फेसबुक की पेरेंट मेटा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल जारी किया है जिसका नाम एस ए एम है। यह फोटो और वीडियो के अंदर ऑब्जेक्ट को ढूंढने में मदद करेगा। इस टूल को कंपनी ने सेगमेंट एनीथिंग मॉडल यानी एस ए एम नाम दिया है। कंपनी ने कहा है कि एस ए एम को जारी करने से प्रौद्योगिकी में और ऐसी चीजें देखने को मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक एस ए एम छवियों और वीडियो के भीतर वस्तुओं की पहचान कर सकता है। इस टूल की खासियत में यह बात सामने आई है कि यह उन चीजों का भी पता कर लेता है जिसका, इससे कभी भी कोई लेना देना नहीं रहा हो। इसने इस नए एआई टूल से जब एक फोटो में से बिल्लियों को सिलेक्ट करने के लिए टेस्ट में बोला तो इस टूल ने सबको चुना और फिर एकदम सही रिजल्ट दिया। एसएम का उपयोग करके वस्तुओं को उन पर क्लिक करके या टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर उसके बारे में पढ़ा जा सकता है। अब इस्तेमाल बड़े रूप में किया जा सकेगा, क्रिएटर्स के लिए काफी मददगार साबित होगा किस की मदद से वे किसी भी फोटो या वीडियो के अंदर से कोई पाठ सीधे खोज सकते हैं।

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.