नए मैकबुक में टचस्क्रीन
एप्पल अपने लैपटॉप की दुनिया में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। 2027 में आने वाले मैकबुक निओ 2 में टचस्क्रीन फीचर मिल सकता है। हाल ही में एप्पल ने बजट सेगमेंट में अपना पहला मैकबुक निओ पेश किया है, जो विंडोज और क्रोमबुक लैपटॉप को टक्कर दे रहा है। अगर दूसरे जेनरेशन में टचस्क्रीन आती है, तो यह एप्पल के पारंपरिक लैपटॉप डिजाइन में एक क्रांतिकारी कदम होगा।
Apple is preparing to make a major change in the world of its laptops. The MacBook Neo 2, coming in 2027, may feature a touchscreen. Recently, Apple introduced its first MacBook Neo in the budget segment, competing with Windows and Chromebook laptops. If the second generation includes a touchscreen, it will be a revolutionary step in Apple’s traditional laptop design.
टाइप करते ही दिखेंगे स्टिकर
व्हाट्सऐप यूजर के लिए चैटिंग अब और भी मजेदार होने वाली है। कंपनी एक ऐसा फीचर लाई है, जिससे आपको स्टिकर ढूंढने के लिए कीबोर्ड में मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। अब जैसे ही आप चैट बॉक्स में कोई इमोजी टाइप करेंगे, उस इमोजी के भाव से मिलते-जुलते स्टिकर आपके सामने अपने-आप आ जाएंगे। बस एक टैप करते ही आप उन्हें भेज सकेंगे। इस अपडेट से समय की बचत होग। यूजर भावनाओं को स्टिकर के जरिए व्यक्त कर पाएंगे।
Stickers will appear as you type
Chatting is about to become even more fun for WhatsApp users. The company has introduced a feature that will save you the trouble of searching for stickers on the keyboard. Now, as soon as you type an emoji in the chat box, stickers matching that emoji’s expression will automatically appear. You can send them with just a tap. This update will save time and users will be able to express their emotions through stickers.







