Beta 2 version of Android 15 released

एंड्रॉयड 15 का बीटा 2 वर्जन रिलीज

गूगल ने एंड्रॉयड 15 बीटा 2 वर्जन को लांच कर दिया है। यह अभी केवल चुनिंदा G यूजर के लिए उपलब्ध होगा। जानकारी के अनुसार, गूगल इस साल अक्तूबर के अंत में में। एंड्रॉयड 15 को पूरी तरीके से लॉन्च कर सकता हैं। इसमें फोन थेफ्ट डिटेक्शन लॉक की सुविधा दी जाएगी। इससे आपका फोन यदि चोरी होता तो आपका डेटा लॉक हो जाएगा। यह फीचर एआई की मदद से काम करेंगा।

Google has launched Android 15 beta 2 version. It will currently be available only to select G users. According to the information, Google in late October this year. Can launch Android 15 fully. It will be provided with the facility of phone theft detection lock. With this, if your phone is stolen, your data will be locked. This feature will work with the help of AI.

Big reshuffle on X, URL changed

एक्स पर बड़ा फेरबदल, बदल गया यूआरएल

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस वेबसाइट का यूआरएल बदल दिया गया है। एक्स वेबसाइट का अंदाज भी नया नया सा लग रहा है। यूआरएल में ट्विटर कॉम की जगह एक्स, कॉम लिखा नजर आ रहा है। कंपनी ने कहा है कि हम यूआरएल में बदलाव कर रहे हैं।

A major reshuffle has been seen on the social networking platform X. The URL of this website has been changed. The style of the X website also looks new. In the URL, X, Com is seen written instead of Twitter Com. The company has said that we are making changes in the URL.

Pin feature update on WhatsApp soon

व्हाट्सऐप पर पिन फीचर अपडेट जल्द

व्हाट्सऐप के पिन फीचर में अपडेट आ रहा है। इसके जरिए यूजर पिन मीडिया फाइल्स का प्रीव्यू चैट के टॉप पर देख सकेंगे। मौजूदा समय में यदि यूजर कोई फोटो या फिर वीडियो चैट में पिन करते हैं तो उसका प्रीव्यू दिखाई नहीं देता। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर से यूजर आसानी से देख सकेंगे कि उन्होंने कौन-सी फोटो व वीडियो पिन की हुई है। अभी पिन फोटो को देखने के लिए उन्हें उस पर टैप करना पड़ता है।

An update is coming to the PIN feature of WhatsApp. Through this, users will be able to see the preview of pinned media files at the top of the chat. At present, if a user pins a photo or video in a chat, its preview is not visible. According to the report, with this feature users will be able to easily see which photos and videos they have pinned. Currently, to view the pinned photo they have to tap on it.

Now you can ask questions from ChatGPT in Hindi also

चैटजीपीटी से अब हिंदी में भी पूछ सकेंगे सवाल

हाल ही में ओपनएआई ने जनरेटिव एआई मॉडल का सबसे एडवांस वर्जन जीपीटी-4ओ लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने मौजूदा चैटबॉट चैटजीपीटी को भी अपग्रेड कर दिया है। बड़ी बात ये है कि इसमें 50 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट मिल रहा है। अब यूजर्स हिंदी, बंगाली, मराठी, पंजाबी, तमिल, उर्दू, फ्रेंच, ग्रीक, कन्नड़ व कोरियन आदि भाषाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। यूजर अब चैटजीपीटी से अंग्रेजी के अलावा, इन सभी भाषाओं में सवाल पूछ सकेंगे।

Recently, OpenAI has launched GPT-4O, the most advanced version of the generative AI model. Along with this, the company has also upgraded its existing chatbot ChatGPT. The big thing is that more than 50 languages are getting support in it. Now users will be able to use languages like Hindi, Bengali, Marathi, Punjabi, Tamil, Urdu, French, Greek, Kannada and Korean etc. Users will now be able to ask questions to ChatGPT in all these languages, apart from English.

Phone will be controlled by facial expressions

चेहरे के हावभाव से कंट्रोल होगा फोन

गूगल ने प्रोजेक्ट गेमफेस पेश किया है। गेमफेस की मदद से किसी फोन या स्क्रीन को चेहरे के हावभाव से कंट्रोल कर सकेंगे। चेहरे के एक्सप्रेशन से कर्सर को कंट्रोल किया जा सकेगा। गूगल द्वारा दिखाए गए डेमो के मुताबिक आईब्रो को हिलाकर क्लिक एंड ड्रैग किया जा सकेगा। मुंह को खोलकर कर्सर को मूव किया जा सकेगा और नेविगेशन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह उनलोगों के G किसी तोहफे से कम साबित नहीं होगी जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं। गेमफेस की मदद से यूजर बिना छुए एंड्रॉयड फोन को ऑपरेट कर सकेंगे।

Google has introduced Project GameFace. With the help of GameFace, you will be able to control any phone or screen with facial expressions. The cursor can be controlled by facial expressions. According to the demo shown by Google, clicking and dragging can be done by moving the eyebrows. By opening the mouth, the cursor can be moved and navigation can be used. This will prove to be no less than a gift to those who are physically disabled. With the help of GameFace, users will be able to operate the Android phone without touching it.

Netflix will remove another feature

नेटफ्लिक्स एक और फीचर हटाएगा

नेटफ्लिक्स एक और फीचर को हटाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी पहले पासवर्ड शेयरिंग पर पाबंदी लगा चुका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स विंडोज 11 और विंडोज 10 ऐप को खत्म करने वाला है। इसकी जगह वेब ऐप पेश किया जा सकता है। हालांकि यह विंडोज पर यूजर को डाउनलोड/ऑफलाइन फीचर नहीं मिलेगा। यूजर मूवी या वेब सीरीज डाउनलोड करके ऑफलाइन नहीं देख सकेंगे।

Netflix is preparing to remove another feature. The company has already banned password sharing. According to a report, Netflix is ​​going to end its Windows 11 and Windows 10 apps. A web app can be introduced instead. However, users will not get this download/offline feature on Windows. Users will not be able to download movies or web series and watch them offline.

Google One VPN service will be closed

गूगल वन वीपीएन सर्विस बंद होगी

गूगल वन वीपीएन सर्विस 20 जून से बंद हो जाएगा। इसे अक्तूबर 2020 में पेश किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल की ओर से एक अलग वीपीएन सर्विस पर पैसे खर्च नहीं करने का योजना बनाया गया है। इसी के तहत वीपीएन सर्विस को बंद किया जा रहा है। गूगल के पुराने गूगल पिक्सेल 7, गूगल पिक्सल 7 प्रो और गूगल पिक्सल 7अ और फोल्ड डिवाइस के लिए इन-बिल्ट वीपीएन अपडेट जारी कर दिया जाएगा। G

Google One VPN service will stop from June 20. It was introduced in October 2020. According to a report, Google has planned not to spend money on a separate VPN service. Under this, VPN service is being stopped. Google’s in-built VPN update will be released for older Google Pixel 7, Google Pixel 7 Pro and Google Pixel 7A and Fold devices. G

It will be easy to search new channels in WhatsApp

व्हाट्सऐप में नए चैनल सर्च करना होगा आसान

व्हाट्सऐप चैनल में एक नया फीचर आने वाला है। इसकी मदद से यूजर नए चैनल सर्च कर सकेंगे। इसकी जानकारी वेबसाइट वैबीटाइंफो की रिपोर्ट से मिली है। चैनल टैब के इंटरफेस को पूरी तरह से बदल दिया गया है। इसमें नया एक्सपलोर शॉर्टकट जोड़ा गया है। इसके अलावा, चैनल क्रिएट सेक्शन को भी रीलोकेट किया गया है। इसके अलावा, जूम कंट्रोल फीचर पर भी काम चला रहा है, जिससे व्हाट्सएप कैमरे में जूम किया जा सकेगा।

A new feature is about to come in WhatsApp channel. With its help, users will be able to search new channels. This information has been received from the report of website Vabitainfo. The interface of the Channels tab has been completely redesigned. A new Explore shortcut has been added to it. Apart from this, the channel creation section has also been relocated. Apart from this, work is also going on on the zoom control feature, through which WhatsApp can zoom in the camera.

There will be changes in X’s live content

एक्स के लाइव कंटेंट में बदलाव होगा

एलन मस्क ने गुरुवार को कहा कि एक्स पर लाइव कंटेंट की पहुंच बढ़ाने के लिए जल्द ही नए फीचर्स को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि सुपर चैट भी जल्द ही लाइव कंटेंट में आने वाली है। एक्स के सिक्योरिटी इंजीनियर नाथन मैकग्राड़ी ने लोगों से पूछा कि लाइव के समय उनके प्लेटफॉर्म पर सबसे खराब चीज क्या है? इसे लेकर एक यूजर ने जवाब में लिखा कि खोजने में मुश्किल होना। एक अन्य ने लिखा कि एल्गोरिदम लाइव को आगे नहीं बढ़ाता है। X

Elon Musk said on Thursday that new features will be launched soon to increase the reach of live content on X. The company said that Super Chat is also going to come in live content soon. Nathan McGrady, security engineer at X, asked people what was the worst thing that happened to them on their platform while going live. Regarding this, a user wrote in reply that it is difficult to find. Another wrote that the algorithm does not move live. X

Microsoft’s mobile game store soon

माइक्रोसॉफ्ट का मोबाइल गेम स्टोर जल्द

माइक्रोसॉफ्ट खुद का ऑनलाइन मोबाइल गेम स्टोर लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में माइक्रोसॉफ्ट के गेम स्टोर की लॉन्चिग होगी। इसकी जानकारी एक्सबॉक्स के प्रेसिडेंट सराह बॉन्ड ने ब्लूमबर्ग टेक्नोलॉजी समिट में दी है। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के गम स्टोर पर माइक्रोसॉफ्ट गेम स्टूडियो के कई सारे गेम्स होंगे, हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि इस स्टोर अन्य कंपनियां अपने गेम को पब्लिश कर पाएंगी या नहीं।

Microsoft is planning to launch its own online mobile game store. According to the report, Microsoft’s game store will be launched in July. This information was given by Xbox President Sarah Bond at the Bloomberg Technology Summit. He said that there will be many games of Microsoft Game Studio on Microsoft’s Gum Store, although it is not confirmed whether other companies will be able to publish their games in this store or not.