पूर्णता में जीना सीखें
हम स्मृति को क्यों पकड़े रहते हैं? मैं नहीं जानता कि आपने कभी ध्यान दिया है या नहीं, जैसे-जैसे हम वृद्ध होते जाते हैं, अतीत को, उसके उल्लास को, उसकी पीड़ाओं को, उसके सुखों को पीछे मुड़-मुड़कर देखा करते हैं। यदि कोई युवक है, तो वह भविष्य की ओर ताकता है। फिर हम ऐसा क्यों करते हैं?
स्मृति इतनी महत्वपूर्ण क्यों हो गई है? इसका सरल और स्पष्ट कारण यही है कि हम पूर्णता से, वर्तमान में जीना नहीं जानते। वर्तमान का इस्तेमाल हम भविष्य के साघन के रूप में करते हैं, इसलिए वर्तमान की हमारे में में को लिए कोई सार्थकता नहीं है। हम वर्तमान में जीने असमर्थ हैं, हैं, क्योंकि हम उसका प्रयोग भविष्य की ओर ले जाने वाले रास्ते की तरह करते हैं। चूंकि में भविष्य कुछ बनने वाला हूं, इसलिए कभी भी अपने आज पूरी तरह समझ नहीं पाता। अपने आज को समझने के लिए, यानी जो कुछ मैं अभी हूं, उसे जानने के लिए स्मृति के संवर्द्धन की जरूरत नहीं है; उलटे, सच्चाई को समझने में स्मृति एक बाधा बन जाती है।
आपने संभवतः ध्यान दिया हो कि कोई नवीन विचार, नवीन भावना केवल तभी संभव होती है, जब हमारा मन स्मृति के जाल में जकड़ा नहीं होता। जब दो विचारों के बीच, दो स्मृतियों के बीच अंतराल होता है, खाली जगह होती है और जब उस अंतराल को बनाए रखना संभव होता है, उसी अंतराल से एक नई अवस्था आती है, जो स्मृति नहीं होती। हमारे पास स्मृतियां होती हैं और हम स्मृति का संवर्द्धन निरंतरता के साधन के रूप में करते हैं। जब तक स्मृति का संवर्द्धन होता है, ‘मैं’ और ‘मेरा’ बड़े महत्वपूर्ण बने रहते हैं। यदि आपके पास स्मृति न होती, तो आपकी संपत्ति, आपका परिवार, आपकी धारणाएं इतनी अहम न होतीं। यदि आप अवलोकन करें, तो पाएंगे कि दो विचारों, दो भाव के बीच एक अंतराल होता है। यह अंतराल स्मृति का परिणाम नहीं होता, इसमें ‘मैं’ और ‘मेरा’ की जकड़न खत्म हो जाती है; यह अंतराल कालातीत, समय से परे होता है।
कालातीत केवल तभी अभिव्यक्त होता है, जब ‘मैं’ और ‘मेरा’ रूपी स्मृति का समापन हो जाता है। यदि आप इस सत्य को समझ लेते हैं कि समय द्वारा शाश्वत को नहीं समझा और ग्रहण किया जा सकता, तभी स्मृति की समस्या की जांच कर सकते हैं। तकनीकी बातों की स्मृति आवश्यक है, परंतु मनोवैज्ञानिक स्मृति, जो ‘स्व’ को ‘मैं’ और ‘मेरे’ को बनाए रखती है, जो स्व को निरंतरता और तादात्म्य देती है, वह जीवन और यथार्थ के लिए पूर्णतया क्षतिकर है। जब व्यक्ति इसके सत्य को देख लेता है, तो जो मिथ्या है, वह लुप्त हो जाता है।
अतः अतीत के अनुभव का कोई मनोवैज्ञानिक स्मृति-संचय नहीं होता।
वर्तमान का इस्तेमाल हम भविष्य के साधन के रूप में करते हैं, इसलिए वर्तमान की हमारे लिए कोई सार्थकता नहीं है। इसीलिए हम वर्तमान को जीने में असमर्थ हैं।
जे कृष्णमूर्ति
Why do we cling to memory? I do not know if you have ever noticed, but as we grow older, we constantly look back at the past—at its joys, its sorrows, and its pleasures. A young person, on the other hand, looks toward the future. Why, then, do we act this way?
Why has memory become so significant? The simple and clear reason is that we do not know how to live fully, in the present moment. We utilize the present merely as a means to an end—as a stepping stone toward the future; consequently, the present holds no intrinsic significance for us. We are incapable of living in the present because we treat it merely as a pathway leading toward the future. Since I am constantly striving to become something in the future, I am never able to fully comprehend my today. To understand one’s “today”—that is, to truly know what one is in this very moment—one does not require the accumulation or enhancement of memory; on the contrary, memory often becomes an obstacle to perceiving the truth.
You may have observed that a truly novel thought or emotion is possible only when the mind is not ensnared within the web of memory. When there exists an interval—a space—between two thoughts or two memories, and when it is possible to sustain that interval, a new state of being emerges from within that very space—a state that is distinct from memory. We possess memories, and we continuously cultivate them as a means of maintaining our sense of continuity. As long as this cultivation of memory persists, the notions of “I” and “mine” remain paramount. Were you devoid of memory, your possessions, your family, and your beliefs would not hold such immense importance for you. If you observe closely, you will discover that there is indeed a space—an interval—between two thoughts or two emotions. This interval is not a product of memory; within it, the grip of “I” and “mine” dissolves away. This interval is timeless—it exists beyond the confines of time. The timeless reveals itself only when the memory constituted of ‘I’ and ‘mine’ comes to an end. Only if you grasp the truth that the eternal cannot be understood or apprehended through the medium of time can you investigate the problem of memory. Memory regarding technical matters is essential; however, psychological memory—that which sustains the ‘self’ as ‘I’ and ‘mine,’ and which provides the self with continuity and identity—is utterly destructive to life and reality. When one perceives the truth of this, that which is false simply vanishes.
Thus, there is no psychological accumulation of memories derived from past experiences.
We utilize the present merely as a means to an end—the future; consequently, the present holds no significance for us. It is for this very reason that we are incapable of truly living in the present.
J. Krishnamurti






