंग फीचर के लिए हिंदी सहित पांच भाषाओं के परीक्षण कर रहा है। यह फीचर सबसे पहले एंड्रॉयड 2.24.7.8 अपडेट के लिए व्हाट्सएऐप बीटा में देखा गया था और डब्ल्यूएबीटाइंफो के अनुसार व्हाट्सएऐप वॉयस- ट्रांस्क्राइब फीचर पर अभी भी काम जारी है।

Google Gemini app launched in India

गूगल जेमिनी ऐप भारत में हुआ लॉन्च

गूगल ने एआई चैटबॉट जेमिनी के ऐप को भारत में लॉन्च कर दिया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। भारत में इस ऐप को इंग्लिश के अलावा हिंदी समेत नौ भारतीय भाषाओं में लॉन्च किया गया है। अब तक गूगल जेमिनी को इंटरनेट ब्राउजर के जरिए इस्तेमाल किया जाता था।