खुद सेट करें दूसरों की प्रोफाइल फोटो
व्हाट्सऐप एक ऐसा फीचर ला रहा है, जो चैटिंग को सुरक्षित और आसान बना देगा। अक्सर कुछ लोग प्रोफाइल फोटो हटा देते हैं या सेट नहीं करते, जिससे एक जैसे नाम वाले कॉन्टैक्ट को पहचानने में गलती हो सकती है। नए फीचर की मदद से ऐसे कॉन्टैक्ट की जगह पसंद की इमेज या उनके कॉन्टैक्ट कार्ड वाली फोटो लगा सकेंगे। यह फोटो सिर्फ आपको दिखेगी, सामने वाले यूजर या किसी और को नहीं।
WhatsApp is introducing a feature designed to make chatting both safer and easier. Often, users either remove their profile photos or simply do not set one, which can lead to confusion when trying to identify contacts with identical names. With the help of this new feature, you will be able to replace the default placeholder for such contacts with an image of your choice—or even their contact card photo. This image will be visible only to you, not to the other user or anyone else.
एंड्रॉइड पर बदला गूगल क्रोम का चेहरा
गूगल ने एंड्रॉइड फोन के लिए क्रोम ब्राउजर को नए ‘मटेरियल 3’ डिजाइन के साथ अपडेट किया है। अब जब आप क्रोम की सेटिंग खोलेंगे, तो पुराना टेक्स्ट वाला लेआउट नहीं दिखेगा। इसके बजाय, अब सेटिंग ‘कार्ड’ के रूप में अलग-अलग सेक्शन में बंटी हुई नजर आएंगी। इस बदलाव का उद्देश्य यूजर को जरूरत की सेटिंग एक नजर में मिल जाएं और ब्राउजर इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर हो।
Google Chrome Gets a Makeover on Android
Google has updated the Chrome browser for Android phones with a new ‘Material 3’ design. Now, when you open Chrome’s settings, you will no longer see the old text-based layout. Instead, the settings will now appear organized into distinct sections presented as ‘cards.’ The aim of this change is to enable users to find the settings they need at a glance and to enhance the overall browsing experience.
गाड़ी चलाते समय करें चैटजीपीटी से बात
एप्पल ने नए अपडेट आईओएस 26.4 के साथ कारप्ले में चैटजीपीटी का सपोर्ट शुरू कर दिया है। अब ड्राइविंग के दौरान आवाज का इस्तेमाल करके चैटबॉट से सवाल पूछ सकते हैं या जानकारी ले सकते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे इस तरह बनाया गया है कि गाड़ी चलाते समय स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Chat with ChatGPT While Driving
Apple has introduced ChatGPT support within CarPlay via its new iOS 26.4 update. Now, while driving, you can use voice commands to ask the chatbot questions or retrieve information. With safety in mind, this feature has been designed in such a way that there is no need to look at the screen while operating the vehicle.






