विंडोज 11 में नए सिक्योरिटी फीचर जोड़े।
माइक्रोसॉफ्ट ने ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर विंडोज 11 में नए सिक्योरिटी फीचर जोड़े हैं, जिनमें ऐप प्राइवेसी सेटिंग और अपडेटेड वीपीएन शामिल है। इन सुविधाओं के जरिए यूजर निजी डेटा को सुरक्षित रख सकेंगे। कंपनी ने कहा, इन फीचर से यूजर का डाटा पर पूरा कंट्रोल बना रहेगा और इनके इस्तेमाल से डेटा कभी लीक नहीं होगा। कंपनी ने कहा कि सिक्योरिटी के लिए वीपीएन फीचर को अपडेट किया गया है। यह यूजर्स को विंडोज 11 के टास्कबार में छोटे शिल्ड आइकन के रूप में दिखाई देगी।

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.