स्पॉटिफाई का ‘आर्टिस्ट प्रोफाइल प्रोटेक्शन’
स्पॉटीफाई इन दिनों ‘आर्टिस्ट प्रोफाइल प्रोटेक्शन’ फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह कदम एआई द्वारा बनाए गए उन गानों को रोकने के लिए उठाया गया है, जो बिना अनुमति के असली कलाकारों के नाम पर प्लेटफॉर्म पर डाल दिए जाते हैं। अक्सर एआई से बने गानों का श्रेय गलती से असली आर्टिस्ट को मिल जाता है, जिससे उनकी पहचान और कमाई पर असर पड़ता है।
Spotify is currently testing an ‘Artist Profile Protection’ feature. This initiative aims to curb the proliferation of AI-generated songs that are uploaded to the platform under the names of original artists without their permission. Often, AI-generated tracks are mistakenly attributed to the actual artists, thereby impacting their identity and earnings.
व्हाट्सऐप ग्रुप की पूरी बातें बिना पढ़े जानें
अक्सर ऑफिस से लौटने या सुबह सोकर उठने पर व्हाट्सऐप ग्रुप्स में सैकड़ों अनरीड मैसेज की बाढ़ आ जाती है। अब इन सबको घंटों बैठकर पढ़ने की जरूरत नहीं है। मेटा एआई की मदद से आप एक क्लिक में पूरे ग्रुप चैट की समरी देख सकते हैं। इसके लिए चैट के ऊपर दिख रहे अनरीड मैसेज आइकन पर टैप करना होगा। यह खास फीचर खासकर उन ग्रुप के लिए वरदान है, जहां लगातार बातचीत होती रहती है, जैसे ऑफिस, फैमिली या कॉलेज ग्रुप्स।
Get the Gist of WhatsApp Group Chats Without Reading Them
It is a common occurrence to be greeted by a flood of hundreds of unread messages in WhatsApp groups after returning from the office or waking up in the morning. Now, there is no need to spend hours sitting and reading through all of them. With the help of Meta AI, you can view a summary of the entire group chat with just a single click. To do this, simply tap on the ‘unread messages’ icon displayed at the top of the chat. This unique feature serves as a boon, particularly for groups characterized by constant activity—such as office, family, or college groups.






