अब 20 जरूरी चैट पिन कर सकेंगे
व्हाट्सऐप जल्द ही अपने यूजर के लिए एक काम का फीचर लाने वाला है, जिससे आप 20 महत्वपूर्ण चैट को लिस्ट में सबसे ऊपर ‘पिन’ कर सकेंगे। फिलहाल केवल 3 चैट को पिन करने की सुविधा देता है। यह नया अपडेट व्हाट्सऐप के प्रीमियम प्लान का हिस्सा हो सकता है। इसके साथ ही कंपनी ऐप के रंग और आइकन को कस्टमाइज करने के विकल्पों पर भी काम कर रही है। फिलहाल, इसकी टेस्टिंग चल रही है और जल्द ही इसे सभी यूजर के लिए जारी किया जा सकता है।
WhatsApp will soon introduce a useful feature for its users, allowing you to pin 20 important chats to the top of the list. Currently, it only allows pinning three chats. This new update may be part of WhatsApp’s premium plan. The company is also working on customizing the app’s color and icon. It’s currently undergoing testing and may be released to all users soon.
एप्पल में एआई म्यूजिक टैग अपडेट
एप्पल म्यूजिक अपने प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब एआई की मदद से बनाए गए गानों पर खास ‘टैग’ लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना है, ताकि श्रोताओं को पता चल सके कि कौन सा संगीत इंसान ने बनाया है और कौन सा मशीन ने। एप्पल ने सभी म्यूजिक पार्टनर को ईमेल भेजकर जानकारी दी है कि नए कंटेंट के साथ ‘एआई ट्रांसपेरेंसी टैग’ जोड़ना अनिवार्य होगा।
Apple’s AI Music Tag Update
Apple Music is about to make a major change to its platform. Songs created with AI will now be labeled with a special tag. This aims to increase transparency so listeners can distinguish between human and machine music. Apple has sent an email to all music partners informing them that adding an “AI Transparency Tag” to new content will be mandatory.







