हो गये दर्शन तुम्हारे गुरु जी।
खुल गये भाग्य हमारे गुरु जी ॥
तुम तो गुरु जी मेरे चांद और सूरज।
हम हैं छोटे से तारे गुरु जी ॥
तुम तो गुरु जी मेरे गंगा और जमुना।
हम हैं छोटे से नाले गुरु जी ॥
तुम तो गुरु जी मेरे दूध और माखन।
हम हैं छाछ का पानी गुरु जी ॥
तुम तो गुरु जी मेरे माता-पिता हो।
हम हैं छोटे से बालक गुरु जी ॥
तुम तो गुरु जी मेरे दया के सागर।
धुल गये पाप हमारे गुरु जी ॥
तुम तो गुरु जी मेरे नाम के दाता।
हम हैं दर के भिखारी गुरु जी ॥
तुम तो गुरु जी मेरे ब्रह्मा और विष्णु।
हम हैं दास तुम्हारे गुरु जी ॥
We have had your darshan, O Guru Ji.
Our fortunes have opened up, O Guru Ji.
You are my moon and sun, O Guru Ji.
We are but tiny stars, O Guru Ji.
You are my Ganges and Yamuna, O Guru Ji.
We are but small streams, O Guru Ji.
You are my milk and butter, O Guru Ji.
We are but buttermilk, O Guru Ji.
You are my mother and father, O Guru Ji.
We are but small children, O Guru Ji.
You are the ocean of compassion, O Guru Ji.
Our sins have been washed away, O Guru Ji.
You are the giver of the divine name, O Guru Ji.
We are beggars at your door, O Guru Ji.
You are my Brahma and Vishnu, O Guru Ji.
We are your humble servants, O Guru Ji.







