मेरे संदेश का संबंध –
आपके धर्म से नहीं है।
आपके परिवार से नहीं है!
आपके बिजनेस से नहीं है!
आपके विश्वासों से नहीं है!
इस संदेश का संबंध –
आपसे है और सिर्फ आपसे है!
जो आप हैं, जैसे आप हैं –
इस पृथ्वी पर
ऐसा न कभी कोई था
और न कभी कोई होगा।
आप जिस प्रकार रोते हैं – वह आपका रोना है।
जब आप हंसते हैं –
तो जिस प्रकार आप हंसते हैं –
वह आपका हंसना है।
ये जो सिग्नेचर आ रहा है,
यह फिर कभी नहीं होगा।
आप जैसे बहुत हैं,
पर आप जैसा कोई नहीं है।
मैं लोगों से यही कहता हूँ कि तुम्हारे जीवन में शांति होनी चाहिए।
खोजो – इसको, जहाँ मिले, वहीं ठीक है। अगर कहीं न मिले, तो हम हैं। हम दे सकते हैं।
हमने लाखों लोगों को दिया है। इस सारे संसार में इतना धन नहीं है कि उसे देकर इस ज्ञान का एक छोटा सा हिस्सा भी कोई खरीद सके!
इसलिए हम उसे मुफ्त में देते हैं !

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.