बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा अकाउंट
भारत सरकार के नए नियमों के तहत व्हाट्सऐप अब ‘सिम बाइंडिंग’ फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इसका मतलब है कि ऐप समय-समय पर चेक करेगा कि आपका व्हाट्सऐप अकाउंट उसी सिम कार्ड से चल रहा है या नहीं, जो फोन में लगा है। सिम मैच नहीं हुआ, तो अकाउंट से लॉक आउट किया जा सकता है। सुरक्षा के लिए डेस्कटॉप या वेब वर्जन हर 6 घंटे में लॉग आउट हो जाएगा, जोकि दोबारा क्यूआर कोड स्कैन करने पर खुलेगा।
बोलकर बनवाएं गानों की सूची
पॉपुलर म्यूजिक ऐप स्पॉटिफाई ने अपना नया ‘एआई प्लेलिस्ट’ फीचर लॉन्च कर दिया है। इसकी मदद से यूजर को अब गाने खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बस लिखकर या बोलकर बताना होगा कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। आपका प्रॉम्प्ट मिलते ही एआई आपके पुराने टेस्ट और पसंद के आधार पर गानों की एक. पूरी लिस्ट (प्लेलिस्ट) तैयार कर देगा। यह फीचर अभी बीटा वर्जन में है और फिलहाल कुछ खास देशों के प्रीमियम यूजर के लिए उपलब्ध है।
Under the Indian government’s new regulations, WhatsApp is now preparing to introduce a “SIM binding” feature. This means that the app will periodically check whether your WhatsApp account is running on the same SIM card as the one in your phone. If the SIM doesn’t match, you may be locked out of your account. For security, the desktop or web version will log out every six hours, and will reopen only after scanning a QR code.
Create a list of songs by speaking
Popular music app Spotify has launched its new “AI Playlist” feature. With this feature, users no longer need to search for songs. All you need to do is write or speak to describe your feelings. Upon receiving your prompt, the AI will create a complete list (playlist) of songs based on your past tastes and preferences. This feature is currently in beta and is available only to premium users in select countries.







