सीएमश्री स्कूल के लिए आवेदन शुरू
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सीएम श्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के तहत कक्षा छह, 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। अभिभावक व छात्र दाखिला प्रवेश परीक्षा के लिए 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
इसमें केवल वे छात्र प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे जो दिल्ली के निवासी हैं। साथ ही, जिन्होंने दिल्ली में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान पढ़ाई की है।50 प्रतिशत सीटेंसरकारी स्कूलों से कक्षा पांचवीं, आठवीं और दसवीं पास करने वाले छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।
शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि एक बार स्कूल अलॉट हो जाने के बाद, दूसरे स्कूल में ट्रांसफर के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में आवेदक को स्कूल वरीयता ध्यान से भरनी होगी। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा की जाएगी। छठवीं व नौंवी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह तक होगी।
11वीं कक्षा में दाखिले के लिए मई में परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा छठवीं और नौंवी की दाखिला प्रक्रिया 30 अप्रैल तक संपन्न होगी।
छठवीं के प्रश्न पत्र में निगेटिव मार्किंग नहीं
कक्षा छठवीं के लिए प्रश्न पत्र द्विभाषीय होगा, कक्षा 9वी और 11वीं के लिए अंग्रेजी माध्यम
छठवीं के प्रश्न पत्र में निगेटिव मार्किंग नहीं, 9वीं-11वीं के प्रश्न पत्र में निगेटिव मार्किंग होगी
कक्षा छठवीं के लिए 300 अंक, 9वीं और 11वीं के लिए 400 अंक की परीक्षा होगी
परीक्षा ओएमआर शीट पर, बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी
New Delhi, Senior Correspondent. Online applications for admission to classes 6, 9, and 11 in CM Shri Schools for the 2026-2027 academic session begin on Friday. Parents and students can apply for the admission entrance exam until March 12th.
Only students who are residents of Delhi and have studied in a recognized school in Delhi during the 2025-26 academic session will be eligible to apply. Fifty percent of seats will be reserved for students who have passed classes 5, 8, and 10 from government schools.
The Directorate of Education has clarified that once a school is allotted, no request for transfer to another school will be accepted. Therefore, applicants must carefully enter their school preferences. The date for issuing admit cards for the admission entrance exam will be announced. The entrance exam for classes 6 and 9 will be held in the last week of March.
The admission test for Class 11 will be held in May. The admission process for Classes 6 and 9 will conclude by April 30.
No negative marking in the Class 6 question paper.
The question paper for Class 6 will be bilingual, and English medium for Classes 9 and 11.
No negative marking in the Class 6 question paper, but negative marking will be applicable for Classes 9 and 11.
The exam will be for 300 marks for Class 6, and for Classes 9 and 11, for 400 marks.
The exam will be based on multiple-choice questions, based on an OMR sheet.







