GTA 6 trailer makes world record on YouTube

जीटीए 6 ट्रेलर का यूट्यूब पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना

रॉकस्टर गेम ने हाल ही में जीटीए 6 का ट्रेलर जारी किया है, जिसने यूट्यूब पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया दिया है। इस ट्रेलर को 24 घंटे के अंदर 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले और इसने गिनीज बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लिया। इस गेम के ट्रेलर ने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गेमिंग ट्रेलर का रिकॉर्ड बना दिया है। रॉकस्टर गेम ने पुष्टि की है कि जीटीए 6 को 2025 में प्लेस्टेशन 5 (पीएस5) और एक्सबॉक्स सीरीज एक्स/एस पर रिलीज किया जाएगा।

Rockstar Games has recently released the trailer of GTA 6, which has created a world record on YouTube. This trailer received more than 90 million views within 24 hours and also registered its name in the Guinness Book. The trailer of this game has made the record of the most viewed gaming trailer on YouTube. Rockstar Games has confirmed that GTA 6 will be released on PlayStation 5 (PS5) and Xbox Series X/S in 2025.

YouTube bans Hong Kong song videos

यूट्यूब ने हांगकांग के सॉन्ग वीडियो पर रोक लगाई

यूट्यूब ने बुधवार को कहा कि हांगकांग के शहर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर गहराती चिंताओं के बीच एक विरोध गीत से संबंधित वीडियो पर रोक लगाने के हांगकांग अदालत के आदेश का पालन करेगा। हांगकांग सरकार की अपील के बाद अदालत ने 2019 के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के दौरान उभरे एक गीत ग्लोरी टू हांगकांग के खिलाफ सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। अदालत YouTube के आदेश के बाद यूट्यूब ने गीत पर पर प्रतिबंध लगा दिया है।

YouTube said on Wednesday it would comply with a Hong Kong court order to block videos related to a protest song amid deepening concerns over freedom of expression in the city. Following an appeal by the Hong Kong government, the court has accepted the government’s request to ban Glory to Hong Kong, a song that emerged during the 2019 pro-democracy movement. Following the court order, YouTube has banned the song.

iPhone 16 camera will have special features

आईफोन 16 कैमरे में होंगे खास फीचर

एप्पल की आईफोन सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। अब आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स के कैमरा को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार एप्पल के प्रो मॉडल्स में अल्ट्रा वाइड कैमरा, ऑप्टिकल जूम, एंटी- रिफ्लेक्टिव कोटिंग और मेन कैमरा के अपग्रेड होने की उम्मीद है। आईफोन 16 सीरीज के कैमरे में एक नया फीचर देखने को मिल सकता है, जिसका नाम टेट्रा प्रिज्म है।

Apple’s iPhone series can be launched in September. Now new information has come to light regarding the camera of iPhone 16 Pro and iPhone 16 Pro Max. According to the report, this time Apple’s Pro models are expected to have upgrades like ultra-wide camera, optical zoom, anti-reflective coating and main camera. A new feature can be seen in the camera of iPhone 16 series, which is named Tetra Prism.

You will be able to edit the message after sending it

मैसेज भेजने के बाद एडिट कर सकेंगे

वाशिंगटन, एजेंसी। गूगल मैसेज में हाल ही में मल्टीमीडिया मैसेजिंग का फीचर आया है और अब कंपनी इसमें एडिटिंग की सुविधा देने जा रही है। नए अपडेट के बाद गूगल मैसेज एप में मैसेज भेजने के बाद उसे एडिट किया जा सकेगा। गूगल मैसेज के इस फीचर की फिलहाल बीटा टेस्टिंग हो रही है और अगले कुछ हफ्तों में इसका फाइनल अपडेट जारी हो सकता है।

Washington, Agency. Recently, the feature of multimedia messaging has come in Google Message and now the company is going to provide the facility of editing in it. After the new update, after sending the message in Google Message app, it can be edited. This feature of Google Message is currently being beta tested and its final update may be released in the next few weeks.

Facility of automatic post on thread soon

थ्रेड पर ऑटोमैटिक पोस्ट की सुविधा जल्द

थ्रेड एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद इंस्टाग्राम के पोस्ट को थ्रेड पर ऑटोमैटिक पोस्ट किया जा सकेगा। फिलहाल थ्रेड के इस फीचर की टेस्टिंग हो रही है, हालांकि अपडेट आने के बाद भी यह फीचर सिर्फ फोटो के लिए काम करेगा ना कि वीडियो और रील्स के लिए।

Thread is working on a new feature after which Instagram posts can be automatically posted on the thread. Currently, this feature of Thread is being tested, however, even after the update, this feature will work only for photos and not for videos and reels.

Ban on taking screenshot of profile photo

प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने पर रोक

एंड्रॉयड यूजर्स के बाद अब व्हाट्सऐप ने आईफोन यूजर के लिए कहा कि प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट अब बंद हो जाएगा यानी कोई यूजर किसी यूजर की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा। व्हाट्सएप के फीचर्स को ट्रैक करने वाली साइट डब्ल्यूएबीटाइन्फो ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।

After Android users, now WhatsApp has said for iPhone users that the screenshot of profile photo will now be stopped i.e. no user will be able to take a screenshot of any user’s profile photo. WABetaInfo, a site that tracks the features of WhatsApp, has given this information in its report.

AI support will be available in iOS 18

आईओएस 18 में एआई सपोर्ट मिलेगा

एपल आईओएस 18 के साथ इन-हाउस एआई का सपोर्ट दे सकता है जो कि एपल के खुद के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित होगा। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एपल खुद चैटजीपीटी या गूगल जेमिनी की तरह एआई चैटटूल तैयार नहीं कर रहा है, बल्कि किसी थर्ड पार्टी टूल के लिए प्लान कर रहा है।

Apple can support in-house AI with iOS 18 which will be based on Apple’s own cloud infrastructure. A report also says that Apple itself is not creating an AI chattool like ChatGPT or Google Gemini, but is planning for a third party tool.

Three new games launched on LinkedIn

लिंक्डइन पर तीन नए गेम लॉन्च

लिंक्डइन में लोगों को काम के वक्त में इंस्टेंट ब्रेक लेने का एक नया तरीका ढूंढा है। लिंक्डइन ने तीन गेम्स लॉन्च किए हैं, जिनके नाम क्रॉसक्लिब, पिनपॉइंट और क्वींस है। ये गेम एंप्लॉइज को काम से आराम लेने का मौका देता है, साथ ही अपने स्किल्स को बेहतर करने और क्षमताओं का इस्तेमाल करने का भी मौका देता है।

LinkedIn has found a new way for people to take instant breaks during work time. LinkedIn has launched three games, namely Crossclib, Pinpoint and Queens. This game gives employees an opportunity to take a break from work, as well as improve their skills and utilize their abilities.

OpenAI is working on new features

ओपनएआई नए फीचर पर कर रहा काम

ओपनएआई एक नए फीचर पर काम कर रहा है। यह वेब सर्च करने पर यूजर को सोर्स की जानकारी देगा। इसके अलावा यूजर के पूछे गए सवाल का जवाब इमेज और टेक्स्ट के साथ दिया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर में किसी टास्क से जुड़े सवाल का जवाब डायग्राम में भी दिया जा सकता है।

OpenAI is working on a new feature. This will give the user information about the source when searching the web. Apart from this, the questions asked by the user will be answered with images and text. According to a media report, in this feature, answers to questions related to any task can also be given in diagrams.

Will be able to post on thread from Instagram

इंस्टाग्राम से थ्रेड पर कर सकेंगे पोस्ट

थ्रेड एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर इंस्टाग्राम से थ्रेड पर पोस्ट शेयर कर सकेंगे। हालांकि यह सिर्फ फोटो के लिए काम करेगा। कंपनी के मुताबिक यूजर इंस्टाग्राम किसी पोस्ट को हैशटैग के साथ शेयर करते हैं तो वह हैशटैग थ्रेड पर नजर नहीं आएगा। मेटा ने कहा है कि यह अपकमिंग फीचर वैकल्पिक होगा यानी कोई इंस्टाग्राम यूजर यदि अपने पोस्ट को थ्रेड पर शेयर करना चाहे तो लिंक कर सकता है।

The thread is working on a new feature. With its help, users will be able to share posts on threads from Instagram. Although this will only work for photos. According to the company, if Instagram users share a post with a hashtag, that hashtag will not be visible on the thread. Meta has said that this upcoming feature will be optional i.e. any Instagram user can link their post if they want to share it on the thread.