📲 Download Our Apps

EMI Calculator

Download EMI Calculator

SOA Games

Download SOA Games

SOA Technology App

Download SOA Technology

BMI Checker

Download BMI Checker

Task Jira

Download Task Jira

Laughing Adda

Download Laughing Adda

📅 हिंदी कैलेंडर ऐप डाउनलोड करें

Download Shubhcalendar App

होलिका दहन 2022: होलिका दहन क्यों मनाया जाता है, जानिए प्रहलाद, होलिका हिरण्यकश्यप, पौराणिक कथा और नरसिंह मंत्र

holi

होलिका दहन क्यों मनाया जाता है: होली हिंदू समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। होली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, होलिका दहन। इसे फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंग-गुलाल से होली खेली जाती है। इसे धुलेंडी, धुलंडी और धूलि भी कहा जाता है। कई अन्य हिंदू त्योहारों की तरह होली भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होलिका दहन की तैयारी त्योहार से 40 दिन पहले शुरू हो जाती हैं। लोग सूखी टहनियां, पत्ते जुटाने लगते हैं। फिर फाल्गुन पूर्णिमा की संध्या को अग्नि जलाई जाती है और मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। दूसरे दिन सुबह नहाने से पहले इस अग्नि की राख को अपने शरीर लगाते हैं, फिर स्नान करते हैं। होलिका दहन का महत्व है कि आपकी मजबूत इच्छाशक्ति आपको सारी बुराइयों से बचा सकती है।होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

कब होगा होलिका दहन
होलिका दहन के लिए प्रदोष काल का समय चुना जाता है, जिसमें भद्रा का साया न हो. इस साल होलिका दहन 17 मार्च दिन गुरुवार को है. 17 मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त रात 09 बजकर 06 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक है. माना जाता है कि होलिका दहन करने से पहले होलिका की पूजा करने से आपके मन से सभी प्रकार के भय दूर होते हैं और ग्रहों के अशुभ प्रभाव में भी राहत मिलती है। होलिका की पूजा में ही यह कथा भी पढ़े जाने का चलन काफी समय से चला आ रहा है।

होलिका दहन की पौराणिक कथा
होलिका दहन का पौराणिक महत्व भी है। इस त्योहार को लेकर सबसे प्रचलित है प्रहलाद, होलिका और हिरण्यकश्यप की कहानी। राक्षस हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद, भगवान विष्णु का परम भक्त था। वहीं, हिरण्यकश्यप भगवान नारायण को अपना घोर शत्रु मानता था। पिता के लाख मना करने के बावजूद प्रह्लाद विष्णु की भक्ति करता रहा। असुराधिपति हिरण्यकश्यप ने कई बार अपने पुत्र को मारने की, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से उसका बाल भी बांका नहीं हुआ। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को वरदान मिला था कि उसे अग्नि नहीं जला सकती। उसने अपने भाई से कहा कि वह प्रह्लाद को लेकर अग्नि की चिता पर बैठेगी और उसके हृदय के कांटे को निकाल देगी। वह प्रह्लाद को लेकर चिता पर बैठी भी, पर भगवान विष्णु की ऐसी माया कि होलिका जल गई, जबकि प्रह्लाद को हल्की सी आंच भी नहीं आई।

होलिका दहन से जुड़ी एक कहानी
होलिका दहन से जुड़ी एक कथा भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को सुनाई थी। श्री राम के एक पूर्वज रघु, के राज में एक असुर नारी थी। वह नगरवासियों पर तरह-तरह के अत्याचार करती। उसे कोई मार भी नहीं सकता था, क्योंकि उसने वरदान का कवच पहन रखा था। उसे सिर्फ बच्चों से डर लगता। एक दिन गुरु वशिष्ठ ने बताया कि उस राक्षसी को मारने का उपाय बताया। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे नगर के बाहर लकड़ी और घास के ढेर में आग लगाकर उसके चारों ओर नृत्य करें, तो उसकी मौत हो जाएगी। फिर ऐसा ही किया गया और राक्षसी की मौत के बाद उस दिन को उत्सव के रूप में मनाया जाने लगा।

होलिका दहन पर नरसिंह मंत्र-1
नमस्ते नरसिंहाय प्रह्लादाह्लाद दायिने
हिरण्यकशिपोर्वक्षः शिला-टङ्क-नखालये
इतो नृसिंहः परतो नृसिंहो
यतो यतो यामि ततो नृसिंहः
बहिर्नृसिंहो हृदये नृसिंहो
नृसिंहमादिं शरणं प्रपद्ये

नरसिंह मंत्र-2
उग्रं वीरं महा विष्णुम ज्वलन्तम सर्वतो मुखम्
नृसिंहं भीभूतम् भद्रम मृत्युर्मृत्युम् नाम: अहम्
उग्र वीरम महा विष्णुम ज्वालां सर्वतो मुखम्
नृसिंहमं भेशंम् भद्रं मृत्योर्मित्यं नमाम्यहम्

होलिका दहन पर महालक्षमी मंत्र का जाप

मस्तेस्तु महामाये श्री पीठे सुर पूजिते!
शंख चक्र गदा हस्ते महालक्ष्मी नमोस्तुते!!

नमस्तेतु गरुदारुढै कोलासुर भयंकरी!
सर्वपाप हरे देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते!!

सर्वज्ञे सर्व वरदे सर्व दुष्ट भयंकरी!
सर्वदुख हरे देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते!!

सिद्धि बुद्धि प्रदे देवी भक्ति मुक्ति प्रदायनी!
मंत्र मुर्ते सदा देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते!!




Leave a Reply

AI Spiritual Tools & Interactive Experiences

Explore powerful AI-driven tools for daily guidance, spirituality, fun quizzes, and self-discovery.

Today’s Quote

Get inspiring daily quotes powered by AI to motivate and guide your day.

Explore Now

AI Tarot Card Reader

Reveal insights about your future, love, and career with AI tarot readings.

Read Tarot

Love Match Calculator

Check compatibility and love predictions using AI-based analysis.

Check Match

Fortune Cookie

Open an AI fortune cookie and receive wisdom, luck, and fun messages.

Open Cookie

Quiz Categories

Engage with knowledge-based and fun quizzes across multiple categories.

Start Quiz

Panchang Calendar

View daily Panchang, auspicious timings, tithi, nakshatra, and festivals.

View Panchang

Online Numerology

Discover your destiny number, life path, and numerology predictions.

Calculate Now

Spiritual Feeds

Stay connected with spiritual thoughts, mantras, and divine content.

View Feeds

Quiz Hub

Attempt trending quizzes on GK, spirituality, festivals, and more.

Explore Quizzes