चैटजीपीटी में दिखी भाषा की गड़बड़ी
चैटजीपीटी को लेकर हाल ही में एक अजीब तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। कई अंग्रेजी यूजर्स ने शिकायत की कि उन्हें दिए जा रहे जवाबों में अचानक अरबी शब्द शामिल हो रहे हैं। यह समस्या सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। यूजर्स ने कहा कि जवाब में अरबी शब्द जुड़ गए, तो कभी जवाब के बीच भाषा बदल गई। चैटजीपीटी ने कहा कि यह गलती से हुआ और सुधारने पर काम हो रहा है।
A strange technical glitch involving ChatGPT has recently come to light. Many English-speaking users complained that the responses they were receiving suddenly began incorporating Arabic words. This issue quickly went viral on social media. Users reported instances where Arabic words were interspersed within responses, or where the language of the response would abruptly switch mid-sentence. ChatGPT stated that this occurred inadvertently and that work is underway to rectify the issue.
एप्पल बना दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड
एप्पल ने 2026 की पहली तिमाही में वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में पहला स्थान हासिल किया। आईफोन 17 की जबरदस्त मांग और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मजबूत बिक्री के चलते कंपनी ने 21 फीसदी से ज्यादा मार्केट हिस्सा हासिल कियौ। इस उपलब्धि के साथ एप्पल ने लंबे समय से शीर्ष पर रहने वाले सैमसंग को पीछे छोड़ दिया।
Apple Becomes World’s Largest Smartphone Brand
Apple secured the top spot in the global smartphone market during the first quarter of 2026. Driven by tremendous demand for the iPhone 17 and robust sales in the Asia-Pacific region, the company captured a market share exceeding 21 percent. With this achievement, Apple has surpassed Samsung, which had long held the leading position.
यूट्यूब में अनस्किपेबल ऐड्स तकनीकी बग
यूट्यूब ने हाल ही में सामने आए 90 सेकंड के नॉन-स्किपेबल विज्ञापनों को लेकर सफाई दी है। कंपनी ने कहा कि यह नया फीचर नहीं बल्कि एक तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसे ठीक किया जा रहा है। दरअसल, कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि उन्हें वीडियो देखते समय लंबे और अनस्किपेबल विज्ञापन दिख रहे हैं।
Technical Bug Causes Unskippable Ads on YouTube
YouTube has issued a clarification regarding the 90-second, non-skippable advertisements that recently appeared on the platform. The company stated that this was not a new feature, but rather a technical glitch that is currently being fixed. The issue arose after numerous users complained that they were encountering lengthy, unskippable advertisements while watching videos.






