देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का निधन बुधवार की शाम को हो गया. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. रतन टाटा का निधन 9 अक्टूबर 2024 को हुआ, मृत्यु के समय रतन टाटा की आयु 86 वर्ष थी।
रतन टाटा (28 दिसंबर 1937 – 09 अक्टूबर 2024) भारतीय उद्योगपति थे जो टाटा समुह के अध्यक्ष थे। वो भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक टाटा समूह के सन् 1990 से 2012 तक अध्यक्ष रहे। इसके अतिरिक्त अक्टूबर 2016 से फ़रवरी 2017 तक इसी समूह के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे।
Breaking | Tata Sons Emeritus Chairman, Ratan Tata Dies At 86 In Mumbai Hospital