स्वास्थ्य सेवा के लिए एआई लाएगा गूगल
गूगल ने स्वास्थ्य सेवा के लिए नई जेनरेटिव एआई सुविधाओं को लाने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि एआई सबसे रोमांचक तकनीक है, जिस पर हम आज काम कर रहे हैं। इससे डॉक्यूमेंटेशन में चिकित्सकों की सहायता करने, चिकित्सा अनुसंधान में तेजी लाने, डॉक्टरों को बीमारियों का पहले पता लगाने में मदद मिलेगी। यह बेहतरीन तकनीक हमारी दुनिया को नया आकार देने और स्वस्थ, अधिक पूर्ण जीवन को बढ़ावा देने की क्षमता रखती है। कर्मियों को हेल्थकेयर प्रोफेशनल अक्सर डेटा स्टोर्स में इनसाइट डेटा खोजने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन नए फीचर की मदद से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है। गूगल ने बताया कि ये कंपनियां इन सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। इसका उद्देश्य लोगों को सही जानकारी ढूंढने और सही तरीके के इसका समाधान पाने में मदद मदद करना है।

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.