गूगल होम ऐप हुआ और भी स्मार्ट
गूगल होम के प्रमुख अनीश कट्टुकरन ने एक नए अपडेट की घोषणा की है, जिससे ऐप अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और भरोसेमंद हो गया है। अक्सर कमांड देने पर होने वाली देरी (लैग) और गलतियों को अब काफी हद तक ठीक कर दिया गया है। इस सुधार का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि जैसे ही आप कोई कमांड दें, आपके घर की लाइटें या अन्य डिवाइस बिना रुके तुरंत काम करने लगें।
Google Home head Aneesh Kattukaran has announced a new update, making the app faster and more reliable than ever. Lags and errors that often occur when giving commands have been largely fixed. This improvement aims to ensure that the moment you give a command, your home’s lights and other devices start working instantly, without interruption.
एंथोपिक ने लॉन्च किया ‘एआई मार्केटप्लेस’
एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने ‘एआई मार्केटप्लेस’ लॉन्च किया है, जो काफी हद. तक जीटीपी स्टोर की तरह काम करेगा। यह बिजनेस और कंपनियों (एंटरप्राइज कस्टमर्स) के लिए बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक क्लॉड एआई मॉडल पर आधारित अलग-अलग सॉफ्टवेयर और टूल्स खरीद सकेंगे। इसकी शुरुआत स्नोफ्लेक, गिटलैब और रेप्लिट जैसे छह बड़े पार्टनर के साथ हुई है।
Anthropic Launches ‘AI Marketplace’
AI company Anthropic has launched ‘AI Marketplace’, which will function much like a GTP store. It is designed for businesses and companies (enterprise customers). Through this platform, customers will be able to purchase various software and tools based on cloud AI models. It has been launched with six major partners, including Snowflake, GitLab, and Replit.







