सबको जोड़ते चलिए
सही प्यार का क्या स्वरूप है? वैष्णव दर्शन में बताया गया है, जब प्रेम बढ़ता है, समाज में, जाति, परिवार में, तो उसमें लेने का भाव घटता है। मन-हृदय में देने-देने का ही भाव रह जाता है। इसे वैष्णव दर्शन में तत्सुख सुखोत्तम कहते हैं। प्रिया को सुख मिले, यह प्रियतम की भावना होती है। यदि वह सुखी है, तो हम सुखी हैं और प्रिया सोचती है कि हमें अपने सुख की कोई परवाह नहीं, जो होगा देखा जाएगा, बस हमारा प्रेमी या प्रियतम खुश रहे। श्याम मनोहर कृष्ण तो एक ही थे, उनकी हजारों गोपियां और पत्नियां थीं, किंतु किसी का हार्ट फेल नहीं हुआ। किसी ने कृष्ण के विरुद्ध याचिका दायर नहीं की। गोपियां यदि मिलकर हंगामा करतीं, तो भागवत की कथा ही नहीं हो पाती। गोपियों ने अपना रोम-रोम श्यामसुन्दर को दे दिया। भक्ति के आचार्य के रूप में गोपियों को देखा जाता है। उनसे ज्यादा प्रयोग और ज्ञान किसी को भक्ति का नहीं है। आचार्य कौन है? जिसने सर्वस्व को समझा और जिसने सम्पूर्ण जीवन का सार समझा और जीवन में उतारा, उसी को आचार्य कहते हैं।
आज तो आचार्य बनाने वालों को ही आचार्य शब्द के अर्थ का ज्ञान नहीं है। भ्रष्टाचार और आतंकवाद के विरुद्ध आंदोलन करने वाले को भ्रष्टाचार का ज्ञान नहीं है। आज ऐसी स्थिति हो गई है कि कोई घर आता है, तो कोई पानी भी नहीं पूछता। आचार्य भी आते हैं, तो कोई बैठने को नहीं कहता है। यदि आचार्य ही भ्रष्ट होंगे, तो उनका कोई महत्व नहीं रह जाएगा। मैं कह देता हूं कि वरिष्ठता का हनन करके लोकतंत्र में यदि किसी जूनियर को आगेले आया जा रहा है, तो यह भ्रष्टाचार है या नहीं? ऐसे धार्मिक-सामाजिक-मानसिक भ्रष्टाचार के सामने धन का भ्रष्टाचार भी छोटा लगता है। सास आए और बहू बैठने को भी न कहे, तो कैसे चलेगा?
आज लोगों को भ्रष्टाचार का वास्तविक स्वरूप ही समझ में नहीं आ रहा है। ऐसे में, रामजी का जो जीवन अभियान है, हमें उसे जरूर देखना चाहिए। रामजी ने साधन का संग्रह नहीं किया, किसी पार्टी या किसी जाति या किसी अमुक की कभी उपेक्षा नहीं की, जो मिलता गया, उसे जोड़ लिया। सुग्रीव मिले, तो उन्हें जोड़ा, जामवंत मिले, तो उन्हें जोड़ा। निषादराज मिले, तो उन्हें और अनेक लोगों को जोड़ा। अपने समय के महान चिंतकों, मनिषियों, ऋषियों के पास आश्रमों में जा-जाकर रामजी दंडवत करते हैं।
रामराज्य की स्थापना के कुछ सूत्र हैं, उनको अपनाना पड़ेगा। जो सात्विक जीवन के लोग हैं, उनसे आप सहयोग लें, प्रेरणा प्राप्त करें, उनसे आपका आधार बन जाएगा। यही आपके लिए औषधि बन जाएगी। हर व्यक्ति श्रेष्ठ जन के प्रति प्रेम और आदर का भाव रखे, तभी वह अपने जीवन का श्रेष्ठतम उपयोग कर पाएगा।
रामराज्य की स्थापना के कुछ सूत्रों को अपनाना पड़ेगा। जो सात्विक जीवन के लोग हैं, उनसे सहयोग लें, प्रेरणा पाएं, उनसे आपका आधार बन जाएगा। यही आपके लिए औषधि बन जाएगी।
रामानंदाचार्य स्वामी श्रीरामनरेशाचार्य
What is the true nature of love? Vaishnavism explains that when love grows, within society, caste, and family, the desire for receiving diminishes. Only the feeling of giving and receiving remains in the heart. This is called “Tatsukha Sukhottama” in Vaishnavism. The beloved feels that their beloved should be happy. If she is happy, we are happy, and the beloved believes that we don’t care about our own happiness; whatever happens will be seen, just let our lover or beloved be happy. There was only one Shyam Manohar Krishna; he had thousands of gopis and wives, but none of them suffered a heart attack. No one filed a petition against Krishna. If the gopis had created a ruckus, the Bhagavata Katha would not have been complete. The gopis gave every fiber of their being to Shyamsundar. The gopis are seen as the acharyas of devotion. No one has more experience and knowledge of devotion than them. Who is the acharya? One who understands everything and who understands the essence of life and applies it to life is called an Acharya.
Today, even those who appoint Acharyas don’t know the meaning of the word Acharya. Those who campaign against corruption and terrorism have no knowledge of corruption. The situation has reached such a point that when someone comes to their house, no one even asks for water. Even if an Acharya comes, no one asks them to sit. If the Acharya himself is corrupt, they will lose all significance. I tell you, if a junior is being promoted in a democracy by violating seniority, is this corruption or not? Even financial corruption seems small in comparison to such religious, social, and mental corruption. How can it be possible if the mother-in-law comes and the daughter-in-law doesn’t even ask them to sit?
Today, people don’t understand the true nature of corruption. In such a situation, we must look at the life mission of Lord Ram. Lord Ram did not hoard resources, never neglected any party, caste, or any particular person; he accumulated whatever he could. When he met Sugreeva, he joined him; when he met Jambavan, he joined him. When he met Nishadraj, he joined him and many others. Ramji visits the ashrams of the great thinkers, sages, and saints of his time and prostrates before them.
There are some principles for establishing Ramrajya; they must be adopted. Seek support and inspiration from those who live a virtuous life; they will become your foundation. This will become your medicine. Every person should have love and respect for noble people; only then will they be able to make the best use of their lives.
Some principles for establishing Ramrajya must be adopted. Seek support and inspiration from those who live a virtuous life; they will become your foundation. This will become your medicine.
Ramanandacharya Swami Shri Ramnareshacharya







