तनाव के पलों में खुद को कैसे संभालें
अक्सर मुसीबत और तनाव के पलों में हमारी अच्छी आदतें भी साथ छोड़ने लगती हैं। हम खुद को कोसते रहते हैं। ऐसे पलों में हमें खुद को स्वीकारने की जरूरत होती है। हम जहां हैं, जैसे हैं, वहां सहज होना ही हमें आगे बढ़ाता है।
- क्क्त की जरूरत समझें
हम अक्सर अपनी छोटी-मोटी भूलों, जैसे- मोटर बंद करना भूल जाना या चाबियां खो देना आदि के लिए खुद को कोसते रहते हैं। साइकोलॉजी टुडे के लेख में लेखिका एलिस बॉयस कहती हैं, ‘ये गलतियां हमेशा आपकी लापरवाही या आलस का नतीजा नहीं होतीं। ऐसा मानसिक थकान के कारण भी हो सकता है। तनाव के पलों में ऐसी गलतियां और बढ़ जाती हैं।
क्या करें: यह स्वीकार करें कि आप कुछ कारणों से पहले से बहुत थके हुए हैं। रोज के अनुशासन को बनाए रखने की जिद न करें। खुद के प्रति सख्त न बनें। अपने मानसिक बोझ को कम करने पर ध्यान दें।
- इच्छाशक्ति की सीमा स्वीकारें
व्यवहार मनोविज्ञान में ‘हैबिट स्टैकिंग’ (एक पुरानी आदत के साथ नई आदत जोड़ना) बहुत लोकप्रिय है, लेकिन जब आपकी मानसिक ऊर्जा कम होती है, तो यह तकनीक भी फेल हो जाती है। एक काम के साथ दूसरा काम जोड़ना आपके बोझ को और बढ़ा देता है।
क्या करें: कठिन समय में बड़े जोखिम उठाने के बजाय ‘नुकसान कम’ करने पर ध्यान दें।
- खुदस मी से पेश आएं
मनोवैज्ञानिक क्रिस्टिन नेफ कहती हैं, ‘खुद की कमियां जानना अच्छी बात है, पर हर समय खुद को कोसते रहना हमें पंगु बना देता है। अगर आपकी बनाई हुई व्यवस्था या योजना फेल हो रही है, तो खुद को कोसने के बजाय एक दयालु ‘मॅटोर’ की तरह सोचें।’
क्या करें : सुधार को एक घटना नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया मानें। हर चीज को अपनी व्यक्तिगत हार न बनाएं।
- सब परफेक्ट हो, जरूरी नहीं
अक्सर हम छोटी-छोटी समस्याओं पर बहुत सारी ऊर्जा और संसाधन खपा देते हैं। मामूली समस्याओं को जटिल ढंग से सुलझाते हैं या फिर एक परफेक्ट समाधान ढूंढ़ने के चक्कर में कुछ करते ही नहीं। ऐसे में वे काम जो हम कर सकते थे, वे भी अधूरे रह जाते हैं। जब आप किसी निर्णय को लेकर दुविधा में हों और ‘सर्वश्रेष्ठ’ नहीं चुन पा रहे हों, तो सोचने का तरीका बदलना जरूरी हो जाता है। किसी काम को टालते रहना सबसे बुरा विकल्प है। इससे बेहतर है कि आप एक औसत दर्जे का कदम उठा लें।
क्या करें: तनाव के पलों में अपने जरूरी काम पर ध्यान दें। चीजों को सुलझाने पर अपना फोकस बनाएं। सबसे खराब विकल्पों को सूची से हटाते हुए जो सबसे बेहतर समझ आए, उसके साथ काम को निपटाते हुए आगे बढ़ें.।
Often, in times of trouble and stress, even our good habits begin to leave us. We tend to blame ourselves. In such moments, we need to accept ourselves. Being comfortable with where we are and how we are is what propels us forward.
- Understand the Need for Time
We often blame ourselves for small mistakes, such as forgetting to turn off the car or losing our keys. In an article for Psychology Today, author Alice Boyce says, “These mistakes aren’t always the result of carelessness or laziness. They can also be caused by mental fatigue. Such mistakes are exacerbated during stressful times.”
What to Do: Accept that you’re already very tired for some reason. Don’t insist on maintaining daily discipline. Don’t be harsh on yourself. Focus on reducing your mental burden.
- Accept the limits of willpower
‘Habit stacking’ (adding a new habit to an old one) is very popular in behavioral psychology, but this technique also fails when your mental energy is low. Adding one task to another only increases your burden.
What to do: Focus on minimizing losses during difficult times rather than taking big risks.
- Be kind to yourself
Psychologist Kristin Neff says, “It’s good to know your shortcomings, but constantly berating yourself paralyzes us. If a system or plan you’ve created fails, instead of berating yourself, think of yourself as a compassionate mentor.”
What to do: Think of improvement as an ongoing process, not a single event. Don’t make everything a personal defeat.
- Everything doesn’t have to be perfect
We often expend a lot of energy and resources on small problems. We either overcomplicate small problems or, in our pursuit of a perfect solution, avoid doing anything altogether. Consequently, even the tasks we could have accomplished remain incomplete. When you’re in a dilemma and can’t choose the “best,” it’s essential to change your thinking. Procrastinating is the worst option. It’s better to take a mediocre approach.
What to do: During stressful times, focus on the important tasks at hand. Focus on solving things. Eliminate the worst options from your list and proceed with the best one.







