दिल को अफ़सोस न हो, सब्र किये बैठे हैं।
तेरा ही नाम सनम, लब पै लिये बैठे हैं ॥
बिखरे गुंचों को, संवारा है सुना है मैंने।
टूटे दिल वालों की, की पूरी तमन्ना तुमने ॥
मेरे इस उजड़े हुए, दिल को संवारोगे सनम,
यही एक छोटी-सी, दरख्वास्त लिये बैठे हैं।
तेरा ही नाम सनम, लब पै लिये बैठे हैं॥
तुमने पकड़ी है, मेरी बाँह न बिसरा देना।
कभी मुझ दीन को, निज दर से न ठुकरा देना ॥
चूंकि मंजूर है हर हाल में, दिल तेरा रहे,
इसीलिए तो इसे हम, संभाले बैठे हैं।
तेरा ही नाम सनम, लब पै लिये बैठे हैं ॥
नाम से तेरे लौ लगाई है, अब जाऊं कहां?
तेरे दर्शन का तलबगार हूं, सुख पाऊं कहां?
तरी आवाज़ की बस, आस लिये बैठे हैं।
तेरा ही नाम सनम, लब पै लिये बैठे हैं॥
My heart feels no sorrow, I sit here with patience.
Your name, my beloved, is all I have on my lips.
I’ve heard you’ve mended scattered blossoms,
And fulfilled the desires of those with broken hearts.
Will you mend this desolate heart of mine, my love?
This is the only small request I hold.
Your name, my beloved, is all I have on my lips.
You have held my hand, please don’t forget me.
Never turn this humble one away from your door.
Since I accept whatever fate brings, as long as my heart remains yours,
That’s why I cherish it so carefully.
Your name, my beloved, is all I have on my lips.
I have dedicated myself to your name, where else can I go?
I yearn for your sight, where else can I find peace?
I sit here, simply hoping to hear your voice.
Your name, my beloved, is all I have on my lips.







