अपडेट टैब में जोड़े ऐड
व्हाट्सऐप ने अपने ‘अपडेट’ टैब में विज्ञापनों और प्रमोटेड चैनल को जोड़ना शुरू कर दिया है। यह बदलाव आईओएस और एंड्रॉइड, दोनों यूजर के लिए है। ये विज्ञापन सिर्फ नए व्यापार और क्रिएटर को खोजने में मदद करेंगे। अच्छी बात यह है कि पर्सनल मैसेज, कॉल और स्टेटस अभी भी पूरी तरह प्राइवेट रहेंगे। विज्ञापन नहीं देखना चाहते, तो कुछ देशों में ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन का विकल्प भी दिया जा रहा है।
WhatsApp has started adding ads and promoted channels to its ‘Updates’ tab. This change is available for both iOS and Android users. These ads will only help discover new businesses and creators. Fortunately, personal messages, calls, and statuses will remain completely private. If you don’t want to see ads, an ad-free subscription option is also available in some countries.
एक्स पर विज्ञापन देना आसान
X दूसरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ ने विज्ञापनदाताओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। अब वे दूसरे प्लेटफॉर्म के लिए बनाए गए वीडियो और फोटो विज्ञापनों को बिना किसी बदलाव के सीधे एक्स पर इस्तेमाल कर सकेंगे। अक्सर विज्ञापनदाताओं को अलग-अलग ऐप के हिसाब से फोटो या वीडियो का आकार बदलना पड़ता था। अब एक्स ने सभी तरह के साइज को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है।
Advertising on X Made Easy
X, another social media platform, has introduced a new feature for advertisers. Now, they can use video and photo ads created for other platforms directly on X without any modifications. Advertisers previously had to adjust the size of photos or videos based on different apps. Now, X supports all sizes.
ऑडियोबुक चार्ट लॉन्च किए
स्पॉटिफाई ने ‘ऑडियोबुक चार्ट्स’ शुरू किए हैं। इससे यूजर यह देख पाएंगे कि दुनिया भर में कौन सी किताबें सबसे ज्यादा सुनी जा रही हैं। यह फीचर फ्री और प्रीमियम दोनों यूजर के लिए उपलब्ध है। इसमें रोमांस, मिस्ट्री और सेल्फ-हेल्प जैसे अलग-अलग विषयों की टॉप लिस्ट दिखेगी। कंपनी ने ‘पेज मैच’ जैसा टूल भी निकाला है, जो आपकी ई-बुक को ऑडियो के साथ सिंक कर देता है। इससे कस्टमर्स को फीचर मुफ्त भी मिल सकेंगे।
Audiobook Charts Launched
Spotify has launched ‘Audiobook Charts’. This will allow users to see which books are being listened to the most around the world. This feature is available for both free and premium users. It will feature top lists for different topics, such as romance, mystery, and self-help. The company has also introduced a tool called “Page Match,” which syncs your e-book with audio. This feature will also be available to customers for free.







