WhatsApp जल्द चैनल फीचर जारी करेगा

व्हाट्सएप पर जल्द ही आपको टेलीग्राम जैसे चैनल्स देखने को मिल सकते हैं। यह चैनल अलग-अलग तरह के टॉपिक और उनसे जुड़ा कंटेंट ढूंढने में आपकी मदद करेगा। कंपनी फिलहाल इस फीचर पर काम कर रही है और इसे जल्द ही बीटा टेस्टर्स के लिए लांच किया जाएगा। व्हाट्सएप पर अपडेट्स नजर रखने वाली वेबसाइट बेबीटा इंफो के मुताबिक व्हाट्सएप चैनल फीचर पर काम कर रहा है। फिलहाल एंड्रॉयड के लिए इस फीचर पर काम कर रहा है। कंपनी का प्लान आने वाले समय में इस पिक्चर को इसके लिए लांच करने का भी है। रिपोर्ट के मुताबिक चैनल फीचर व्हाट्सएप के स्टेटस सेक्शन में दिखेगा और स्टेटस का नाम बदलकर अपडेट किया जाएगा। टेलीग्राम की तरह ही किसी चैनल को सब्सक्राइब करके उस में आने वाले न्यूज़ अपडेट कर सकेंगे हालांकि एक व्हाट्सएप चैनल से जुड़े शख्स को उसी चैनल से जुड़े दूसरे के नंबर और उनकी दूसरी जानकारियां नहीं दिखेगी।

एप्पल के नए फीचर से भुगतान समस्या होगी दूर।

एप्पल ने एक नए फीचर की घोषणा की है जो यूजर को भुगतान संबंधी समस्याओं को हल करने में मदद करेगा। ताकि वह अपने कंटेंट कमा सेवा और प्रीमियम सुविधाओं की सदस्यता ले सके। एप्पल ने कहा वहां किसी बिलिंग समस्या के कारण कोई नई जानकारी नहीं मिलती है तो ऐप में मौजूद शीट में संकेत की मदद से ग्राहक एप्पल आईडी के लिए भुगतान विधि को अपडेट कर सकेंगे। पहले जब किसी ग्राहक की भुगतान विधि विफल हो जाती थी, तो वह सहायता के लिए ऐप डेवलपर से संपर्क करते थे। एप्पल ने कहा यह नया फीचर ऐप के अंदर ग्राहकों को सूचित करेगा, जब उनकी भुगतान विधि विफल हो जाएगी। इससे यूजर को इस सामान्य मुद्दे पर सहायता के लिए डेवलपर से संपर्क करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

ट्रूकॉलर के एआई टूल से सुरक्षा संबंधी सूचना मिलेगी।

AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अब यूजर की जरूरत से जुड़ी हर स्वरीस में हो रहा है। हाल ही में पॉपुलर स्मार्टफोन एप्लीकेशन ट्रूकॉलर ने यूजर्स की सुरक्षा के लिए ऐप में एआई आधारित एक नए ढोलकी पेशकश की है इसमें यूजर के लिए एक एआई आधारित s.m.s. प्रोटेक्शन फीचर पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि एआई आधारित s.m.s. प्रोटेक्शन फीचर्स सभी यूजर्स के लिए यूजफुल होगा। ऐसे यूजर्स जो फ्रॉड मैसेज और सेंडर की पहचाना नहीं कर पाते है, उनके लिए नया फीचर जालसाजी से बचाने में मदद करेगा रिपोर्ट के मुताबिक नया फीचर रेड नोटिफिकेशन के जरिए फ्रॉड मैसेज की पहचान कर यूजर को सचेत करेगा ट्रूकॉलर की ओर से यूजर को फ्रॉड की स्थिति मैं एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। इस नोटिफिकेशन के जरिए यूजर को मैसेज पर किसी भी तरह के एक्शन को ना लेने के लिए जाएगा कहां जाएगा। ट्रूकॉलर के नए फीचर के तहत मिलने वाला नोटिफिकेशन स्क्रीन से तब तक नहीं हटाया जा सकेगा , जब तक इसे मैनुअली डिसमिस ना कर लिया जाए। वही यूजर से चेतावनी मैसेज की जानकारी छूट जाती है तो ट्रूकॉलर ऑटोमेटिक ली मैसेज के लिंक को डिसएबल कर देगा।

व्हाट्सएप फीचर चैनल पर काम कर रहा।

मेटा के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप चैनल्स नामक एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो आईओएस सूचना प्रसारित करने के लिए एक नया वन टू मेनी टूल है। वेबबटाइफो के अनुसार , व्हाट्सएप स्टेटस टैब अपडेट्स का नाम बदलने की योजना बना रहा है ताकि इस सेक्शन के भीतर चैनल्स को शामिल किया जा सके।व्हाट्सएप चैनल्स एक निजी टूल है, जिसमें फोन नंबर यूजर की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। दूसरी ओर, एक चैनल के भीतर प्राप्त संदेश एंड टू एंड एनक्रिप्टेड नहीं होता है। रिपोर्ट ने बताया कि यह एक स्वर्जनिक सोशल नेटवर्क की ओर मुड़ने के बजाय निजी संदेश का एक वैकल्पिक विस्तार है। इसमें लोग चुन सकते हैं कि वह कौन से चैनल्स को फॉलो करना चाहते हैं और कोई भी यह नहीं देख सकता कि वह किसे फॉलो करते है। चैनल्स फीचर हैंडल को भी स्वीकार करेगा, जिससे उपयोगकर्ता व्हाट्सएप में यूजरनेम टाइप करके उस चैनल को ढूंढ सकेंगे रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सुविधा का उद्देश्य चैनल की पहुंच को बढ़ाना है , जिससे यूजर को अपनी पसंद के अपडेट प्राप्त करना आसान हो जाता है चैनल सभी विकास प्रक्रिया में है।

first solar eclipse of the year today

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को लगा है। दुनिया के कुछ ही हिस्सों में दिखने वाला ही अद्भुत ग्रहण 100 साल इंतजार के बाद ही दोबारा दिखाई देगा। 5 घंटे से अधिक लंबा यह ग्रहण सुबह 7:04 से शुरू होगा और दोपहर 12:29 तक रहेगा। हालांकि भारत में यह खगोलीय घटना दिखाई नहीं देगी। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया आग लगने वाले ग्रहण को वैज्ञानिक भाषा में हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहेंगे। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। हाइब्रिड सूर्यग्रहण आंशिक पूर्ण और कुंडला कार सूर्यग्रहण का मिश्रण होता है।

New Gallery feature released in Windows 11

विंडोज 11 में नया गैलरी फीचर जारी

कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 11 इंसाइडर प्रीव्यू बिल्ड 23435 पेश किया है। यह प्रीव्यू बिल्ड देव चैनल के जरिए लाया गया है। ने अपडेट में बहुत आने वाले दिनों में रिलीज किए जाएंगे। इन फीचर में कंपनी ने फाइल एक्सप्लोरर में गैलरी के अलावा कई नए सुधारों को पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने नए अपडेट में कुछ बैग को भी फिक्स करने का काम किया है। कंपनी ने नए अपडेट में फाइल एक्सप्लोरर में गैलरी से जुड़ा एक नया फीचर पेश किया है।

Animated emoji feature will be available in WhatsApp

व्हाट्सएप में एनीमेटेड इमोजी फीचर मिलेगा

व्हाट्सएप एनीमेटेड इमोजी फीचर पर काम कर रहा है। अभी यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और इसे ऐप के बीटा वर्जन में देखा गया है। हाल ही में कंपनी ने अपने यूजर के लिए कुछ नए सिक्योरिटी फीचर जारी किए हैं। बेबी डाइन्फो के मुताबिक मैसेजिंग एप एनीमेटेड इमोजी फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि भविष्य के अपडेट में इस फीचर को जारी करने की योजना है। यह व्हाट्सएप आईओएस और एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सएप बीटा के भविष्य के अपडेट के समान फीचर लाने का काम कर रहा है।

Tim Cook launches first Apple Store in India

टीम कुक ने भारत में पहला एप्पल स्टोर लॉन्च किया

दुनिया के लोकप्रिय मोबाइल फोन में एक एप्पल का पहला स्टोर भारत में मंगलवार से खुल गया है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में स्थित एक मॉल में इसके पहले रिटेल स्टोर के दरवाजे को खुद खोला। इस दौरान कुक ने कहा मुंबई में उर्जा, रचनात्मकता और जुनून है। यहां एप्पल का स्टोर खोलकर उत्साहित हैं। वहीं कंपनी के उत्पादों की दीवानगी इतनी है कि इस स्टोर के खुलने से पहले ही करीब 100 लोग सोमवार रात से ही पंक्ति में खड़े हो गए थे। बता दें कि एप्पल इन को भारत तक पहुंचने का सफर तय करने में 15 वर्षों का समय लग गया। हालांकि इसके उत्पाद पहले से ही भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं।

मुंबई में एक व्यक्ति 33 साल पुरानी मैकिनटोश क्लासिक मशीन लेकर एप्पल स्टोर पर पहुंचा तो टीम कुक देखकर उत्साहित हो गए पुलिस टॉप तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

Microsoft added new feature of Detach from

माइक्रोसॉफ्ट ने डिटैच फ्रॉम का नया फीचर जोड़ा

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एस ब्राउजर में एज ब्राउज़र में डिटैच फ्रॉम ऐज नामक नया विकल्प पेश किया है जो मल्टीटास्किंग की संभावना बढ़ाते हुए यूजर को साइड पैनल को मुख्य एज विंडो से अलग करने की अनुमति देगा। रिपोर्ट के अनुसार एज साइड बार ब्राउज़र के दाएं तरफ एक built-in पैनल है जिसमें त्वरित पहुंच के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं शॉर्टकट और वेबसाइट है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आज के साइड बार को छुपाने की क्षमता के बावजूद नया डिटैच फ्रॉम विकल्प यूजर को अपने डेस्कटॉप की दाई ओर साइडबार को पिन करने में सक्षम बनाता है जिससे नेविगेशन आसान हो जाता है। डिटैच फ्रॉम फीचर के साथ यूजर अपने वर्कस्पेस को अपने अनुसार बना सकते हैं और ब्राउजिंग के अपने अनुभव को अपने अनुसार ढाल कर उत्पादकता बढ़ा सकते हैं।

Google is working on new AI search engine

गूगल ने नए एआई सर्च इंजन पर काम कर रहा है

माइक्रोसॉफ्ट और ओपन एआई से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच गूगल एक नया एआई संचालित सर्च इंजन विकसित कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी वर्तमान में एक खोज सेवा विकसित करने के लिए शुरुआती चरणों में है जिसका उद्देश्य यूजर की जरूरतों का अनुमान लगाकर एक अत्यधिक व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करना है। हालांकि परियोजना में कोई स्पष्ट समय सारणी नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया कि गूगल अपने मौजूदा सर्च इंजन के लिए मेगी कोड नेम के तहत नई एआई सुविधाओं का एक सूट भी विकसित कर रहा है। टेक दिग्गज जिन सुविधाओं पर काम कर रहा है उनमें एक चैटबोट है जो सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग पूछताछ का जवाब दे सकता है और कोड स्निप्पेट बना सकता है। कंपनी ने एक ऐसे फंक्शन का भी परीक्षण किया है जो उपयोगकर्ताओं को चैटबोट वार्तालाप के माध्यम से संगीत खोजने की अनुमति देगा। गूगल ने कहा हम सालों से एआई गूगल खोज में लगा रहे हैं ताकि ना केवल हमारे परिणामों की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार हो सके बल्कि नए तरीके भी पेश किए जा सके।